ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

पंचकूला सेक्टर-32 में बनेगा शानदार मेडिकल कॉलेज, जानें क्या होगा खास!

On: सितम्बर 6, 2025 7:33 पूर्वाह्न
Follow Us:
पंचकूला सेक्टर-32 में बनेगा शानदार मेडिकल कॉलेज, जानें क्या होगा खास!
Join WhatsApp Group

पंचकूला। पंचकूला सेक्टर-32 में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल के पहले फेज के लिए 1450 करोड़ का एस्टीमेट तैयार किया गया है। जिसे अप्रूवल के लिए भेज दिया गया है। सरकार से मंजूरी मिलते ही टेंडर लगाकर निर्माण शुरू कराया जाएगा। इस गवर्नमेंट
मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल का निर्माण एचएसवीपी की तरफ से कराया जा रहा है।

एचएसवीपी ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने का काम ब्रिज एंड रूफ कंपनी (इंडिया) लिमिटेड को सौंपा था। जनवरी, 2024 में हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सेक्टर-32 में इसका नींव पत्थर रखा था। नींव पत्थर रखने के समय ही मेडिकल कॉलेज का नाम डॉ. मंगल सेन मेडिकल कॉलेज रखने की घोषणा की गई थी। ये करीब 30.40 एकड़ एरिया में बनाया जाएगा।

एग्जिक्यूटिव इंजीनियर, एचएसवीपी एन. पायल ने बताया कि सेक्टर-32 में बनने वाले मेडिकल कॉलेज के पहले फेज के निर्माण के लिए 1450 करोड़ रुपए का एस्टीमेट तैयार किया गया है । ये एस्टीमेट सरकार की मंजूरी के लिए भेजा गया है। कंसलटेंट एजेंसी की डीपीआर के आधार पर यह एस्टीमेट तैयार किया गया है। सरकार से मंजूरी मिलते ही टेंडर लगाकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

गुरुग्राम-हिसार-सिरसा से श्रीगंगानगर तक सीधा सफर, हरियाणा रोडवेज ने जारी की समय सारिणी | bahadurgarh-gurugram-to-sriganganagar-haryana-roadways-bus-timetable-route
गुरुग्राम-हिसार-सिरसा से श्रीगंगानगर तक सीधा सफर, हरियाणा रोडवेज ने जारी की समय सारिणी

एमबीबीएस की 100 सीटें होगी

प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने वर्ष 2015 में राज्य के हर जिले में एक-एक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल स्थापित करने की घोषणा की थी। उन्होंने कॉलेज के लिए भूमि देने और एचएसवीपी की ओर से इसके निर्माण की मंजूरी देने के बाद इसका शिलान्यास भी किया था।

मेडिकल कॉलेज बनने से लोगों को यहां उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवा मिलेगी। इससे पंचकूला वासियों को इलाज के लिए चंडीगढ़ के अस्पतालों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। पंचकूला में मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल बनने से चंडीगढ़ में पीजीआई और जीएमसीएच-32 पर मरीजों का बोझ कम करने में भी मदद मिलेगी।

खाटू श्याम और वैष्णो देवी जाने वालों को बड़ा तोहफा, गोहाना से सीधी बस सेवा मंजूर | gohana-to-khatu-shyam-bus-haryana-roadways-katra-vaishno-devi-special
खाटू श्याम और वैष्णो देवी जाने वालों को बड़ा तोहफा, गोहाना से सीधी बस सेवा मंजूर

पहले फेज में यह होगा

पहले चरण में मेडिकल कॉलेज, अस्पताल, दो ऑडिटोरियम, गर्ल्स व ब्वॉयज हॉस्टल, इंटर्न हॉस्टल, डायरेक्टर रेजिडेंस, जूनियर और सीनियर डॉक्टरों के रेजिडेंस, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण होगा।

दूसरे फेज में यह होगा

रेवाड़ी के ग्रामीण क्षेत्रों को बड़ा तोहफा, 27.35 करोड़ से बनेंगे 20 स्वास्थ्य केंद्रों के नए भवन | rewari-health-infrastructure-expansion-20-new-buildings-amrit-pharmacy-arti-rao
रेवाड़ी के ग्रामीण क्षेत्रों को बड़ा तोहफा, 27.35 करोड़ से बनेंगे 20 स्वास्थ्य केंद्रों के नए भवन

दूसरे चरण में स्पोट्र्स ब्लॉक, गेस्ट हाउस, स्विमिंग पूल, बास्केटबॉल और बैडमिंटन कोर्ट, स्पोट्र्स ट्रैक और मल्टी लेवल कार पार्किंग बनेगी। साथ ही पैरामेडिकल कॉलेज और फिजियोथेरेपी कॉलेज की भी स्थापना की जाएगी।

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment