Ambala Flood 2025, सिटी रिपोर्टर, अम्बाला : बुधवार को हुई बारिश ने अंबाला में हलचल मचा डी है। छावनी की अनेक कालोनी में पानी भरा हुआ है। वहीं टांगरी नदी 4 दिन से शांत है, लेकिन आसपास के लोग अब भी अशांत हैं। 6 कॉलोनियों में 2 से 3 फीट तक पानी जमा है। इससे उनका जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
गाद नाले की पाइप लाइन में पहुंचकर जम गई है। लोगों का आरोप है कि अधिकारी उनकी मदद नहीं कर रहे। वहीं, अधिकारियों का दावा है कि वह दिन-रात पानी व गाद को साफ करवाने में जुटे हैं। अब नालों की पाइप लाइन की सफाई के लिए सुपर सकर मशीन लगाई जाएगी।
टांगरी नदी का जलस्तर 38 हजार क्यूसेक पहुंच गया था, जो मंगलवार शाम को 10560 क्यूसेक था।
बुधवार को हुई बारिश से ये फिर बढ़ रहा है। लेकिन, टांगरी बांध रोड की परशुराम कॉलोनी, न्यू टैगोर नगर, बब्याल रोड के न्यू लक्की नगर, अमन नगर, टांगरी नदी के दूसरी तरफ की सोनिया कॉलोनी व विकास पुरी की गलियों में 2 से 3 फीट तक पानी भरा है। वार्ड-11 के पार्षद पति नरेंद्र कश्यप ने बताया कि 6 कॉलोनियों में अब भी 2 से 3 फीट पानी भरा, गाद से नाले हुए ब्लॉक, अब सुपर सकर मशीन लगाई जाएगी
लोग बोले- बारिश के बाद गलियों में बढ़ गया पानी
न्यू टैगोर गार्डन कॉलोनी के विकास कुमार, सोनिया कॉलोनी के सुरेश और विकासपुरी के मनोज ने बताया कि सोमवार दिन व रात को हुई बारिश ने आग में घी का काम किया है। जो पानी उन्होंने अपने प्रयास कर निकलवाया था, वह फिर से उनके घरों में भर गया है। गलियां व सड़कों पर पहले से ही दो से तीन फीट पानी भरा था। बारिश के कारण ये बढ़ गया है।
कॉलोनियों में भरे पानी को निकालने के लिए उन्हें अपने स्तर पर डीजल पंप मंगवाने पड़ रहे हैं। वहीं, रेत की बोरियां लगाकर तटबंध बनाए जा रहे हैं, ताकि फिर से पानी को खेतों तक पहुंचने से रोका जा सके।
स्कूल नहीं जा पा रहे बच्चे
सोनिया कॉलोनी, विकास पुरी, न्यू लक्की नगर और इंदर नगर में लगातार पानी के जमा रहने के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। लोग भी अपनी मजदूरी पर नहीं जा पा रहे। साथ ही मक्खी-मच्छरों की संख्या काफी बढ़ गई है। इस कारण लोगों में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।
नगर परिषद की चेयरपर्सन स्वर्ण कौर ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों व टांगरी नदी का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों को हरसंभव मदद देने का भरोसा दिलाया। कहा कि पानी निकासी के लिए 5 डीजल व 2 इलेक्ट्रिक पंप चलवाए जा रहे हैं। 8 निजी पंपों की मदद से भी पानी निकलवाया जा रहा है। नालों की पाइप लाइन में फंसी गाद बुधवार से सुपर सकर मशीन की मदद से निकाली जाएगी।













