ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Rohtak News: रोहतक में तैराकी का महाकुंभ, पहली बार टच पैड से होंगे फैसले, 750 तैराक दिखाएंगे दम!

On: सितम्बर 2, 2025 6:33 अपराह्न
Follow Us:
Rohtak News: रोहतक में तैराकी का महाकुंभ, पहली बार टच पैड से होंगे फैसले, 750 तैराक दिखाएंगे दम!
Join WhatsApp Group

CBSE National Swimming Championship 2025 Rohtak (रोहतक) : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में इसी माह देश-विदेश के 750 तैराक एकत्रित होंगे। दरअसल, सीबीएसई द्वारा इस बार नेशनल तैराकी चैंपियनशिप (लड़कों) की मेजबानी यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल रोहतक को सौंपी गई है। यह प्रतियोगिता 17 से 21 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता को लेकर अभी से तैयारियां शुरु हो गई है। खेल मंत्री गौरव गौतम इस प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे।

जबकि प्रतियोगिता के समापन अवसर पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। प्रतियोगिता में पहली बार कोच द्वारा टच पैड से फैसले किए जाएंगे। इसके लिए एमडीयू स्थित स्वीमिंग पुल पर बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी। जिसमें रि-प्ले की सुविधा मुहैया होगी। अब तक इस तरह की तकनीक का प्रयोग अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में किया जाता रहा है।

350 टीमें लेंगी प्रतियोगिता में हिस्सा

फतेहाबाद से सूरतगढ़ बस का समय क्या है? भट्टू, चौपटा, नोहर के रास्ते सूरतगढ़ जाएगी, जानें प्रस्थान का समय | haryana-roadways-fatehabad-to-suratgarh-new-bus-service-timetable-route
फतेहाबाद से सूरतगढ़ बस का समय क्या है? भट्टू, चौपटा, नोहर के रास्ते सूरतगढ़ जाएगी, जानें प्रस्थान का समय

यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल की डायरेक्टर प्रो. सुनीता सैनी ने बताया कि सीबीएसई नेशनल तैराकी चैंपियनशिप में देश के साथ खाड़ी देश जिसमें यूएई, कतर, ओमान सहित 14 देश शामिल हैं। इसमें कुल 350 टीमें हिस्सा लेंगी। इन टीमों में 750 खिलाड़ी होंगे। सीबीएसई की 8 जोन की हुई विभिन्न तैराकी प्रतियोगिता के विजेता रहे खिलाड़ियों का इस नेशनल तैराकी चैंपियनशिप के लिए चयन किया गया है।

इस दौरान अंडर-11, 14, 17 और 19 आयु वर्ग में विभिन्न प्रकार की कुल 60 प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिता मैं हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के ठहरने व खाने-पीने की व्यवस्था यूनिवर्सिटी हॉस्टल में की जाएगी।

प्रतियोगिता के ऑर्गेनाइजर सचिव मनोज हुड्डा का कहना है कि यह प्रतियोगिता एनआईएस पटियाला के पूर्व चीफ कोच अमरजीत के निर्देशन में होगी। इसमें प्रदेशभर से हर जिले से स्वीमिंग कोच, सीबीएसई स्कूलों से कोच बुलाए हैं। पारदर्शिता के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तरह टच पैड से फैसले लिए जाएंगे।

बवानीखेड़ा बाईपास नई सड़क प्रोजेक्ट, भिवानी के किन गांवों को हाईवे से जोड़ा जाएगा | haryana-bhiwani-10-villages-direct-connectivity-nh-148b-bawani-khera-bypass-approved
बवानीखेड़ा बाईपास नई सड़क प्रोजेक्ट, भिवानी के किन गांवों को हाईवे से जोड़ा जाएगा

एमडीयू के वीसी प्रो. राजबीर सिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल पहली बार सीबीएसई नेशनल तैराकी चैंपियनशिप (लड़कों) की मेजबानी करेगा। 5 दिवसीय प्रतियोगिता के लिए तैयारियां शुरु कर दी गई। प्रतियोगिता में देश-विदेश के 750 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खिलाड़ी और स्टॉफ के ठहरने का यूनिवर्सिटी में प्रबंध किया जाएगा।

हरियाणा शिक्षक तबादला नीति 2026 के नए नियम क्या हैं ? अविवाहित महिला शिक्षकों के लिए बदला नियम | haryana-teacher-transfer-policy-2026-unmarried-female-teachers-10-marks-benefit
हरियाणा शिक्षक तबादला नीति 2026 के नए नियम क्या हैं ? अविवाहित महिला शिक्षकों के लिए बदला नियम

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment