ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Bhiwani News: सीबीएलयू ने शुरू किया चार वर्षीय बीए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन कोर्स

On: June 10, 2025 2:41 PM
Follow Us:
Bhiwani News: सीबीएलयू ने शुरू किया चार वर्षीय बीए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन कोर्स
Join WhatsApp Group

Bhiwani News CBLU started four-year BA Journalism and Mass Communication course: भिवानी की चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय में स्वर्ण जयंती यूनिवर्सिटी कॉलेज ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत कई पाठ्यक्रमों को तैयार किया है। उन्हीं में से एक है पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय में स्नातक। विश्वविद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इसी नए शैक्षणिक सत्र से मीडिया और संचार की जरूरतों और उसमें रोजगार की संभावनाओं को देखते हुए चार वर्षीय बीए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन डिग्री कोर्स शुरू किया है।

Bhiwani News: सीबीएलयू ने शुरू किया कोर्स

जैसा कि भिवानी और दादरी क्षेत्र में जर्नलिज्म विषय में अभी तक बीए नहीं था। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कि क्षेत्र के विद्यार्थियों को इस कोर्स को करने के लिए बाहर जाकर मोटी फीस न देनी पड़े और कोर्स के बाद विद्यार्थियों को रोजगार मिल सके। इसी आधार पर पाठ्यक्रम बनाया गया है ताकि रोजगार जल्दी मिले।

इसके लिए चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय से कई मीडिया समूहों को जोड़ा जाएगा और मीडिया उद्योग के विद्वान विद्यार्थियों को अधिक से अधिक व्यावहारिक ज्ञान देंगे जिससे इन विद्यार्थियों को अच्छी जगह प्लेसमेंट मिल सके। स्वर्ण जयंती यूनिवर्सिटी कॉलेज के डायरेक्टर और डीन ह्यूमैनिटीज डॉ. विपिन जैन ने बताया कि हमारा लक्ष्य विद्यार्थियों में कौशल विकसित करना है जिससे वो दुनिया के हर कोने में अपनी जगह बना सके।

मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता
मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता

इसी विषय में एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा भी कर सकेंगे छात्र

मीडिया एवं जनसंचार विभाग के अंतर्गत जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में छात्र एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा कर सकेंगे। अन्य सभी कोर्स की कक्षाएं जहां सोमवार से शुक्रवार तक लगेंगी वहीं इस पीजी डिप्लोमा करने वाले छात्रों की कक्षाएं शनिवार और रविवार को लगेगी। अन्य विषयों में मास्टर करने वाले विद्यार्थी भी अपने मास्टर डिग्री के साथ इन वीकेंड डिप्लोमा कोर्स को साथ-साथ कर सकेंगे। पीजी डिप्लोमा में आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 जून है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार कोर्स डिजाइन किया

फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट
फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट

मीडिया एवं जनसंचार अध्ययन विभाग की कॉर्डिनेटर डॉ. उमा शाह ने इस कोर्स में प्रवेश की योग्यता और फीस आदि की जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार कोर्स डिजाइन किया है जिसके तहत 4 वर्षीय बीए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन करने वाले छात्रों को मिलेगा मल्टीपल एग्जिट ऑप्शन जिसके अनुसार एक वर्ष में इस विषय में सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

वहीं दो वर्षों में जाने वाले छात्रों को डिप्लोमा दिया जाएगा। जो छात्र तीन साल तक कोर्स करते हैं उन्हें स्नातक की डिग्री मिलेगी और जो छात्र चार वर्षों तक कोर्स में बने रहते हैं और चार वर्ष की पढ़ाई पूरी करते हैं तो उन्हें डिग्री विद ऑनर्स/रिसर्च मिलेगा। छात्र को इस कोर्स के लिए 19,330 रुपये ही फीस देनी होगी। इस कोर्स के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी स्ट्रीम से न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों से पास सामान्य श्रेणी के विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे।

पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड
पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment