ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

अम्बाला में टीबी अस्पताल निर्माण में लापरवाही, 15% काम पूरा, टेंडर रद्द करने की चेतावनी!

On: सितम्बर 12, 2025 2:20 अपराह्न
Follow Us:
अम्बाला में टीबी अस्पताल निर्माण में लापरवाही, 15% काम पूरा, टेंडर रद्द करने की चेतावनी!
Join WhatsApp Group

अम्बाला, TB Hospital Ambala Construction: अम्बाला सिटी में बन रहे 100 बेड के ट्यूबरक्लोसिस (टीबी) और कार्डियोपल्मोनरी अस्पताल का निर्माण कार्य रेंग रहा है। निर्माण की सुस्ती से नाराज PWD ने निर्माण एजेंसी श्री रामजी दास बिल्डर्स को 10 दिन पहले टेंडर रद्द करने की चेतावनी दी थी, लेकिन काम में अब भी तेजी नहीं दिख रही। 26 करोड़ रुपये के इस टेंडर को 9 सितंबर 2023 को शुरू किया गया था, और इसे 8 सितंबर 2025 तक पूरा करना था। डेडलाइन बढ़ाकर 7 दिसंबर 2025 कर दी गई, लेकिन 2 साल 3 महीने बाद भी सिर्फ 15% काम हुआ है।

एशियन गेम्स विजेता रीतू श्योराण का दादरी में अभिनंदन, हरियाणा सरकार देगी 3 करोड़ का नकद इनाम | charkhi-dadri-asian-games-gold-medalist-ritu-sheoran-felicitated
एशियन गेम्स विजेता रीतू श्योराण का दादरी में अभिनंदन, हरियाणा सरकार देगी 3 करोड़ का नकद इनाम

डेडलाइन खत्म, फिर भी सुस्ती

PWD ने एजेंसी को पहली डेडलाइन 8 सितंबर 2025 दी थी, जो बीत चुकी है। नई डेडलाइन 7 दिसंबर 2025 है, लेकिन एजेंसी की ढीली रफ्तार से प्रोजेक्ट अधर में लटक गया है। PWD के एक्सईएन रितेश अग्रवाल ने बताया कि एजेंसी को 10 दिन पहले नोटिस दिया गया था। अगर कुछ दिनों में काम में तेजी नहीं आई, तो टेंडर रद्द कर नया टेंडर अलॉट करने की प्रक्रिया शुरू होगी।

हिसार के किसान के बेटे का कमाल: बॉक्सर अंकुश पंघाल ने जीता गोल्ड, भेरिया गांव में ऐतिहासिक जश्न | ankush-panghal-boxing-gold-asian-games-2026-hisar-bheria
हिसार के किसान के बेटे का कमाल: बॉक्सर अंकुश पंघाल ने जीता गोल्ड, भेरिया गांव में ऐतिहासिक जश्न

नया टेंडर भी चुनौती

अगर टेंडर रद्द हुआ, तो टीबी अस्पताल का निर्माण कार्य जिले के अन्य रुके हुए प्रोजेक्ट्स जैसे होम्योपैथिक कॉलेज, डॉक्टरों की रेजिडेंसी और आर्यभट्ट विज्ञान केंद्र की तरह अटक सकता है। नया टेंडर अलॉट करना PWD के लिए बड़ी चुनौती होगा। हाल ही में अम्बाला कैंट के महिला कॉलेज और 100 बेड अस्पताल के टेंडर में देरी इसका उदाहरण है। सिटी के लघु सचिवालय का टेंडर भी अभी तक लटका हुआ है, जिससे लोगों को दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

सुजीत कलकल ने एशियन गेम्स रेसलिंग में जीता स्वर्ण, सीएम सैनी होंगे स्वागत में शामिल | sujeet-kalkal-wrestling-gold-asian-games-charkhi-dadri-imlota
सुजीत कलकल ने एशियन गेम्स रेसलिंग में जीता स्वर्ण, सीएम सैनी होंगे स्वागत में शामिल

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment