ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

हरियाणा से शुरू हुई विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा, अमित शाह और सीएम नायब सैनी ने भरा जोश

On: अक्टूबर 7, 2026 4:28 अपराह्न
Follow Us:
हरियाणा से शुरू हुई विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा, अमित शाह और सीएम नायब सैनी ने भरा जोश | amit-shah-launches-viksit-bharat-sankalp-jyoti-yatra-gurugram-nayab-saini
Join WhatsApp Group

Viksit Bharat Sankalp Jyoti Yatra Gurugram : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बुधवार को हरियाणा के साइबर हब गुरुग्राम से सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ किया। राज्य स्तरीय समारोह में गृह मंत्री ने यात्रा की मुख्य मशाल (Nayab Singh Saini Signature Tower) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सौंपी। इस मौके पर अमित शाह और मुख्यमंत्री सैनी सहित मौजूद हजारों युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन को सुना।

प्रधानमंत्री ने अपने सार्वजनिक और संवैधानिक जीवन के 25 वर्ष (PM Modi 25 years public service) पूरे होने पर देशवासियों को संबोधित करते हुए सेवा, सुशासन और जनभागीदारी से विकसित भारत का संकल्प पूरा करने का संदेश दिया।

लोकतंत्र का स्वर्णिम अध्याय: अमित शाह

समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 7 अक्तूबर की तारीख भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास में विशेष स्थान रखती है। एक साधारण परिवार से निकलकर किसी व्यक्ति का अपनी प्रतिभा और जनता के विश्वास के दम पर 25 साल तक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व करना एक अभूतपूर्व रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का यह कार्यकाल देश के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज रहेगा।

सिंगापुर में हरियाणा सरकार का बड़ा मंथन, मिक्स्ड लैंड यूज पॉलिसी और गुरुग्राम टाउनशिप पर बनी रणनीति | haryana-delegation-cm-nayab-saini-singapore-meeting-mixed-land-use-investment
सिंगापुर में हरियाणा सरकार का बड़ा मंथन, मिक्स्ड लैंड यूज पॉलिसी और गुरुग्राम टाउनशिप पर बनी रणनीति

शाह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का ब्योरा देते हुए कहा कि बीते वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। इसके साथ ही देश की सुरक्षा, अनुच्छेद 370 को समाप्त करने, नक्सलवाद पर कड़ा प्रहार करने और अयोध्या में भव्य राम मंदिर तथा काशी विश्वनाथ धाम के कायाकल्प जैसे ऐतिहासिक काम हुए हैं।

सिग्नेचर टावर पर स्थापित हुई ज्योति मशाल

समारोह के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Seva Sankalp Abhiyan Haryana) ने गुरुग्राम के मुख्य मार्गों पर युवाओं के साथ पैदल मार्च निकाला। मुख्यमंत्री ने हजारों युवाओं की मौजूदगी में इस ज्योति मशाल को सिग्नेचर टावर के पास स्थापित किया।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि विकास तभी सार्थक माना जाएगा जब समाज के अंतिम व्यक्ति तक सभी जरूरी सुविधाएं बिना रुकावट पहुंचेंगी। उन्होंने प्रदेश के युवाओं से आगे आकर इस राष्ट्रव्यापी अभियान की बागडोर संभालने की अपील की।

सिंगापुर में सीएम नायब सिंह सैनी ने की उद्योगपतियों संग बैठक, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता | nayab-singh-saini-singapore-visit-punjab-haryana-industrialists-meeting
सिंगापुर में सीएम नायब सिंह सैनी ने की उद्योगपतियों संग बैठक, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

हरियाणा न्यूज़ पोस्ट पर ये भी पढ़ें: सिंगापुर में हरियाणा सरकार का बड़ा मंथन, मिक्स्ड लैंड यूज पॉलिसी और गुरुग्राम टाउनशिप पर बनी रणनीति

वरिष्ठ नेताओं और प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी

गुरुग्राम में आयोजित इस विशाल सम्मेलन में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, युवा अधिकारिता मंत्री गौरव गौतम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मंच पर मौजूद रहीं।

इसके अलावा भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य डॉ. सुधा यादव, विधायक तेजपाल तंवर, बिमला चौधरी, मुकेश शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए.के. सिंह, पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा, नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया और उपायुक्त निशांत कुमार यादव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। #GurugramNews #AmitShah #NayabSinghSaini #HaryanaNews #ViksitBharat

हरियाणा में सिंगापुर से आएगा 5500 करोड़ का निवेश, सीएम नायब सिंह सैनी के दौरे में लगी मुहर | haryana-singapore-5500-crore-investment-mou-nayab-saini
हरियाणा में सिंगापुर से आएगा 5500 करोड़ का निवेश, सीएम नायब सिंह सैनी के दौरे में लगी मुहर

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment