ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 19 में सलमान ने अमाल मलिक को लताड़ा, बोले- अपनी प्रतिभा बर्बाद मत करो!

On: सितम्बर 28, 2025 12:56 अपराह्न
Follow Us:
Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 19 में सलमान ने अमाल मलिक को लताड़ा, बोले- अपनी प्रतिभा बर्बाद मत करो!
Join WhatsApp Group

Weekend Ka Vaar update news: बिग बॉस 19 का वीकेंड का वार एपिसोड ड्रामे और सलमान खान की फटकार से भरा रहा। इस बार सलमान ने कंटेस्टेंट अमाल मलिक को उनके बर्ताव के लिए जमकर लताड़ा और उनकी इमेज खराब होने की बात कही। गौहर खान ने भी अपनी मौजूदगी से शो में तड़का लगाया। सलमान ने अमाल को रियलिटी चेक देते हुए उनकी गलतियों पर रोशनी डाली और बसीर अली को भी नहीं बख्शा।

सलमान ने अमाल को दिखाया आईना

वीकेंड का वार में सलमान ने अमाल मलिक को उनके व्यवहार पर कंफ्रंट किया। उन्होंने कहा, “तुमने कहा था कि तुम अपनी इमेज सुधारने आए हो। तुमने इस्माइल दरबार से माफी मांगी, लेकिन छोटी-सी लड़ाई में गालियां देने लगे। भले ही हम म्यूट कर दें, लोग समझ जाते हैं कि क्या बोला गया।” सलमान ने यह भी बताया कि दर्शक उन पर पक्षपात का आरोप लगा रहे हैं। “लोग कहते हैं कि मैं तुम्हें डांटता नहीं क्योंकि मैं तुम्हें बचपन से जानता हूं। तुम सॉरी मत बोलो, क्योंकि तुम्हारी माफी की कोई वैल्यू नहीं। मैं और तुम्हारा भाई अरमान तुम्हें सलाह देते हैं, लेकिन तुम सुनते नहीं। तुम म्यूजिक में बहुत टैलेंटेड हो, लेकिन अपनी प्रतिभा बर्बाद मत करो। यह शो तुम्हारे लिए शाइन करने का मौका है।”

 

क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब | shagun-sharma-clarifies-stand-on-bigg-boss-20-wildcard-entry
क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब
View this post on Instagram

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द | bigg-boss-fame-archana-gautam-mumbai-cafe-robbed-cctv-footage-fir
पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द

Weekend Ka Vaar: सलमान की दिल छूने वाली सलाह

एपिसोड के अंत में सलमान ने अमाल, बसीर और पूरे घर को दिल से सलाह दी। उन्होंने कहा, “अपनी क्षमता को बर्बाद मत करो। यह सबसे बड़ा शो है, जहां तुम्हें 24 घंटे लोग देख रहे हैं, तुम्हारे परिवार से भी ज्यादा। मैं, तुम्हारे माता-पिता, अरमान हम सब चाहते हैं कि तुम सिर्फ शो ही नहीं, बल्कि जिंदगी के भी विजेता बनो।” सलमान की यह सलाह घरवालों और दर्शकों के दिलों को छू गई।

अमाल का जवाब और बसीर पर तंज

सलमान की बातों का अमाल पर गहरा असर हुआ। उन्होंने कहा, “मैं आज से इस पर काम शुरू करूंगा।” इसके बाद सलमान ने बसीर अली से उनके प्रणित मोरे पर किए कमेंट पर बात की। बसीर ने प्रणित से कहा था, “अपने गांव वापस जाओ।” इस पर बसीर ने सफाई दी, “यह कोई गाली नहीं थी। प्रणित मेरे बोलने के लहजे पर कमेंट कर रहा था, तो मैंने कहा कि उसे मेरे लहजे का कारण नहीं पता।” सलमान ने बसीर को भी उनकी गलती का अहसास कराया।

Entertainment News, Television News, Bollywood News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Haryana News Post पर आएं। सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में।
ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment