ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

हरियाणा निकाय चुनाव: कांग्रेस ने रेवाड़ी और धारूहेड़ा में घोषित किए उम्मीदवार, देखें पूरी लिस्ट

On: अप्रैल 21, 2026 11:52 पूर्वाह्न
Follow Us:
हरियाणा निकाय चुनाव: कांग्रेस ने रेवाड़ी और धारूहेड़ा में घोषित किए उम्मीदवार, देखें पूरी लिस्ट
Join WhatsApp Group

रेवाड़ी, 21 अप्रैल (हरियाणा न्यूज पोस्ट)। हरियाणा में शहरी निकाय चुनावों की बिसात बिछ गई है। कांग्रेस ने भाजपा से बढ़त बनाते हुए रेवाड़ी और धारूहेड़ा के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। प्रदेश में 10 मई को मतदान होगा, जिसके लिए चुनावी शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

हरियाणा की सियासत में नगर निगम और नगर परिषद् चुनावों को लेकर हलचल तेज हो गई है। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने सत्ताधारी भाजपा को पछाड़ते हुए उम्मीदवारों की घोषणा में बाजी मार ली है। पार्टी ने रेवाड़ी नगर परिषद् और धारूहेड़ा नगर पालिका के लिए अपने चेहरों को चुनावी मैदान में उतार दिया है। इससे पहले कांग्रेस पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम के लिए भी मेयर पद के प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। उधर, भाजपा की ओर से अभी मंथन का दौर जारी है और किसी भी नाम पर अंतिम मुहर नहीं लगी है।

रेवाड़ी और धारूहेड़ा में ‘दिग्गजों’ के करीबियों पर दांव

रेवाड़ी नगर परिषद् में चेयरमैन पद के लिए कांग्रेस ने निहारिका चौधरी को टिकट दिया है। निहारिका शहरी जिला प्रधान प्रवीण चौधरी की पत्नी हैं और उनका पूरा परिवार दशकों से कांग्रेस की सक्रिय राजनीति का हिस्सा रहा है। वहीं, धारूहेड़ा नगर पालिका के लिए कुमारी राज के नाम की घोषणा की गई है। कुमारी राज के ससुर अभय सिंह पूर्व सरपंच और जिला पार्षद रह चुके हैं। इस चयन के पीछे पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव का बड़ा समर्थन माना जा रहा है, क्योंकि कुमारी राज का परिवार कैप्टन यादव के बेहद करीबियों में गिना जाता है।

हरियाणा में सिंगापुर से आएगा 5500 करोड़ का निवेश, सीएम नायब सिंह सैनी के दौरे में लगी मुहर | haryana-singapore-5500-crore-investment-mou-nayab-saini
हरियाणा में सिंगापुर से आएगा 5500 करोड़ का निवेश, सीएम नायब सिंह सैनी के दौरे में लगी मुहर

चुनावी शेड्यूल जारी: नामांकन से लेकर नतीजों तक का पूरा ब्यौरा

हरियाणा निर्वाचन आयोग के अनुसार, पंचकूला, अंबाला, सोनीपत नगर निगम और रेवाड़ी, धारूहेड़ा, सांपला व उकलाना निकायों के लिए 10 मई को मतदान होगा। नामांकन की प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू होकर 25 अप्रैल तक चलेगी। 27 अप्रैल को दस्तावेजों की जांच होगी और 28 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन शाम को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे। यदि किसी बूथ पर पुनर्मतदान की आवश्यकता पड़ी तो वह 12 मई को होगा और 13 मई को परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।

NOTA और EVM: इस बार चुनाव में क्या है खास?

इस निकाय चुनाव में कुछ तकनीकी और नियमगत बदलाव भी देखने को मिलेंगे। पहली बार मतदाताओं को NOTA (None of the Above) का विकल्प तो मिलेगा, लेकिन फिलहाल यह केवल प्रतीकात्मक होगा और चुनावी नतीजों को प्रभावित नहीं करेगा। पूरी वोटिंग EVM मशीनों के जरिए कराई जाएगी, हालांकि इस बार वीवीपैट (VVPAT) मशीनों का इस्तेमाल नहीं करने का फैसला लिया गया है। इसी के साथ पानीपत और करनाल जिला परिषद के वार्डों सहित 29 सरपंच और 485 पंच पदों के लिए उपचुनाव भी 10 मई को ही संपन्न होंगे।

अंबाला के सुरेंद्र कुमार की जादुई घड़ी: अमेरिका से इंग्लैंड तक, रंगों के जरिए जानें सटीक समय

हरियाणा में सेमीकंडक्टर और ग्रीन एनर्जी में बड़ा निवेश, सिंगापुर में बोले CM सैनी- तैयार है डेटा सेंटर पॉलिसी | cm-nayab-singh-saini-singapore-visit-surbana-jurong-imt-investment
हरियाणा में सेमीकंडक्टर और ग्रीन एनर्जी में बड़ा निवेश, सिंगापुर में बोले CM सैनी- तैयार है डेटा सेंटर पॉलिसी

ज़मीनी हकीकत, ब्रेकिंग न्यूज़ और जिलेवार अपडेट के लिए Haryana News Post से जुड़े रहें।

एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने के बाद जोधकां लौटीं गोलकीपर सविता पूनिया, अब ओलंपिक पदक पर नजर | sirsa-jodhkan-welcomes-hockey-goalkeeper-savita-punia-asian-games-gold
एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने के बाद जोधकां लौटीं गोलकीपर सविता पूनिया, अब ओलंपिक पदक पर नजर

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment