ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

CBSE का बड़ा ऐलान! 10वीं की परीक्षा अब दो बार, अंक सुधार का मौका!

On: अगस्त 29, 2025 11:38 पूर्वाह्न
Follow Us:
CBSE का बड़ा ऐलान! 10वीं की परीक्षा अब दो बार, अंक सुधार का मौका!
Join WhatsApp Group

CBSE 10th Board Exam (अंबाला): केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं कक्षा की परीक्षा को दो बार आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में पहली परीक्षा के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। सीबीएसई ने अपने संबद्ध स्कूलों से 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों की लिस्ट आफ कैंडिडेट (एलओसी) मांगी है। इस बार जो विद्यार्थी सीबीएसई 10वीं की परीक्षा देंगे, उन्हें दोबारा परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा, जबकि पहली परीक्षा में भाग लेना अनिवार्य होगा।

इसी प्रकार 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए भी एलओसी मांगी गई है ताकि उनकी परीक्षाओं की तैयारियों को भी सुनिश्चित किया जा सके।
सीबीएसई ने स्कूलों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं, जिसके बाद स्कूलों ने भी इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत 10वीं के विद्यार्थियों का पूरा डाटा सीबीएसई को भेजा जाएगा और उनकी अपार आइडी को भी इसी एलओसी के साथ लिंक किया जाएगा। सीबीएसई का यह कदम विद्यार्थियों के लिए लाभकारी साबित होगा, जिससे परीक्षा में बैठने में राहत मिलेगी।

परीक्षा की प्रक्रिया इस प्रकार होगी

गुरुग्राम में बनेगा सिंगापुर जैसा कन्वेंशन सेंटर, सीएम नायब सिंह सैनी ने 25 एकड़ के प्रोजेक्ट का किया एलान | gurugram-singapore-style-convention-centre-25-acres-cm-nayab-saini-manesar-park
गुरुग्राम में बनेगा सिंगापुर जैसा कन्वेंशन सेंटर, सीएम नायब सिंह सैनी ने 25 एकड़ के प्रोजेक्ट का किया एलान

• 10वीं के विद्यार्थियों को पहली यानी मुख्य परीक्षा में बैठना अनिवार्य है।
• यदि कोई छात्र फरवरी में होने वाली मुख्य परीक्षा में नहीं बैठता, तो वह दूसरी परीक्षा में नहीं बैठ सकेगा।
• ऐसे छात्रों की सप्लीमेंट्री या कंपार्टमेंट होगी, और उन्हें दूसरे सेशन की बोर्ड परीक्षा में बैठना होगा।
• दोनों सेशन की परीक्षाओं का सिलेबस एक समान रहेगा।
• पास होने वाले विद्यार्थी यदि अपने रिजल्ट में सुधार करना चाहते हैं, तो वे तीन विषयों में सुधार कर सकेंगे, जिसमें विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषा विषय शामिल हैं।

सीबीएसई की ओर से एलओसी को अपार आइडी से लिंक करने की घोषणा की गई है। देशभर में लगभग 30 हजार सीबीएसई स्कूल हैं, जिनमें 10वीं के विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। इनकी एलओसी को अपार आइडी से लिंक करना अनिवार्य है। हालांकि, विदेशों में स्थित सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों को इस प्रक्रिया से बाहर रखा गया है। ऐसे स्कूलों की संख्या लगभग 250 है।

मेजर आरएन कपूर डीएवी स्कूल के प्राचार्य डा. जयदेव शर्मा ने बताया कि 10वीं के विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने का दो बार मौका मिलेगा। पहली बार फरवरी तो दूसरी बार जून में परीक्षा होगी। खास है कि जून में होने वाली परीक्षा अंक सुधार की होगी, जबकि तीन विषयों में ही परीक्षा दे सकेंगे। पहली परीक्षा फरवरी 2026 में होगी, जबकि दूसरी परीक्षा जून में आयोजित की जाएगी, जो परीक्षा का दूसरा चरण होगा।

फटे जूते और खाली पेट 10 किमी पैदल सफर, करनाल की बहू नेहा की हॉकी में ऐतिहासिक स्वर्णिम उड़ान | asian-games-hockey-gold-karnal-neha-goyal-success-story
फटे जूते और खाली पेट 10 किमी पैदल सफर, करनाल की बहू नेहा की हॉकी में ऐतिहासिक स्वर्णिम उड़ान

विद्यार्थियों का डाटा मांगा

डीएवी रिवरसाइड स्कूल की प्राचार्य सीमा दत्त ने कहा कि दसवीं के विद्यार्थियों को दो बार मौका मिलेगा। दूसरी और सीबीएसई ने भी लिस्ट आफ कैंडिडेट मांगी है। दसवीं के साथ 12वीं की भी यह लिस्ट भेजनी है, जिसकी प्रक्रिया चल रही है।

11 साल की उम्र में लगा था जानलेवा घाव, अब अभिषेक नैन ने एशियन गेम्स में दागे निर्णायक गोल | asian-games-hockey-gold-sonipat-abhishek-nain-success-story
11 साल की उम्र में लगा था जानलेवा घाव, अब अभिषेक नैन ने एशियन गेम्स में दागे निर्णायक गोल

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment