ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ambala News: टांगरी नदी ने डुबोई कॉलोनियां, लोग खुद कर रहे सफाई!

On: सितम्बर 1, 2025 11:39 पूर्वाह्न
Follow Us:
Ambala News: टांगरी नदी ने डुबोई कॉलोनियां, लोग खुद कर रहे सफाई!
Join WhatsApp Group

Ambala News (अम्बाला) : टांगरी नदी का रौद्र रूप भले ही शुक्रवार देर रात को शांत हो गया था, लेकिन सोमवार को भी लोगों की मुसीबतें कम नहीं हुई। वार्ड 11, 12 और 13 के साथ-साथ सोनिया कॉलोनी व विकासपुरी में अब भी 2-2 फीट पानी जमा है। इससे यहां रहने वाले लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से प्रभावित हो गई है।

बाकी कॉलोनियों में गाद निकलवाना लोगों के लिए चुनौती बना हुआ है। वह 700 700 रुपए में पानी के टैंकर मंगवाकर गलियों व घरों की सफाई करवा रहे हैं। वहीं, नगर परिषद ने पानी निकासी के लिए 5 सरकारी डीजल पंप और 2 इलेक्ट्रिक पंप लगवा रखे हैं।

बारिश का पानी सोमवार सुबह टांग नदी में पहुंचना शुरू हो गया था। पिछले शुक्रवार शाम तक 15 हजार क्यूसेक के लाल निशान को पार कर 38 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया था। इससे टांगरी बांध रोड, बब्याल रोड, चंदपुरा और रामपुर की 17 कॉलोनियों में 5 से 6 फीट तक पानी भर गया था। लोगों को अपने सामान के साथ घर की छत पर और सड़क पर रात बितानी पड़ी थी। वहीं, बब्याल चंदपुरा का तटबंध टूटने से करीब 60 एकड़ खेतों में पानी भर गया था। रविवार को टांगरी नदी में पानी का स्तर 9 हजार क्यूसेक था।

पानीपत में 16 अक्टूबर से रुकेगी अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस: 4 लाख लोगों को रेलवे का बड़ा तोहफा | panipat-railway-station-amritsar-jaynagar-express-train-stoppage-schedule
पानीपत में 16 अक्टूबर से रुकेगी अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस: 4 लाख लोगों को रेलवे का बड़ा तोहफा

देर रात तक चलवाए डीजल व इलेक्ट्रिक पंप

नगर परिषद सेनिटेशन ब्रांच के इंस्पेक्टर गौरव कुमार ने बताया कि वार्ड 11, 12, 13, सोनिया कॉलोनी, विकासपुरी में दिन-रात पानी शिफ्ट करवाने का कार्य करवाया जा रहा है। इसके लिए डीजल व इलेक्ट्रिक पंप लगवा दिए हैं। साथ ही कुछ डीजल पंप को किराए पर भी मंगवाया था। कॉलोनियों से पानी को पूरी तरह से निकालने के बाद जल्द गाद को भी साफ करवाया जाएगा।

लोग बोले- प्रशासन की मदद से नहीं चल रहा काम

अब सिर्फ 5000 रुपये में घर पर लगाएं सोलर पैनल, हरियाणा सरकार उठाएगी पूरा बाकी खर्च | haryana-bpl-solar-rooftop-scheme-5000-rupees-pm-surya-ghar-yojna
अब सिर्फ 5000 रुपये में घर पर लगाएं सोलर पैनल, हरियाणा सरकार उठाएगी पूरा बाकी खर्च

रविवार को भी लोग घरों से लेकर गलियों की गाद को वाइपर से साफ करने में जुटे रहे। न्यू टैगोर गार्डन कॉलोनी के रहने वाले विकास कुमार, संदीप, विवेक, राजकुमार ने बताया कि प्रशासन की तरफ से मिल रही मदद से काम नहीं चल पा रहा है। इसलिए उन्होंने अपने स्तर पर ही 700-700 रुपए खर्च कर पानी के टैंकर मंगवाना शुरू कर दिया है, ताकि घरों व गलियों की गाद को साफ किया जा सके।

धर्मशालाओं के नहीं खोले ताले

टांगरी नदी में उफान आने से आसपास कॉलोनियों के करीब 10 हजार लोग प्रभावित हो गए थे। जिला प्रशासन के आदेश के बाद भी नगर परिषद क्षेत्र की करीब 68 धर्मशालाओं ने लोगों को अपने यहां आशियाना नहीं दिया था। इस कारण एसडीएम ने सख्त कदम उठाते हुए शनिवार को सभी धर्मशालाओं पर ताले लगवा दिए थे, जो रविवार को भी नहीं खोले गए। इस पर सोमवार को फैसला लिया जाएगा।

हरियाणा में 4 आईएमटी का विस्तार, कोसली में 5000 तो खरखौदा में 5800 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहित | haryana-imt-expansion-kharkhoda-kosli-bawal-sohna-land-acquisition
हरियाणा में 4 आईएमटी का विस्तार, कोसली में 5000 तो खरखौदा में 5800 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहित

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment