ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Rohtak Underpass: रोहतक में हादसों पर लगेगी रोक, बाबा मस्तनाथ विवि के सामने 5 करोड़ से बनेगा अंडरपास!

On: अगस्त 30, 2025 7:33 अपराह्न
Follow Us:
Rohtak Underpass: रोहतक में हादसों पर लगेगी रोक, बाबा मस्तनाथ विवि के सामने 5 करोड़ से बनेगा अंडरपास!
Join WhatsApp Group

Rohtak Underpass (रोहतक) : दिल्ली बाईपास मार्ग स्थित बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के पास होने वाले सड़क हादसों को रोकने के लिए लोक निर्माण विभाग ने पहल शुरू की है। यहां पर करीब 5 करोड़ की लागत से अंडरपास का निर्माण कराया जाएगा। अंडरपास निर्माण के लिए विभाग ने करीब तीन माह पहले सरकार को प्रस्ताव भेजा था।

यह फाइल मुख्यमंत्री के पास पहुंच गई। विभागीय अफसरों का दावा है कि इस सप्ताह फाइल पर हस्ताक्षर होने के सितंबर में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर अक्टूबर में कार्य शुरू करने का दावा साथ ही सिंतबर माह में टेंडर प्रक्रिया दिल्ली रोड स्थित बाबा मस्तनाथ मठ के पास बनाया जाएगा अंडरपास।

अंडरपास निर्माण का कार्य अक्टूबर माह से शुरू करा दिया जाए। क्योंकि अंडरपास निर्माण का कार्य 2026 के दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसलिए विभागीय अधिकारी इस कार्य को तेजी से कराने में जुटे है! बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के अंडरपास का निर्माण होने के साथ ही देश की राजधानी को जोड़ने वाले मार्ग पर यातायात व्यवस्था भी बाधित न हो।

पानीपत में 16 अक्टूबर से रुकेगी अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस: 4 लाख लोगों को रेलवे का बड़ा तोहफा | panipat-railway-station-amritsar-jaynagar-express-train-stoppage-schedule
पानीपत में 16 अक्टूबर से रुकेगी अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस: 4 लाख लोगों को रेलवे का बड़ा तोहफा

जानिए… कब-कब हुए हादसे

वर्ष 2024… दिल्ली रोड पर मस्तनाथ विवि के सामने सड़क पार कर रहे बीए अंतिम वर्ष के 19 वर्षीय छात्र अनुज मलिक को कार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे पीजीआई ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस संबंध में आईएमटी थाने में केस दर्ज किया गया है।

वर्ष 2023… बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के पास दो युवकों की कार की टक्कर से मौत हुई थी। बताया जाता है कि युवक बाइक से सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मारी थी। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया
था।

अब सिर्फ 5000 रुपये में घर पर लगाएं सोलर पैनल, हरियाणा सरकार उठाएगी पूरा बाकी खर्च | haryana-bpl-solar-rooftop-scheme-5000-rupees-pm-surya-ghar-yojna
अब सिर्फ 5000 रुपये में घर पर लगाएं सोलर पैनल, हरियाणा सरकार उठाएगी पूरा बाकी खर्च

विवि के सामने पहले बना था फुटओवर ब्रिज

हादसों को रोकने के लिए लोक निर्माण विभाग ने बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के सामने दिल्ली बाईपास मार्ग पर फुटओवर ब्रिज का निर्माण कराया था, लेकिन छात्र छात्राओं के साथ स्टाफ इसका प्रयोग सड़क पार करने में नहीं करते थे। इसके बाद विभाग ने ध्वस्त करा दिया था। इससे भविष्य में फुटओवर ब्रिज से कोई हादसा न हो।

लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन अरुण कुमार ने बताया कि बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के सामने अंडर पास का निर्माण कराया जाएगा। जिसका प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा गया था। जिस पर इसी सप्ताह मुहर लग सकती है। निर्माण कार्य पर 5 करोड़ का बजट खर्च होगा। निर्माण कार्य 2026 तक पूरा करा दिया जाएगा। ताकि यहां होने वाले हादसों को रोका जा सके।

हरियाणा में 4 आईएमटी का विस्तार, कोसली में 5000 तो खरखौदा में 5800 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहित | haryana-imt-expansion-kharkhoda-kosli-bawal-sohna-land-acquisition
हरियाणा में 4 आईएमटी का विस्तार, कोसली में 5000 तो खरखौदा में 5800 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहित

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment