ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Bhiwani News: भिवानी में ओवरब्रिज का इंतजार खत्म! 50 हजार लोगों को मिलेगी राहत

On: सितम्बर 8, 2025 5:42 अपराह्न
Follow Us:
Bhiwani News: भिवानी में ओवरब्रिज का इंतजार खत्म! 50 हजार लोगों को मिलेगी राहत
Join WhatsApp Group

Bhiwani Jitu Wala Johar Over Bridge (भिवानी) : भिवानी के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है! जीतुवाला जोहड़ रेलवे फाटक पर बन रहा ओवरब्रिज जल्द ही तैयार हो जाएगा। इस पुल का 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है और उम्मीद है कि अक्टूबर 2025 में इस पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। हरियाणा दिवस यानी 1 नवंबर को यह पुल शहरवासियों को समर्पित किया जा सकता है। इस ओवरब्रिज से करीब 50 हजार की आबादी को रेलवे लाइन पार करने की दिक्कत से छुटकारा मिलेगा। सवा साल में बनने वाला यह पुल साढ़े चार साल में बनकर तैयार हुआ है।

निर्माण में आईं कई बाधाएं

साल 2021 में सरकार ने लोहारू रोड और जीतुवाला जोहड़ रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनाने की घोषणा की थी। जीतुवाला जोहड़ पर अंडरपास की जगह ओवरब्रिज बनाने का फैसला लिया गया। निर्माण की प्रक्रिया 2020 में शुरू हुई, लेकिन रास्ते में श्याम बाग की ओर दुकानों और मकानों को हटाने में दो साल लग गए। कोर्ट के फैसले के बाद दो मकानों को हटाकर काम आगे बढ़ा। अब पुल का निर्माण लगभग पूरा होने वाला है, जिससे शहर और आसपास के गांवों के लोगों को राहत मिलेगी।

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया | meri-fasal-mera-byora-portal-reopens-kharif-registration-haryana-farmers
मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया

हरियाणा दिवस पर उद्घाटन की मांग

जीतुवाला जोहड़ ओवरब्रिज पर सड़क निर्माण का काम शुरू हो चुका है। साथ ही, सर्विस रोड का काम भी तेजी से चल रहा है। जीतुवाला जोहड़ महापंचायत ने मुख्यमंत्री, सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह, विधायक घनश्याम सर्राफ और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से 1 नवंबर 2025 को इस पुल का उद्घाटन करने की मांग की है। महापंचायत के प्रधान लाला पहलवान, महासचिव रामसिंह वैद्य, ठाकुर कृष्ण सिंह परमार, अशोक यादव, रमेश वर्मा, ओमपाल सिंह चौहान और कुलदीप सिंह तंवर ने कहा कि यह पुल साढ़े चार साल से परेशान 50 हजार लोगों की लाइफलाइन बनेगा।

तोशाम रोड से आना-जाना पड़ता है

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान | haryana-medical-colleges-doctor-shortage-vacancies-assembly-data
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान

जीतुवाला जोहड़ रेलवे फाटक दिनोद रोड पर है। इस फाटक से अनाज मंडी, काठ मंडी, मंडी टाउनशिप, ब्रह्मा कॉलोनी, तोशाम बाइपास रोड और आधा दर्जन कॉलोनियों के लोग शहर आते-जाते हैं। लेकिन फाटक पिछले दो साल से बंद है, जिसके चलते लोगों को तोशाम रोड ओवरब्रिज से होकर 5-7 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।

दिनोद और अन्य पांच गांवों के लोगों को भी तोशाम बाइपास या लोहारू रोड फाटक से होकर आना-जाना पड़ता है। इस पुल के बनने से करीब 70 हजार लोगों का रास्ता आसान हो जाएगा। साथ ही, लोहारू रोड रेलवे फाटक पर पुराने पुल को तोड़कर नया पुल बनाया जा रहा है, जिससे वहां का ट्रैफिक जाम भी खत्म होगा।

हरियाणा में 1 से 3 अक्टूबर तक दूध सप्लाई बंद: महापंचायत का बड़ा फैसला, बेचने पर 51 हजार जुर्माना | haryana-milk-strike-october-1-to-3-sirsa-mahapanchayat-adulteration-ban
हरियाणा में 1 से 3 अक्टूबर तक दूध सप्लाई बंद: महापंचायत का बड़ा फैसला, बेचने पर 51 हजार जुर्माना

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment