ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

हरियाणा के 18 स्कूलों से 10-10 बच्चे जाएंगे ISRO, क्या आपका बच्चा है लिस्ट में?

On: सितम्बर 7, 2025 5:29 अपराह्न
Follow Us:
हरियाणा के 18 स्कूलों से 10-10 बच्चे जाएंगे ISRO, क्या आपका बच्चा है लिस्ट में?
Join WhatsApp Group

ISRO School Visit, करनाल। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से जिले में चल रहे 18 पीएम श्री स्कूलों में 9वीं से बारहवीं के 180 विद्यार्थी नवंबर व दिसंबर में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) जाएंगे। इसके लिए हर स्कूल से 10 बच्चों को चयनित किया जाएगा। विद्यार्थी इस प्रकार होंगे चयनित विभाग ने इसके लिए पत्र जारी कर दिया है।

विद्यार्थी कैसे होंगे चयनित?

इसके अलावा 10 रिसोर्स टीचर भी बच्चों के साथ जाएंगे। इसरो में जाने से छात्रों को अभिनव विज्ञान मॉडल डिजाइन और विकसित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। छात्र इसरो और अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में उन्नत ज्ञान प्राप्त करेंगे। जिसका मूल्यांकन उनके सीखने के परिणामों को मापने के लिए एक पोस्ट-विजिट मूल्यांकन व परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा। यह यात्रा छात्रों को भविष्य में इसरो जैसे संगठनों में काम करके जिज्ञासा विकसित करने और राष्ट्र में योगदान देने की इच्छा रखने के लिए प्रेरित करेगी।

फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल | haryana-roadways-ballabgarh-delhi-ambala-amritsar-new-bus-service-timetable
फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल

शिक्षकों का चयन कैसे होगा?

विद्यार्थी का शैक्षणिक प्रदर्शन, विशेष रूप से विज्ञान विषयों में अच्छा होना चाहिए। बच्चों को नई अवधारणाओं को सीखने के लिए मजबूत जिज्ञासा और उत्सुकता होती है। अध्यापक इस प्रकार होंगे चयनित विज्ञान विषय से संबंधित अध्यापक होना चाहिए। विज्ञान शिक्षण में अभिनव प्रथाओं को बढ़ावा देने में सक्रिय रूप से शामिल हो। कक्षा दसवीं से बारहवीं के छात्रों के साथ अच्छे शैक्षणिक परिणाम प्राप्त करने का रिकॉर्ड अच्छा हो।

इसरो यात्रा का क्या होगा असर?

पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय | haryana-roadways-new-bus-baijnath-palampur-delhi-gurugram-route-timing
पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय

शिक्षा विभाग करनाल के एपीसी, समग्र पवन ने बताया की हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से जिले में चल रहे 18 पीएम श्री स्कूलों में 9वीं से बारहवीं के विद्यार्थियों को नवंबर व दिसंबर में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) जाएंगे। इसके लिए विभाग ने विद्यार्थियों एवं अध्यापकों के नामांकन मांगे गए हैं।

पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल | haryana-roadways-panipat-delhi-jaipur-ajmer-new-bus-service-timetable-route
पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment