ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ambala News: गति शक्ति कार्गाे टर्मिनल बनेंगे व्यापारियों के लिए सौगात

On: November 2, 2025 8:02 PM
Follow Us:
Ambala News: गति शक्ति कार्गाे टर्मिनल बनेंगे व्यापारियों के लिए सौगात
Join WhatsApp Group

अंबाला, (Ambala News): डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर पर बनाए जा रहे गति शक्ति कार्गाे टर्मिनल व्यापारियों के लिए एक विशेष सौगात होगी, इससे व्यापारियों का सामान सुरक्षित तो रहेगा ही, वहीं मालगाड़ी में चढ़ाने व उतारने के दौरान भी व्यापारियों को अत्याधुनिक मशीनों की सुविधा मिलेगी ताकि आगामी सफर के लिए उनके सामान को बिना किसी परेशानी के गंतव्य तक भिजवाया जा सके।

Ambala News: पहला टर्मिनल शंभू में होगा तैयार

उत्तर प्रदेश के खुर्जा के अलावा पहला कार्गाे टर्मिनल पंजाब के शंभू में तैयार किया जा रहा है जोकि वातानुकूलित सहित गैर वातानुकूलित श्रेणी का होगा। यहां सामान रखने के लिए जो गोदाम बनाए जाएंगे वो भी एक विशेष प्रकार की शीट से बनाए जाएंगे ताकि खाद्य सहित अन्य पदार्थों को यहां सुरक्षित रखा जा सके। इसके अलावा कार्गाे टर्मिनल की निगरानी के लिए सीसीटीवी कंट्रोल रूम की स्थापना भी की जाएगी ताकि सामान की पूरी तरह से निगरानी की जा सके।

फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट
फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट

बढ़ेगी व्यापारिक गतिविधियां

मालगाड़ियों के लिए अलग कॉरिडोर बनने से जहां यात्री ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, वहीं व्यापारिक गतिविधियों में भी काफी वृद्धि हुई है। हरियाणा ही नहीं बल्कि पंजाब, हिमाचल, यूपी और उत्तराखंड से भी सामान की डिलिवरी अब कॉरिडोर के रेल खंड से होने लगी है। पिछले दिनों डीएफसीसीआईएल के कॉरिडोर से ही सीमेंट सहित अन्य सामान जम्मू के बारामूला तक भेजा गया था।

कोयले सहित अनाज की ढुलाई

मौजूदा समय में डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर पर कोयला, अनाज, पेट्रोलियम सहित अन्य सामान की डिलीवरी के लिए मालगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। कॉरिडोर पर जहां पहले दिन के समय ही मालगाड़ियों का संचालन होता था, लेकिन अब 24 घंटे मालगाड़ियां कॉरिडोर के सेक्शन पर दौड़ रही हैं, वहीं इनकी निगरानी के लिए विभागीय अधिकारी भी रेल इंजन में बैठकर सफर कर रहे हैं।

पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड
पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड

मुख्य महाप्रबंधक, डीएफसीसीआईएल अंबाला पंकज गुप्ता ने बताया कि गति शक्ति कार्गाे टर्मिनल डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर का अहम हिस्सा होंगे, इससे व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी और व्यापारियों को भी सुविधाएं मिलेंगी। इसका सीधा फायदा भी व्यापारियों को मिलेगा और उनका सामान जल्द व सुरक्षित एक से दूसरी जगह तक पहुंंच सकेगा।

छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, हरियाणा रोडवेज और इलेक्ट्रिक बसों में 150 KM तक का सफर बिल्कुल मुफ्त
छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, हरियाणा रोडवेज और इलेक्ट्रिक बसों में 150 KM तक का सफर बिल्कुल मुफ्त

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment