SSMB 29 cameo Mahesh Babu Priyanka Chopr: मुंबई | बॉलीवुड के चहेते स्टार रणबीर कपूर एक बार फिर अपने फैन्स को सरप्राइज देने को तैयार हैं। आर्यन खान की फिल्म ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में शानदार कैमियो करने के बाद अब रणबीर कपूर की नजरें डायरेक्टर एसएस राजामौली की मेगा बजट फिल्म ‘SSMB 29’ पर टिकी हैं।
खबरों की मानें तो इस फिल्म में रणबीर कपूर एक धांसू कैमियो करते नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में होंगे। रणबीर के इस रोल को लेकर फैन्स में जबरदस्त उत्साह है।
SSMB 29 में रणबीर का पावरफुल कैमियो SSMB 29 cameo
ऑलवेज बॉलीवुड के एक्स अकाउंट के अनुसार, रणबीर कपूर ‘SSMB 29’ में एक दमदार कैमियो रोल में दिखेंगे। इस खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। हालांकि, डायरेक्टर एसएस राजामौली ने अभी तक इस कैमियो को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
फैन्स को उम्मीद है कि मेकर्स जल्द ही रणबीर के रोल का खुलासा करेंगे। इस फिल्म में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा के अलावा मलयालम स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम किरदार में नजर आएंगे।
1100 करोड़ का मेगा बजट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘SSMB 29’ का बजट 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा है, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बनाता है।
एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म अपने भव्य सेट्स और दमदार कहानी के लिए पहले से ही चर्चा में है। दूसरी ओर, रणबीर कपूर जल्द ही नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका में दिखेंगे, जो 2026 की दिवाली पर रिलीज होगी।













