ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ambala में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती! 5 रुपये किलो में खरीदेगी नगर परिषद, दुकानें सील करने की चेतावनी

On: सितम्बर 2, 2025 11:27 पूर्वाह्न
Follow Us:
Ambala में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती! 5 रुपये किलो में खरीदेगी नगर परिषद, दुकानें सील करने की चेतावनी
Join WhatsApp Group

Ambala Single Use Plastic Ban (अम्बाला) : शहर स्वच्छता अभियान के तहत अब नगर परिषद लोगों से खाली प्लास्टिक बैग भी खरीदेगा, जिसके बदले में परिषद की ओर पांच रुपए प्रति किलो के अनुसार भुगतान किया जाएगा। इससे लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और प्लास्टिक की थैलियों के कारण होने वाली परेशानी में भी कमी आएगी। अक्सर ही देखने में आता है कि प्लास्टिक की थैलियां एक बार इस्तेमाल करने के बाद लोग नालियों में फेंक देते हैं।

इससे बारिश के समय नालियां ब्लॉक हो जाती है। पानी की निकासी न होने से जलभराव का संकट पैदा हो जाता है। शहर स्वच्छता अभियान के तहत बाजार में जो भी दुकानदार सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करेगा। उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं वजन के आधार पर दुकानदारों का चालान होगा।

अगर अधिक मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक पाया गया तो दुकान को सील भी किया जा सकता है। चेकिंग अभियान चलाएंगे। सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल करने और बेचने पर 500 रुपए से लेकर 20 हजार रुपए तक का चालान किया जा सकता है।

वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी: हरियाणा रोडवेज ने शुरू की कैथल-कटड़ा सीधी बस, देखें टाइमटेबल | kaithal-to-katra-vaishno-devi-haryana-roadways-bus-timetable-route
वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी: हरियाणा रोडवेज ने शुरू की कैथल-कटड़ा सीधी बस, देखें टाइमटेबल

धार्मिक संस्थाओं को भी किया जागरूक

नगर परिषद की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को लेकर धार्मिक संस्थाओं के साथ भी समन्वय किया जा रहा है। धार्मिक संस्थाओं से आग्रह किया जा रहा है कि भंडारा या फिर कोई धार्मिक कार्य करने के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें। इससे पर्यावरण प्रदूषित होता है। सिंगल यूज प्लास्टिक को अगर जलाया जाता है तो उसका धुआं भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।

हर माह निकलता है 111 टन कूड़ा

रोहतक से पंडोह बांध तक हरियाणा रोडवेज की नई बस शुरू, 722 रुपये में पहुंचें हिमाचल की वादियों में | rohtak-to-pandoh-dam-haryana-roadways-new-bus-service-timetable-fare
रोहतक से पंडोह बांध तक हरियाणा रोडवेज की नई बस शुरू, 722 रुपये में पहुंचें हिमाचल की वादियों में

नगर परिषद अम्बाला कैंट में प्रत्येक माह 111 टन कूड़ा निकलता है। इसमें डोर टू डोर अभियान के तहत एकत्रित किया जाने वाला कूड़ा भी शामिल है। इस कूड़े में प्लास्टिक की थैलियां और सिंगल यूज प्लास्टिक भी होता है। इस अभियान से कूड़े में भी कमी आएगी। नगर परिषद में इसके लिए जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए अलग से खरीद काउंटर भी बनाया जाएगा। यह काउंटर नगर परिषद में बनाया जाएगा।

जिला परिषद समन्यवक, नगर परिषद की रितू शर्मा ने कहा की हमारी ओर से अभियान पर लगातार काम किया जा रहा है। बीते वर्षों की तरह इस बार भी प्लास्टिक बैग खरीदे जा रहे हैं। इसके साथ ही चेकिंग भी शुरू कर दी गई है।

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खत्म होगा जाम: गुरुग्राम से पचगांव तक दौड़ेगी मेट्रो, सीएम सैनी ने दी हरी झंडी | gurugram-pachgaon-new-metro-corridor-approved-haryana-delhi-jaipur-highway
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खत्म होगा जाम: गुरुग्राम से पचगांव तक दौड़ेगी मेट्रो, सीएम सैनी ने दी हरी झंडी

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी: हरियाणा रोडवेज ने शुरू की कैथल-कटड़ा सीधी बस, देखें टाइमटेबल | kaithal-to-katra-vaishno-devi-haryana-roadways-bus-timetable-route

वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी: हरियाणा रोडवेज ने शुरू की कैथल-कटड़ा सीधी बस, देखें टाइमटेबल

रोहतक से पंडोह बांध तक हरियाणा रोडवेज की नई बस शुरू, 722 रुपये में पहुंचें हिमाचल की वादियों में | rohtak-to-pandoh-dam-haryana-roadways-new-bus-service-timetable-fare

रोहतक से पंडोह बांध तक हरियाणा रोडवेज की नई बस शुरू, 722 रुपये में पहुंचें हिमाचल की वादियों में

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खत्म होगा जाम: गुरुग्राम से पचगांव तक दौड़ेगी मेट्रो, सीएम सैनी ने दी हरी झंडी | gurugram-pachgaon-new-metro-corridor-approved-haryana-delhi-jaipur-highway

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खत्म होगा जाम: गुरुग्राम से पचगांव तक दौड़ेगी मेट्रो, सीएम सैनी ने दी हरी झंडी

भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार | haryana-antyodaya-dairy-subsidy-buffalo-loan-vita-milk-incentive-nayab-saini

भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार

दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा | sonipat-gohana-abhishek-saroha-tops-hpsc-hcs-exam

दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा

अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती | haryana-agniveer-government-jobs-reservation-cm-nayab-saini-police-constable

अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती

Leave a Comment