ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Malti Chahar ने नेहल को उड़ाया मजाक, ‘कपड़े पहनकर बात कर!’ बिग बॉस में बवाल

On: अक्टूबर 15, 2025 8:38 पूर्वाह्न
Follow Us:
Malti Chahar ने नेहल को उड़ाया मजाक, ‘कपड़े पहनकर बात कर!’ बिग बॉस में बवाल
Join WhatsApp Group

Malti Chahar Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में मालती चहर और नेहल चुडासमा में तीखी जंग! कपड़ों पर टिप्पणी से बवाल, फरहाना और कुणिका भी भिड़ीं। पढ़ें पूरा ड्रामा।

Highlights:

1. मालती चहर ने नेहल चुडासमा पर कसा तंज, कपड़ों पर टिप्पणी से बवाल।
2. टेडी डीयर टास्क में मालती की गलती से राशन में हुई कटौती।
3. बसीर और कुणिका ने मालती को लिया आड़े हाथों, घर में बढ़ा तनाव।

क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब | shagun-sharma-clarifies-stand-on-bigg-boss-20-wildcard-entry
क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 19 का घर एक बार फिर ड्रामे की आग में जल रहा है। वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मालती चहर की एंट्री और जीशान कादरी के बाहर होने के बाद घर में तनाव चरम पर है। ताजा प्रोमो में मालती और हाउस कैप्टन नेहल चुडासमा के बीच किचन में हुई तीखी बहस ने नया बवाल खड़ा कर दिया।

किचन में शुरू हुआ ड्रामा

प्रोमो में नेहल, कैप्टन के तौर पर, ऐलान करती हैं कि हलवा बनेगा और कोई उनकी बात में टांग न अड़ाए। मालती को यह मजाक का मौका लगता है और वो तंज कसती हैं, “गंदा हलवा बनेगा।” बात यहीं खत्म नहीं होती। मालती ने नेहल पर निजी टिप्पणी करते हुए कहा, “अगली बार कपड़े पहनकर मुझसे बात करना।” यह सुनकर नेहल का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है।

बसीर और कुणिका ने संभाला मोर्चा

बसीर अली ने नेहल का साथ देते हुए मालती को चेतावनी दी कि उनकी टिप्पणी गलत लग रही है। लेकिन मालती पीछे नहीं हटीं और बसीर को चुप रहने को कह दिया। नेहल ने भी जवाबी हमला बोला, “वो बीच में आ रहा है, अब क्या?” मालती ने तीखे अंदाज में कहा, “बकवास करने आया है, चुप रह।” बहस तब और गहरी हो गई जब नेहल ने मालती के रवैये और उनकी उपलब्धियों पर सवाल उठाया, “कहीं से भी उठकर आते हो और लोगों से पूछते हो, तुमने जिंदगी में क्या किया?” यह टिप्पणी मालती के फरहाना भट्ट के साथ पहले हुए झगड़े से जुड़ी थी, जहां मालती ने फरहाना से भी यही सवाल किया था। फरहाना से नेहल की गहरी दोस्ती होने के कारण उन्होंने मालती को आड़े हाथों लिया। प्रोमो के अंत में कुणिका सदानंद ने नेहल का साथ देते हुए मालती से कहा, “तुमने ये क्या बोल दिया?” जिससे घर में फिर से खेमेबाजी साफ दिखी।

पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द | bigg-boss-fame-archana-gautam-mumbai-cafe-robbed-cctv-footage-fir
पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द

Malti Chahar: टेडी डीयर टास्क में भी हंगामा

आज के एपिसोड में पहले भी मालती और नेहल के बीच टेडी बेयर राशन टास्क को लेकर टकराव हुआ था। नेहल, संचालक के तौर पर, टास्क में व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कर रही थीं। लेकिन शहबाज बडेशा की टिप्पणी से गुस्साई मालती ने जानबूझकर टेडी बेयर फेंक दिया, जिसके चलते राशन में कटौती हो गई। इससे कई घरवाले नाराज हो गए। अभिषेक बजाज और अशनूर कौर ने मालती को टास्क की अहमियत समझाने की कोशिश की और टेडी दोबारा उठाने को कहा।

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment