ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ambala News: अस्पताल का भवन बनने से बेड की कमी होगी पूरी, मरीजों की सुविधाएं भी बढ़ेंगी

On: नवम्बर 17, 2025 6:01 अपराह्न
Follow Us:
Ambala News: अस्पताल का भवन बनने से बेड की कमी होगी पूरी, मरीजों की सुविधाएं भी बढ़ेंगी
Join WhatsApp Group

अंबाला (Ambala News): शहर में बनाए जा रहे 100 बेड के नए अस्पताल के भवन का कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। इस कार्य को पूरा करने के लिए नवंबर माह का समय रखा गया था, लेकिन अभी कार्य पूरा होने की उम्मीद कम है। ऐसे में इस कार्य को पूरा कर दिसंबर में उद्घाटन को लेकर तैयारी चल रही है।

पीडब्ल्यू बीएंडआर इस प्रोजेक्ट को देख रहा है। करीब 49 करोड़ से बनने वाले भवन का कार्य अंतिम चरण में है, हालांकि इस भवन में अभी दीवार पर टाइल लगने का कार्य चल रहा है और फर्श भी डाले जाने हैं। ग्राउंड फ्लोर के साथ चार मंजिला इस भवन का कार्य लंबे समय से चल रहा है।

आधुनिक ऑप्रेशन थिएटर बनेगा

जिला नागरिक अस्पताल शहर की पीएमओ डॉक्टर रेनु बेरी ने बताया कि अभी जिला नागरिक अस्पताल में 200 बेड हैं। 100 बेड का अस्पताल बनने से 300 बेड की क्षमता अस्पताल में हो जाएगी। इस नए भवन में आधुनिक ऑप्रेशन थिएटर की सुविधा से लेकर ओपीडी भी यहां शिफ्ट की जाएंगी।

हरियाणा रोडवेज दिल्ली-कटरा सुपरफास्ट बस शुरू: देखें जींद, रोहतक का समय और पूरा रूट | delhi-to-katra-haryana-roadways-bus-schedule-route-timings
हरियाणा रोडवेज दिल्ली-कटरा सुपरफास्ट बस शुरू: देखें जींद, रोहतक का समय और पूरा रूट

इनमें ब्लड बैंक, फिजियोथेरेपी, लैब और तीन से चार ऑप्रेशन थिएटर यहां चलाए जाएंगे। अस्पताल में जगह बढ़ने पर मरीजों को भी सहूलियत मिलेगी। यह भवन वातानुकूलित होगा। साथ ही पार्किंग की व्यवस्था भी होगी।

अस्पताल में आधुनिक ऑप्रेशन थिएटर के लिए मुख्यालय स्तर पर ही टेंडर होना है। वहीं, इस भवन का कार्य 2020 में शुरू हुआ था। कोरोनाकाल के दौरान भी कार्य रुका रहा। अब लंबे समय से कार्य चल रहा है।

अभी टाइल लगने का चल रहा कार्य

अस्पताल के नए भवन में टाइल लगाने का कार्य चल रहा है। ज्यादातर टाइल लग भी चुकी हैं। अस्पताल के अंदर भवन के सामने पार्किंग के लिए फर्श भी डल चुका है और एक तरफ फर्श डाला जाना है।

पानीपत में 16 अक्टूबर से रुकेगी अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस: 4 लाख लोगों को रेलवे का बड़ा तोहफा | panipat-railway-station-amritsar-jaynagar-express-train-stoppage-schedule
पानीपत में 16 अक्टूबर से रुकेगी अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस: 4 लाख लोगों को रेलवे का बड़ा तोहफा

इसके साथ ही अस्पताल की साइड की दीवार पर टाइल लगाने का कार्य चल रहा है। पीडब्ल्यूडी की ओर से दिसंबर माह तक कार्य पूरा करवाने का लक्ष्य रखा गया है।

अश्वनी कुमार, जेई, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने बताया कि शहर में 100 बेड के नए अस्पताल भवन का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। इस भवन का 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। फ्रंट में टाइल लग गई है। अब अस्पताल के पिछली साइड में टाइल लगाई जा रही हैं। दिसंबर में इस भवन को तैयार कर लिया जाएगा।

अब सिर्फ 5000 रुपये में घर पर लगाएं सोलर पैनल, हरियाणा सरकार उठाएगी पूरा बाकी खर्च | haryana-bpl-solar-rooftop-scheme-5000-rupees-pm-surya-ghar-yojna
अब सिर्फ 5000 रुपये में घर पर लगाएं सोलर पैनल, हरियाणा सरकार उठाएगी पूरा बाकी खर्च

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment