Rise And Fall Dhanashree Verma alimony: धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के तलाक की खबरों ने पिछले कुछ समय से सुर्खियां बटोरी थीं। इस बीच, खबरें थीं कि धनश्री ने 4.75 करोड़ रुपये की एलिमनी ली है। लेकिन अब धनश्री ने रिएलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में इन अफवाहों पर खुलकर बात की और सच्चाई सामने रखी।
Rise And Fall में धनश्री का खुलासा
‘राइज एंड फॉल’ के ताजा एपिसोड में होस्ट आदित्य नारायण ने धनश्री से उनकी निजी जिंदगी पर सवाल किए। आदित्य ने पूछा, “तलाक को कितना समय हो गया?” धनश्री ने जवाब दिया, “लगभग एक साल।” इस पर कुब्रा सेत ने टिप्पणी की, “तुम दोनों को बहुत जल्दी तलाक मिल गया।” धनश्री ने तुरंत जवाब दिया, “क्योंकि हम दोनों ही तलाक चाहते थे। इसलिए जब लोग एलिमनी की बात करते हैं, तो यह गलत है।” उनकी इस बात ने साफ कर दिया कि तलाक आपसी सहमति से हुआ था और एलिमनी की खबरें महज अफवाह हैं।
‘मेरे माता-पिता ने मुझे सिखाया…’
धनश्री ने अपनी बात को और स्पष्ट करते हुए कहा, “मैं चुप हूं, इसका मतलब यह नहीं कि लोग कुछ भी बोलें। लेकिन कोई बात नहीं! मेरे माता-पिता ने मुझे सिखाया है कि सिर्फ अपनों को जवाब देना चाहिए। जिनका आपसे कोई लेना-देना नहीं, उन्हें कुछ समझाने की जरूरत नहीं है।” धनश्री की इस बात से साफ है कि वे बाहरी लोगों की बातों को तवज्जो नहीं देतीं और अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जी रही हैं।
Entertainment News, Bollywood News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Haryana News Post पर आएं। सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में।













