ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Half-yearly examinations: स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा का ऐलान, 24 अक्टूबर से शुरू, सुबह होंगी सभी परीक्षाएं!

On: September 1, 2025 2:04 PM
Follow Us:
Half-yearly examinations: स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा का ऐलान, 24 अक्टूबर से शुरू, सुबह होंगी सभी परीक्षाएं!
Join WhatsApp Group

Half-yearly examinations (रोहतक) : शिक्षा विभाग ने चौथी से 12वीं तक के छात्रों के लिए 24 अक्टूबर से 6 नवंबर तक अर्द्धवार्षिक परीक्षा आयोजित करेगा। इसके लिए विभाग ने शेड्यूल जारी किया है। सभी परीक्षाएं सुबह होंगी। विभाग ने परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए स्कूल मुखियाओं को निर्देश जारी किए है।

परीक्षा संपन्न होने के बाद सभी छात्रों के अंक एमआईएस पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। इससे छात्रों के मूल्यांकन में आसानी होगी। इससे पहले 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए सेट परीक्षा ली गई थी, लेकिन अब चौथी से आठवीं तक के लिए अर्द्धवार्षिक परीक्षा लेने का फैसला हुआ है। विभाग का कहना है कि परीक्षा का उद्देश्य छात्रों की शैक्षणिक स्थिति का वास्तविक मूल्यांकन करना है।

चौथी से 12 वीं तक का शेड्यूल

चौथी कक्षा की 24 अक्तूबर को अंग्रेजी 25 को हिंदी, 27 को गणित, 28 को ईवीएस की परीक्षा होगी।

हरियाणा में श्रमिकों की बल्ले-बल्ले: न्यूनतम वेतन में 35% की वृद्धि, खातों में आए 40 करोड़ रुपये
हरियाणा में श्रमिकों की बल्ले-बल्ले: न्यूनतम वेतन में 35% की वृद्धि, खातों में आए 40 करोड़ रुपये

पांचवीं कक्षा की 24 को अंग्रेजी, 25 को हिंदी, 27 को गणित और 28 को ईवीएस कीपरीक्षा होगी।

छठीं कक्षा की 24 को सोशल साइंस, 25 को गणित, 27 को हिंदी, 28 को अंग्रेजी, 29 को संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, 30 को साइंस, 31 को ड्राइंग, म्यूजिक, होम साइंस, एग्रीकल्चर की परीक्षा होगी।

सातवीं कक्षा की 24 को हिंदी, 25 को ड्राइंग, म्यूजिक, होम साइंस, एग्रीकल्चर, 27 को अंग्रेजी, 28 को साइंस, 29 को गणित, 30 को संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, 31 को सोशल साइंस की परीक्षा होगी।

आठवीं की 24 को ड्राइंग, म्यूजिक, होम साइंस, एग्रीकल्चर, 25 को साइंस, 27 को गणित, 28 को हिंदी, 29 को अंग्रेजी, 30 को सोशल साइंस और 31 को संस्कृत, पंजाबी, उर्दू की परीक्षा होगी।

नायब सैनी सरकार का 'मिशन 10 मिनट': हरियाणा के बेड़े में शामिल होंगी 70 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस
नायब सैनी सरकार का ‘मिशन 10 मिनट’: हरियाणा के बेड़े में शामिल होंगी 70 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस

नौवीं की 24 को सामाजिक विज्ञान, 25 को अंग्रेजी, 27 को गणित, 28 को हिंदी, 29 को विज्ञान, 30 को संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, 31 को म्यूजिक की परीक्षा होगी।

दसवीं की 24 को विज्ञान, 25 को संस्कृत, पंजाबी, उर्दू व अन्य, 27 को सामाजिक विज्ञान, 28 को अंग्रेजी, 29 को हिंदी, 30 को गणित की परीक्षा होगी।

11वीं की 24 को फाइन आर्ट, म्यूजिक, मनोविज्ञान, 25 को समाज शास्त्र, बिजनेस स्टडी, कैमेस्ट्री, 27 को कंप्यूटर साइंस, ज्योग्राफी, 28 को हिस्ट्री, फिजिक्स, अकाउंटेंसी, 29 को हिंदी कोर, इलेक्टिव, 29 को गणित, बायोलॉजी, सामाजिक, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, 31 को इकोनोमिक्स, होम साइंस, तीन नवंबर को अंग्रेजी कोर, इलेक्टिव, चार नवंबर को एनएसक्यूएफ विषय, 6 नवंबर को संस्कृत, पंजाबी, उर्दू
की परीक्षाएं होंगी।

12वीं की 24 को कंप्यूटर साइंस, भूगोल, 25 को गणित, बायोलॉजी, राजनीति विज्ञान, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, 27 को हिंदी कोर व इलेक्टिव, 28 को अंग्रेजी कोर व इलेक्टिव, 29 को संस्कृत, पंजाबी, उर्दू व अन्य, 30 को सोशोलॉजी, बिजनेस स्टडी, कैमेस्ट्री, 31 अक्तूबर को फाइन आर्ट, म्यूजिक, साइक्लोजी, तीन नवंबर को हिस्ट्री, फिजिक्स, अकाउंटेंसी, चार नवंबर को इक्नामिक्स, होम साइंस, 6 नवंबर को
एनएसक्यूएफ की परीक्षा होगी।

हरियाणा कॉलेज एडमिशन 2026: 7 मई से शुरू होंगे UG रजिस्ट्रेशन, यहाँ देखें पूरा शेड्यूल
हरियाणा कॉलेज एडमिशन 2026: 7 मई से शुरू होंगे UG रजिस्ट्रेशन, यहाँ देखें पूरा शेड्यूल

डीईईओ रोहतक दिलजीत सिंह ने बताया की विद्यार्थियों के मूल्यांकन के लिए 24 अक्टूबर से 6 नवंबर तक अर्द्धवार्षिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से शेड्यूल जारी किया गया है। परीक्षा को पूरी तरह नकल रहित रखा जाएगा।

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment