ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

हिसार में 6 दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 100 से ज्यादा परिवारों को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट!

On: सितम्बर 5, 2025 1:26 अपराह्न
Follow Us:
हिसार में 6 दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 100 से ज्यादा परिवारों को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट!
Join WhatsApp Group

हिसार न्यूज : जिले में शुक्रवार को बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव है। लगातार छठे दिन हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। गुरुवार सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण शहर और गांवों में जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई है। हालात को देखते हुए उपायुक्त अनीश यादव ने जिले के सभी स्कूलों में रविवार तक छुट्टी की घोषणा की वहीं हमें गुरुवार की को छुट्टी के बावजूद दो निजी स्कूल खुले मिले, जिन्हें बीईओ ने बंद करवा दिया।

हिसार में जलभराव और ड्रेन टूटने से हाहाकार

इसके अलावा गुरुवार दोपहर बाद कैमरी के पास गंगवा फाटक के नजदीक घग्घर ड्रेन फिर टूट गई। ड्रेन का पानी शहर की तरफ आ गया। रामगढ़ बस्ती तक पानी पहुंच गया। एक दिन पहले भी गंगवा के खेतों के पास ड्रेन टूटी थी मगर इस पर बांध बना दिया था। अब दूसरी जगह ड्रेन टूट गई। ड्रेन ओवरफ्लो हो गई। जिससे कई एकड़ फसलों कैमरी और गंगवा के बीच टूटी ड्रेन को पाटने के लिए लगे मजदूर और ग्रामीण। देर शाम तक इसके तटबंध को पाट दिया गया।

पब्लिक हेल्थ मंत्री रणबीर गंगवा के गांव गंगवा में ड्रेन टूटने से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। गांव में पानी भरने का खतरा बढ़ गया है। वहीं, गांव खरड़ में दूसरे बिजली घरों से सप्लाई दी जा रही है। बार-बार रोटेशन वाइज यहां कट लगाए जा रहे हैं। आर्य नगर बिजली घर की सप्लाई फिलहाल चालू है अगर बारिश और आती है तो यह भी बंद करना पड़ सकता है।

भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार | haryana-antyodaya-dairy-subsidy-buffalo-loan-vita-milk-incentive-nayab-saini
भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार

गंगवा के पास आक्रोशित ग्रामीणों ने हिसार-राजगढ़ रोड पर जाम लगा दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित गया। काफी देर बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समझाकर जाम खुलवाया। मिंगनीखेड़ा के पास भी ड्रेन ओवरफ्लो हो गई। हालांकि यहां काबू पा लिया गया। खरड़ के पास भी ड्रेन टूटी बारिश के कारण जिले के 180 से अधिक गांवों में पानी भर गया है।

कई गांवों में घरों और खेतों में पानी घुस गया है, जिससे लोग अपने पशुओं को लेकर ऊंचे स्थानों या रिश्तेदारों के यहां शिफ्ट कर रहे हैं। आर्यनगर, मिर्जापुर, मात्रश्याम, शाहपुर और कैमरी में घुटनों तक पानी जमा है। 100 से अधिक परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है।

प्रशासन ने टीमें बना निगरानी की शुरू

कैमरी गांव में घग्गर मल्टीपर्पज ड्रेन, बालसमंद की बासड़ा, घिराय गांव की ड्रेन, टोकस-पातन, न्योलीकलां, लुदास, दौलतपुर और शाहपुर जैसे गांवों की ड्रेन टूट चुकी हैं, जिससे हालात और बिगड़ गए हैं। यहां टीमें निगरानी कर रही हैं।

दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा | sonipat-gohana-abhishek-saroha-tops-hpsc-hcs-exam
दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा

बारिश का असर चार ट्रेनें रद्द

बारिश का असर रेलवे सेवा पर भी पड़ा है। भारी जलभराव के कारण रेलवे ने चार ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इनमें दिल्ली- हिसार (54309), हिसार-रेवाड़ी (54316), रेवाड़ी – हिसार (54315) और हिसार – दिल्ली (54310) ट्रेनें शामिल हैं।

दो बिजलीघरों में भरा पानी

दो बिजलीघरों में पानी भरा हुआ है। इसमें आर्य नगर 33 केवी व भाटला 33 केवी बिजली घर में पानी भरा हुआ है। हालांकि भाटला का बिजलीघर पिछले 5 दिन से बंद है। जिससे 20 गांव प्रभावित हैं।

अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती | haryana-agniveer-government-jobs-reservation-cm-nayab-saini-police-constable
अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती

81 गांव के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला

पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति ने गुरुवार को मंडल आयुक्त अशोक गर्ग से क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलने की मांग को लेकर मुलाकात की। फसलों के खराबे को दर्ज करने के लिए अभी तक 81 गांवों के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है।

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment