ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

यमुनानगर-कपालमोचन सड़क पर बनेगा बाईपास, मुख्यमंत्री ने Jungle Safari के नए मुख्यद्वार का किया उद्घाटन

On: नवम्बर 18, 2025 7:20 अपराह्न
Follow Us:
यमुनानगर-कपालमोचन सड़क पर बनेगा बाईपास, मुख्यमंत्री ने Jungle Safari के नए मुख्यद्वार का किया उद्घाटन
Join WhatsApp Group

Jungle Safari, यमुनानगर: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को वन्य प्राणी विभाग को कई सौगात दीं। इस दौरान जहां उन्होंने मुख्यद्वार, एआई आधारित मॉनिटरिंग टॉवर, ट्री कैनोपी वॉक और तीन स्तरीय वॉच टावरों का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने Jungle Safari का आनंद लिया

इस दौरान उन्होंने कुछ दूरी तक जाकर जंगल सफारी का आनंद भी लिया। उनके साथ कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल तथा यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा भी रहे।

वहीं नये ट्रैक का शुभारंभ होने के बाद उसे सैलानियों के लिए खोल दिया गया है। अब सैलानी नये मुख्यद्वार से जंगल सफारी के लिए प्रवेश करेंगे और उनकी पुराने वाले द्वार से निकासी होगी। जंगल सफारी का यह पूरा ट्रैक 16 किलोमीटर का होगा। इसके लिए उन्हें नये मुख्यद्वार से टिकट मिलेगी।

फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल | haryana-roadways-ballabgarh-delhi-ambala-amritsar-new-bus-service-timetable
फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल

यमुनानगर-कपालमोचन सड़क पर बनेगा बाईपास

कलेसर में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुनानगर-कपालमोचन सड़क बाईपास की फिजिबलिटी चेक कर उसके निर्माण की भी घोषणा की। वहीं, इसके बनने से वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा जाम की स्थिति से छुटकारा भी मिलेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कलेसर की धरा पर एक असीम ऊर्जा का अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह वन प्रदेश के वन संरक्षण और जैव विविधता के संवर्धन में मील का पत्थर साबित होगा, जो श्री गुरु तेग बहादुर जी के पर्यावरण के प्रति प्रेम की विरासत को आगे बढ़ाएगा।

वहीं, शहरी वानिकी को बढ़ावा देने के लिए भी विशेष योजनाएं शुरू की हैं, ताकि शहरों में भी हरियाली बढ़े। सरकार ने पेड़ों की अवैध कटाई को रोकने और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए कड़े कदम उठाए हैं।

पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय | haryana-roadways-new-bus-baijnath-palampur-delhi-gurugram-route-timing
पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय

मुख्यमंत्री ने कहा कि वन विभाग द्वारा लगाए गए पौधों के संरक्षण के लिए आधुनिक तकनीक का भी प्रयोग किया जा रहा है। इसमें पहले से लगे हुए और हर वर्ष होने वाले पौधारोपण की 5 वर्ष तक हुई उनकी ग्रोथ पर कड़ी नजर रखी जाती है।

पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल | haryana-roadways-panipat-delhi-jaipur-ajmer-new-bus-service-timetable-route
पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment