ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

पानीपत में प्यार की दर्दनाक कहानी, कोर्ट मैरिज के बाद पति ने तोड़ा रिश्ता!

On: सितम्बर 6, 2025 2:21 अपराह्न
Follow Us:
A painful love story in Panipat, husband broke the relationship after court marriage!: पानीपत में प्यार की दर्दनाक कहानी, कोर्ट मैरिज के बाद पति ने तोड़ा रिश्ता!
Join WhatsApp Group

पानीपत। 12वीं कक्षा में ट्यूशन के दौरान मतलौडा थाना क्षेत्र की लड़की और सेक्टर 13-17 थाना क्षेत्र के लड़के की दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने 10 साल लिव-इन में रहने के बाद 2018 में शादी कर ली। उसके बाद युवक पीएचडी करने चंडीगढ़ चला गया। जहां पर पीएचडी पूरी होने के बाद मार्च 2024 में दोनों ने कोर्ट मैरिज की। शादी के एक माह बाद ही पति यूएसए चला गया।

प्यार से धोखे तक का सफर

भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार | haryana-antyodaya-dairy-subsidy-buffalo-loan-vita-milk-incentive-nayab-saini
भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार

जाने से पहले वादा किया कि एक साल बाद वह वापस आकर उसे ले जाएगा, लेकिन विदेशी जाने के एक माह बाद ही पति ने रंग बदलने शुरू कर दिए। व्यवहार बदलता गया। गाली-गलौज करने लगा। अंत में रिश्ता तोड़ने तक की धमकी दी और फोन उठाने बंद कर दिए। पत्नी ने अब मामले की शिकायत महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता को दी। ससुराल में रह रही महिला ने बताया कि पति 2018 में शादी करने के बाद समाज से उनका पति-पत्नी का रिश्ता भी छिपाया। जब भी कहीं बाहर जाते तो उसे पत्नी की बजाय जींस-पेंट आदि कपड़ों में गर्लफ्रेंड की तरह बनाकर ले जाता था।

यूएसए जाकर बदला रंग

दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा | sonipat-gohana-abhishek-saroha-tops-hpsc-hcs-exam
दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा

चंडीगढ़ में पीएचडी के दौरान भी इन्क्वायरी में उसने सभी परिवार के लोगों के नाम लिखवाए, लेकिन शादी के कॉलम में खुद को अविवाहित बताया। पूछने पर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। शादी के बाद जिद्द करने पर वह उसे चंडीगढ़ ले गया, लेकिन कभी लोगों को रिश्ते के बारे में पता लग जाए उसे वापस भेज दिया। पीएचडी होने के बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज की। उसके बाद पति मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए यूएसए चला गया।

इस मामले में महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने कहा कि महिला की तरफ से शिकायत मिली है कि पति उसे छोड़कर यूएसए चला गया, उसे न्याय दिलाया जाए। लड़की फिलहाल ससुराल में रह रही है। मामले में जांच चल रही है।

अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती | haryana-agniveer-government-jobs-reservation-cm-nayab-saini-police-constable
अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment