ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ambala News: बूम बैरियर लगाने का काम शुरू, ठेकेदार ने कराई पैमाइश

On: नवम्बर 2, 2025 7:46 अपराह्न
Follow Us:
Ambala News: बूम बैरियर लगाने का काम शुरू, ठेकेदार ने कराई पैमाइश
Join WhatsApp Group

अंबाला, (Ambala News): छावनी रेलवे स्टेशन पर आगामी दो दिनों में बूम बैरियर स्थापित कर दिया जाएगा। इसकी तैयारी रेलवे द्वारा तय किए गए ठेकेदार ने शुरू कर दी है। रविवार को ठेकेदार और कारिंदे पैमाइश करने के लिए रेलवे परिसर में पहुंचे और उन्होंने निकासी द्वार के पास बूम बैरियर को स्थापित करने का कार्य शुरू कर दिया। इस मौके पर ठेकेदार नवीन व देवेंद्र ने बताया कि जल्द ही दोनों रास्तों पर बूम बैरियर के केबिन लगा दिए जाएंगे और कार्य शुरु कर दिया जाएगा ताकि स्टेशन पर आने वाले वाहन चालकों को सुविधा मिल सके, वहीं रेल कर्मचारियों को भी दोपहिया और चारपहिया वाहनों के मासिक पास में 25 और 30 प्रतिशत की छूट प्रदान की गई है ताकि रेल कर्मचारियों का ठेकेदार के साथ किसी प्रकार का विवाद न हो।

पिक एंड ड्रॉप सुविधा के नए रेट

गैर वाणिज्यिक दो पहिया व चार पहिया वाहन
00-10 मिनट तक कोई शुल्क नहीं
10-20 मिनट तक 40 रुपये
20-30 मिनट तक 80 रुपये
30-60 मिनट तक 120 रुपये
60-120 मिनट तक 200 रुपये

गुरुग्राम में बनेगा सिंगापुर जैसा कन्वेंशन सेंटर, सीएम नायब सिंह सैनी ने 25 एकड़ के प्रोजेक्ट का किया एलान | gurugram-singapore-style-convention-centre-25-acres-cm-nayab-saini-manesar-park
गुरुग्राम में बनेगा सिंगापुर जैसा कन्वेंशन सेंटर, सीएम नायब सिंह सैनी ने 25 एकड़ के प्रोजेक्ट का किया एलान

Ambala News: वाणिज्यिक वाहन

00-10 मिनट तक 30 रुपये
10-20 मिनट तक 50 रुपये
20-30 मिनट तक 200 रुपये

वाहन पार्किंग के रेट

समय – साइकिल – स्कूटर – ऑटो/ई-रिक्शा – कार/जीप – टैक्सी – टैंपो ट्रैवलर – बस – हेलमेट
2 घंटे – 5 – 10 – 20 – 30 – 40 – 50 – 100 – 5
2-6 घंटे – 8 – 15 – 30 – 40 – 50 – 75 – 150 – 5
6-12 घंटे – 10 – 20 – 50 – 50 – 60 – 100 – 200 – 5
12-24 घंटे – 15 – 25 – 70 – 70 – 100 – 150 – 300 – 10
24 घंटे से अधिक – 20 – 40 – 120 – 120 – 200 – 300 – 600 – 10

फटे जूते और खाली पेट 10 किमी पैदल सफर, करनाल की बहू नेहा की हॉकी में ऐतिहासिक स्वर्णिम उड़ान | asian-games-hockey-gold-karnal-neha-goyal-success-story
फटे जूते और खाली पेट 10 किमी पैदल सफर, करनाल की बहू नेहा की हॉकी में ऐतिहासिक स्वर्णिम उड़ान

मासिक पास के रेट

साइकिल – स्कूटर – ऑटो/ई-रिक्शा – कार/जीप – टैक्सी – टैंपो ट्रैवलर – बस – हेलमेट
200 – 500 – 1200 – 1200 – 2000 – 3000 – 5000 – 100

अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार झा ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर बूम बैरियर को स्थापित करने के लिए ठेकेदार को निर्देश दे दिए हैं और उन्होंने काम भी शुरु कर दिया है। बूम बैरियर लगते हुए पार्किंग सहित पिक एंड ड्रॉप की सुविधा शुरू कर दी जाएगी इसके लिए प्रत्येक प्वाइंट पर रेट से संबंधित पोस्टर भी चस्पाया जाएगा ताकि कोई विवाद न हो।

11 साल की उम्र में लगा था जानलेवा घाव, अब अभिषेक नैन ने एशियन गेम्स में दागे निर्णायक गोल | asian-games-hockey-gold-sonipat-abhishek-nain-success-story
11 साल की उम्र में लगा था जानलेवा घाव, अब अभिषेक नैन ने एशियन गेम्स में दागे निर्णायक गोल

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment