ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ambala flood: पहाड़ों की बारिश ने डुबोया अंबाला, 45 कॉलोनियों में बाढ़, टांगरी-मारकंडा उफान पर!

On: अगस्त 30, 2025 8:39 पूर्वाह्न
Follow Us:
Ambala flood: पहाड़ों की बारिश ने डुबोया अंबाला, 45 कॉलोनियों में बाढ़, टांगरी-मारकंडा उफान पर!
Join WhatsApp Group

Ambala flood news (अंबाला) : पहाड़ों में हुई वर्षा से शुक्रवार को अंबाला की 45 कालोनियां बसी हैं टांगरी के किनारे, तीन नदियां टांगरी, मारकंडा और बेगना उफन गई। टांगरी के तेज बहाव ने किनारे पर बसों 45 कालोनियों में बाढ़ के हालात पैद कर दिए। इस दौरान बच्चे, महिलाएं और पुरुष वहां फंस गए। एसडीआरएफ की टीम ने मोर्चा संभालते हुए उन्हें बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

टांगरी में जहां चालीस हजार क्यूसेक पानी आया। वहीं, मारकंडा नदी में 42 हजार 200 क्यूसेक और वेगना नदी में 25 हजार क्यूसेक पानी का बहाव रहा। दिनभर प्रशासन की सांसें फूली रहीं और अधिकारी दौरा करते रहे।

प्रदेश के परिवहन, ऊर्जा और श्रम मंत्री अनिल विज ने पहले सुबह और फिर शाम को टांगरी नदी व किनारे बसी कालोनियों का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को सुरक्षित स्थान पर लाया जाए और उनके लिए हर तरह की व्यवस्था की जाए। चंदपुरा में कच्चा बांध टूटने के कारण पानी सरसेहड़ी की और आ गया, जिससे गांव की गलियों लोगों ने सड़क पर बनाया आशियाना।

वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी: हरियाणा रोडवेज ने शुरू की कैथल-कटड़ा सीधी बस, देखें टाइमटेबल | kaithal-to-katra-vaishno-devi-haryana-roadways-bus-timetable-route
वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी: हरियाणा रोडवेज ने शुरू की कैथल-कटड़ा सीधी बस, देखें टाइमटेबल

पुल का एक कच्चा हिस्सा भी टांगरी नदी के बहाव में वह गया, जिससे बब्याल से चंदपुरा जाने वाला रास्ता बंद हो गया। करीब 500 मीटर तक पानी का बहाव ही दिखाई दिया, जबकि सड़क के ऊपर से पानी कहता रहा। इंडस्ट्रियल एरिया में कारोबारियों ने पहले ही सुबह के समय सामान ग्राउंड लेवल से उठा लिया था और ऊपरी मंजिल तक पहुंचा दिया देर शाम तक एसडीआरएफ की टीमें बचाव और राहत कार्यों में जुटी रहीं। वर्ष 2023 में भी टांगरी नदी का पानी बाहर आ गया था, उस समय बाजारों में पानी पहुंच गया था।

चंदपुरा की ओर टांगरी का कच्चा बांध टूटा

टांगरी नदी चंदपुरा की ओर से एक कच्चा बांध टूट गया। इस कारण से टांगरी नदी का पानी गांव सरसेहड़ी की ओर मार कर गया। हालांकि, बांध को बनाने की कोशिश की गई लेकिन बहाव काफी तेज था। इस कारण से गांव सरसेहड़ी की गलियों में पानी भर गया।

रोहतक से पंडोह बांध तक हरियाणा रोडवेज की नई बस शुरू, 722 रुपये में पहुंचें हिमाचल की वादियों में | rohtak-to-pandoh-dam-haryana-roadways-new-bus-service-timetable-fare
रोहतक से पंडोह बांध तक हरियाणा रोडवेज की नई बस शुरू, 722 रुपये में पहुंचें हिमाचल की वादियों में

लोगों ने अपने घरों के आगे रेत के बैग आदि लगाकर बंदोबस्त किया ताकि पानी घर तक न घुसे कुछ घरों में पानी घुसा, जबकि गुरुद्वारा साहिब की ओर जाने वाली गली भी पानी से लबालब भरी रही। दूसरी ओर बधाल से चंदपूरा आने वाले पुल से भी आवाजाही बंद रही। इस पुल के निचले हिस्से से पानी सड़क से ऊपर निकल गया और करीब पांच सौ मीटर तक सड़क ही दिखाई नहीं दी।

चंद्रपुरा की ओर खड़े लोग भी पानी उतरने का इंतजार करते रहे, जबकि ब्याल साइड से लोगों ने बाइक लेकर जाने की कोशिश तो की लेकिन लोगों द्वारा मना करने पर वापस चले गए।

स्कूलों में कर दी गई छुट्टियां

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खत्म होगा जाम: गुरुग्राम से पचगांव तक दौड़ेगी मेट्रो, सीएम सैनी ने दी हरी झंडी | gurugram-pachgaon-new-metro-corridor-approved-haryana-delhi-jaipur-highway
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खत्म होगा जाम: गुरुग्राम से पचगांव तक दौड़ेगी मेट्रो, सीएम सैनी ने दी हरी झंडी

शुक्रवार की सुबह जैसे ही प्रशासन ने अलर्ट घोषित किया तो सूचना शिक्षा विभाग के पास भी पहुंच गई। टांगरी के आसपास के स्कूलों में तुरंत ही अवकाश घोषित कर दिया। स्वजन को मैसेज भेज दिए गए कि वे अपने बच्चों को घर ले जाएं, क्योंकि टांगरी नदी में पानी अधिक आने का अलर्ट घोषित किया है। जो बच्चे स्कूल बस से आते जाते हैं, उनको बस के माध्यम से घरों तक पहुंचाया गया। डीएवी स्कूल रिवरसाइड ने स्कूल के मुख्य द्वार पर करीब डेढ़ फीट ऊंची दीवार बना दी व रेत के बैग भी रख दिए ताकि बरसात का पानी स्कूल में न घुस सके।

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी: हरियाणा रोडवेज ने शुरू की कैथल-कटड़ा सीधी बस, देखें टाइमटेबल | kaithal-to-katra-vaishno-devi-haryana-roadways-bus-timetable-route

वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी: हरियाणा रोडवेज ने शुरू की कैथल-कटड़ा सीधी बस, देखें टाइमटेबल

रोहतक से पंडोह बांध तक हरियाणा रोडवेज की नई बस शुरू, 722 रुपये में पहुंचें हिमाचल की वादियों में | rohtak-to-pandoh-dam-haryana-roadways-new-bus-service-timetable-fare

रोहतक से पंडोह बांध तक हरियाणा रोडवेज की नई बस शुरू, 722 रुपये में पहुंचें हिमाचल की वादियों में

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खत्म होगा जाम: गुरुग्राम से पचगांव तक दौड़ेगी मेट्रो, सीएम सैनी ने दी हरी झंडी | gurugram-pachgaon-new-metro-corridor-approved-haryana-delhi-jaipur-highway

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खत्म होगा जाम: गुरुग्राम से पचगांव तक दौड़ेगी मेट्रो, सीएम सैनी ने दी हरी झंडी

भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार | haryana-antyodaya-dairy-subsidy-buffalo-loan-vita-milk-incentive-nayab-saini

भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार

दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा | sonipat-gohana-abhishek-saroha-tops-hpsc-hcs-exam

दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा

अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती | haryana-agniveer-government-jobs-reservation-cm-nayab-saini-police-constable

अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती

Leave a Comment