ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ambala Dengue Cases: जनवरी से लेकर अभी तक जिले में 13 केस हुए, सितंबर तक पांच केस थे

On: November 5, 2025 5:25 PM
Follow Us:
Ambala Dengue Cases: जनवरी से लेकर अभी तक जिले में 13 केस हुए, सितंबर तक पांच केस थे
Join WhatsApp Group

अंबाला (Ambala Dengue Cases)। जिले में डेंगू केस इस बार कम ही रहे। जनवरी से लेकर अभी तक 13 केस डेंगू के आ चुके हैं। इस नवंबर माह में भी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। सितंबर से लेकर नवंबर माह तक डेंगू का प्रकोप रहता है। स्वास्थ्य विभाग डेंगू को लेकर अलर्ट है। लारवा को लेकर लगातार चेकिंग चल रही है। यह चेकिंग नवंबर माह के अंत तक चलेगी। वहीं, पिछले वर्षों की बात करें तो इस बार डेंगू केस में काफी गिरावट आई है। विभाग का चेकिंग अभियान आगामी नवंबर माह के अंत तक चलेगा।

Ambala Dengue Cases: घर-घर जाकर लारवा चेकिंग की जा रही

स्वास्थ्य विभाग एक जनवरी से घरों में लारवा की चेकिंग करवा रहा है। जिसमें कूलर, गमला, पानी की टंकी आदि शामिल हैं। जिन लोगों के घरों से लारवा मिलता है, उन लोगों को साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिए जाते हैं ताकि डेंगू के प्रकोप से बचा जा सके। इसके लिए विभाग की ओर से 50 ब्रिडिंग चेकर टीम लारवा चेक करने के लिए कार्य कर रही हैं। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में 825 आशा वर्कर घर-घर जाकर लारवा चेक करने के साथ ही जागरूक भी कर रही हैं।

नारनौल रेलवे स्टेशन पर रुकेगी हरिद्वार-साबरमती स्पेशल, गुजरात जाने वालों के लिए बड़ी राहत
नारनौल रेलवे स्टेशन पर रुकेगी हरिद्वार-साबरमती स्पेशल, गुजरात जाने वालों के लिए बड़ी राहत

पिछले छह वर्ष में इतने आए मामले

वर्ष-डेंगू-मलेरिया-चिकनगुनिया
2020 42 00 00
2021 686 00 00
2022 384 00 00
2023 551 01 06
2024 204 02 02
2025 13 00 00
नोट : आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार।

फोगिंग करने में दिलचस्पी कम दिखाई

इस बार नगर निगम ने शहर में फोगिंग करवाने के लिए फुर्ती नहीं दिखाई। निगम की ओर से फोगिंग को लेकर कोई शेड्युल भी नहीं बनाया। बीते वर्ष में भी फोगिंग में देरी होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी थी। फोगिंग के लिए दवाई स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी जाती है। निगम के पास कुल 20 वार्ड हैं। निगम की ओर से प्रत्येक वार्ड के लिए एक मशीन रखी गई है। इसके साथ ही दो ऑटोमेटिक मशीन भी निगम के पास हैं। निगम के क्षेत्र का दायरा काफी बड़ा है, मगर निगम के पास मशीन कम हैं।

HSSC ग्रुप सी वेटिंग लिस्ट विवाद: हाईकोर्ट का मुख्य सचिव को अल्टीमेटम, जवाब न देने पर होगी कार्रवाई
HSSC ग्रुप सी वेटिंग लिस्ट विवाद: हाईकोर्ट का मुख्य सचिव को अल्टीमेटम, जवाब न देने पर होगी कार्रवाई

उप सिविल सर्जन मलेरिया डॉक्टर संजीव सिंगला ने बताया कि जिले में लारवा चेकिंग के लिए अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान नवंबर माह के अंत तक चलाया जाएगा। जनवरी से लेकर अभी तक डेंगू के 13 केस आए हैं। अभी मलेरिया व चिकनगुनिया का कोई केस नहीं आया है। इस बार केस में काफी कमी रही।

जलभराव की समस्या खत्म! सोनीपत के सुभाष स्टेडियम में 8 फीट भरी जाएगी मिट्टी, बनेगा सिंथेटिक ट्रैक
जलभराव की समस्या खत्म! सोनीपत के सुभाष स्टेडियम में 8 फीट भरी जाएगी मिट्टी, बनेगा सिंथेटिक ट्रैक

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment