Bhiwani News, भिवानी : सिविल अस्पताल में चार महीने बंद ओपीडी सेवाएं जल्द ही फिर से शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए ओपीडी भवन, मुख्य गेट समेत सिविल अस्पताल में अनेक स्थानों पर मरम्मत व सौंदर्यीकरण के कार्य करवाए जा रहे हैं। जिन पर लगभग साढ़े चार करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।
4 महीने पहले मेडिकल कॉलेज में ओपीडी सेवा शुरू होने के साथ ही सिविल अस्पताल की ओपीडी सेवाओं को बंद कर दिया गया था। क्योंकि सिविल अस्पताल के ओपीडी चिकित्सकों की ड्यूटी मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में लगा दी गई थी। सिविल अस्पताल में पहले से ही चिकित्सकों कमी बनी हुई थी। इसके कारण स्वास्थ्य विभाग दोनों स्थानों पर ओपीडी सेवाएं शुरू नहीं कर पाया था।
इसके कारण अभी तक सिविल अस्पताल में ओपीडी सेवा बंद हैं तथा मेडिकल कॉलेज में चल रही है। सीएमओ अनेक बार उच्चाधिकारियों से लिखित में सिविल अस्पताल में दोबारा से ओपीडी सेवा शुरू करने की मांग कर चुके हैं। लेकिन विभाग सिविल अस्पताल में अभी तक ओपीडी सेवा शुरू नहीं कर पाया है। लेकिन अब उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही सिविल अस्पताल में दोबारा ओपीडी सेवा शुरू होगी।
वाहन पार्किंग के लिए शेड भी बनेगा
सिविल अस्पताल में ओपीडी बिल्डिंग अनेक स्थानों से क्षतिग्रस्त थी। दीवारों व पलस्तर उतरे हुए थे। फाल्स सिलिंग आए दिन नीचे गिर रही थी। इसके अलावा अस्पताल में लिफ्ट बंद है और अस्पताल के दोनों मुख्य गेट भी खराब हालत में है।
मरीजों को ये मिलेंगी सुविधाएं
फिलहाल ओपीडी सेवा मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग में चल रही है। लेकिन एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, एमआरआई, ऑपरेशन थियेटर यहां तक कि मरीजों को भर्ती भी सिविल अस्पताल की वार्ड बिल्डिंग में ही किया जा रहा है। केवल ओपीडी सिविल अस्पताल की बजाए मेडिकल कॉलेज में चल रही है। अब सिविल अस्पताल में भी ओपीडी सेवा शुरू होने से मरीजों को मेडिकल कॉलेज व सिविल अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
मेडिकल कॉलेज में नहीं रहेगा मरीजों का दबाव
सिविल अस्पताल में ओपीडी सेवा शुरू होने से मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों का दबाव नहीं रहेगा। फिलहाल ओपीडी में हर रोज लगभग ढाई हजार मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। इसके कारण चिकित्सकों को परेशानी हो रही है। क्योंकि मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण चिकित्सकों के लिए मरीजों को पर्याप्त व उपचार देना भी कई बार मुश्किल हो जाता है। लेकिन सिविल अस्पताल में दोबारा से ओपीडी सेवा शुरू होने से मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में चिकित्सकों पर मरीजों का भार कम हो जाएगा।
चिकित्सकों के 25 पद रिक्त
सिविल अस्पताल में चिकित्सकों के 66 पद स्वीकृत है, इनमें से 41 पदों पर चिकित्सक है तथा 25 पद रिक्त है। मेडिकल में लगभग 30 नए चिकित्सक आए है। जल्द ही और चिकित्सक भी मेडिकल कॉलेज को मिलने वाले है। इससे काफी हद तक चिकित्सकों की कमी दूर हो जाएगी। इसी के चलते जल्द स्वास्थ्य विभाग मेडिकल कॉलेज के साथ सिविल अस्पताल में भी ओपीडी सेवाएं शुरू कर सकेगा।
करवाने का निर्णय लिया था।
पीडब्ल्यूडी भिवानी के कार्यकारी अभियंता लोकेश कुमार ने बताया कि मरम्मत कार्य शुरू हो चुके हैं। अस्पताल में रंग-पेंट से लेकर दोनों मुख्य गेटों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। वाहन पार्किंग के लिए शेड का निर्माण किया जा रहा है। सिविल अस्पताल में करवाए जा रहे कार्य सिविल अस्पताल भवन में लगभग साढ़े चार करोड़ की राशि से मरम्मत व सौंदर्यीकरण के कार्य करवाए जा रहे है। सिविल अस्पताल में जहां भी जरूरत है, वहां मरम्मत कार्य करवाए जा रहे हैं। पूरे ओपीडी भवन के जीर्णोद्वार का कार्य करवाया जा रहा है। अस्पताल के दोनों मुख्य गेटों का नवीनीकरण करवाया जा रहा है।












