ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ambala Rainfall: अम्बाला में पश्चिमी विक्षोभ का असर, 12 घंटे में 42.6 मिमी पानी, छत ढही, सड़कें डूबीं

On: सितम्बर 2, 2025 8:52 पूर्वाह्न
Follow Us:
Ambala Rainfall: अम्बाला में पश्चिमी विक्षोभ का असर, 12 घंटे में 42.6 मिमी पानी, छत ढही, सड़कें डूबीं
Join WhatsApp Group

Ambala Rainfall (अम्बाला) : मानसून के फिर से सक्रिय होने के कारण रविवार देर रात और सोमवार को 12 घंटे तक झमाझम बारिश हो गई। जो 42.6 डिग्री दर्ज की गई। इससे एक तरफ से मौसम सुहाना हो गया। वहीं, दूसरी तरफ से ये बारिश आफत बनकर बरसी। शहर से लेकर देहात और हाईवे से लेकर गलियां भी जलमग्न हो गईं। इससे जनजीवन प्रभावित हो गया।

मकान का छज्जा गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। सेक्टर-10 में पेड़ गिरने से एक सड़क पूरी तरफ से अवरुद्ध हो गई। वहीं, साहा के बिहटा में मकान की छत दे भरभरा कर गिर पड़ी। जिससे मां और उनके दो बच्चे घायल हो गए। मौसम विभाग ने सोमवार देर रात तक या मंगलवार दिन में फिर से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

पंजाब की न ओर से आए पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण रविवार रात 11 बजे काले बादल छा गए। 20 से 25 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने लगीं। रात करीब 1 बजे से तेज बारिश शुरू हो गई। जो कैंट क्षेत्र में सबसे ज्यादा हुई। सोमवार सुबह लोग सोकर जागे तो उनका सामना तेज बारिश से हुआ। कैंट के एकता विहार चौक, राजेंद्र नगर रोड, बैंक कॉलोनी, रामकिशन कॉलोनी, दुर्गा नगर, टैगोर नगर, बीसी बाजार रोड, रामबाग रोड पर करीब दो-दो फीट तक पानी भर गया।

अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

हरियाणवी म्यूजिक में खौफ का सिंडिकेट: दिलेर खरकिया से हर्षिता दहिया तक इनसाइड स्टोरी | haryanvi-singers-attacks-inside-story-diler-kharkiya-harshita-dahiya-gang-extortion
हरियाणवी म्यूजिक में खौफ का सिंडिकेट: दिलेर खरकिया से हर्षिता दहिया तक इनसाइड स्टोरी

डीसी अजय सिंह तोमर ने सुबह से हो रही बारिश को देखते हुए नगर निगम, जनस्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग, एनएचएआई के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों के साथ घग्गर ड्रेन, अम्बाला ड्रेन के जलस्तर के साथ-साथ बरसाती पानी की निकासी के लिए जो कार्य किए जा रहे है, उनकी वास्तविकता देखी। शहर के अन्दर कपड़ा मार्केट व नदी मोहल्ले में जलभराव मिला।

इसके लिए नगर निगम व जनस्वास्थ्य विभाग के पम्पों के माध्यम से पानी निकासी का कार्य किया जा रहा था। डीसी ने एहतियात तौर पर नगर निगम, नगर परिषद्, सिंचाई विभाग, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दीं। उन्हें स्टेशन मेंटेन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग फील्ड में रहेंगे। हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। ताकि पब्लिक को परेशानी नहीं हो सके।

कहां कितनी बारिश?

अलग-अलग इलाकों में बारिश की मात्रा अलग रही। अम्बाला शहर में 42 मिमी, कैंट में 63 मिमी, साहा में 30 मिमी, बराड़ा में 35 मिमी, मुलाना में 28 मिमी, नारायणगढ़ में 46 मिमी और शहजादपुर में 47 मिमी बारिश दर्ज की गई। जंडली पुल, इंको चौक, मॉडल टाउन, अग्रसेन चौक और कपड़ा मार्केट जैसे इलाकों में 3 फीट तक पानी भर गया। पानी निकालने के लिए डीजल पंप सेट लगाए गए।

हरियाणा ITI में 'ऑन द स्पॉट' दाखिले की तारीख बढ़ी, जानें NCVT और SCVT की नई लास्ट डेट | haryana-iti-admission-2026-on-the-spot-last-date-extended-ncvt-scvt
हरियाणा ITI में ‘ऑन द स्पॉट’ दाखिले की तारीख बढ़ी, जानें NCVT और SCVT की नई लास्ट डेट

पुरानी बिल्डिंग का छज्जा कार पर गिरा

कलाल माजरी में खेड़े के पास बारिश में पुरानी बिल्डिंग का छज्जा नीचे खड़ी कार पर गिर पड़ा, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। बिजली का खंभा भी टूट गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिल्डिंग करीब 20 साल से बंद पड़ी है। इसको लेकर मालिक को पहले भी कहा गया है। चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि बिल्डिंग मालिक राजेश कुमार हैं। इस भवन के संबंध में नगर निगम को सूचित कर दिया गया है।

तेज बारिश से घर की छत ढही

सोमवार सुबह बिहटा में घर की छत ढह गई। घर के मालिक संजीव ने बताया कि वह सुबह 8 बजे बाथरूम में थे। उनकी पत्नी सतविंदर कौर, बेटी व बेटा कमरे में थे तभी उनकी पत्नी ने बताया कि कमरे की छत से कुछ अजीब आवाज आ रही है। वह समझ पाते इससे पहले छत भरभरा कर गिर पड़ी। पड़ोसियों की मदद से मलबे में दबी पत्नी व बच्चों को बाहर निकाला। सिविल अस्पताल प्राथमिक उपचार के बाद तीनो को छुट्टी दे दी। छत गिरने से टीवी, कूलर, फ्रिज आदि टूट गया है।

हरियाणा के गांवों में दौड़ा हाई-स्पीड इंटरनेट: 5,154 पंचायतें भारतनेट से जुड़ीं, मिला बड़ा फंड | haryana-bharatnet-5154-gram-panchayats-connected-telecom-reforms-incentive
हरियाणा के गांवों में दौड़ा हाई-स्पीड इंटरनेट: 5,154 पंचायतें भारतनेट से जुड़ीं, मिला बड़ा फंड

शहर के कई एरिया में 3 फीट पानी भरा

वहीं, रात को शहर में हल्की से मध्यम बारिश हुई। लेकिन सुबह 9 बजे के बाद शहर क्षेत्र में तेज बारिश शुरू हो गई। जो करीब 4 घंटे तक हुई। इस कारण जंडली पुल से इंको चौक, मॉडल टाउन, पटियाला हाउस, इको अंडरपास, सेक्टर- 8/10, अग्रसेन चौक, कपड़ा मार्केट, टीबी अस्पताल रोड, जगाधरी गेट आदि क्षेत्रों में 3 फीट तक पानी भर गया, जिसे निकालने के लिए जगह-जगह डीजल पंप सेट शुरू करवा दिए गए।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment