ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Charkhi Dadri News: चरखी दादरी की बेटी का कमाल, अनुराधा ने ऑपरेशन सिंदूर में जीता बेस्ट कर्मी का अवॉर्ड!

On: June 9, 2025 1:43 PM
Follow Us:
Charkhi Dadri News: चरखी दादरी की बेटी का कमाल, अनुराधा ने ऑपरेशन सिंदूर में जीता बेस्ट कर्मी का अवॉर्ड!
Join WhatsApp Group

Charkhi Dadri News Anuradha inspected army tanks in Operation Sindoor, received the award for best worker: चरखी दादरी की बेटी ने देश में नाम किया है। म्हारी छोरी छोरों से कम है के ? फिल्म की ये लाइन जिले की अनुराधा ने चरितार्थ करके दिखाई हैं। 505 आर्मी बेस वर्कशॉप में देश के लिए अपनी सेवाएं दे रही अनुराधा को उनकी उत्कृष्ट कार्यक्षमता, देशभक्ति और निष्ठा के लिए सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी का पुरस्कार तथा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान अनुराधा को सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दिन रात किए गए कार्यों को ध्यान में रखकर सेना द्वारा दिया गया है। अनुराधा के पिता आजाद सिंह भी कारगिल की लड़ाई में सराहनीय सेवाएं दे चुके हैं।

Charkhi Dadri News: कारगिल की लड़ाई में पिता दे चुके सेवाएं

फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट
फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट

अनुराधा जब 5 साल की थी तो उनके पिता देश सेवा करने के लिए सेना में भर्ती हुए थे। जिन्होंने कारगिल की लड़ाई में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। अनुराधा के पिता जब भी कभी अपनी छुट्टियां पूरी करने के लिए घर आते थे, तो उनका एक ही सवाल होता था कि पिता जी सेना क्या होती है। जिसका जवाब पाने की खातिर और देश सेवा करने के लिए अपने पिता से प्रेरणा लेकर भारतीय सेना को ज्वाइन किया।

सभी कार्यों से पहले देश सेवा : अनुराधा

सेना में अपनी सेवाएं दे रही अनुराधा ने अपनी इस उपलब्धी पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि प्रत्येक भारतीय के लिए देश सर्वोपरी होना चाहिए। क्योंकि देश सेवा से बढ़कर एक भारतीय के लिए उसके जीवन में अन्य कोई भी कार्य अहम नहीं होता है। उन्होंने बताया कि मैं अपने आप को भाग्यशाली मानती हूं जो देश सेवा करने का मौका मिला है।

पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड
पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दिन रात किया कार्य

सेना में तकनीकी विभाग का किसी भी लड़ाई के समय अहम होता है। यह सब अनुराधा ने साबित करके दिखाया है। बीते दिनों में सेना द्वारा चलाया गया ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अनुराधा ने देश सेवा करते हुए दिन रात सेना के टैंकों की जांच कर उनको सेना के हवाले किया है। जिनका ऑपरेशन के दौरान अहम भूमिका रही है।

अनुराधा ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उल्लेखनीय सेवा और समर्पण का परिचय दिया है, जिससे भारतीय सेना की तैयारियों और कार्यक्षमता को मजबूती मिली है। उनके कार्य के प्रति लगन, तकनीकी दक्षता और अनुशासन ने उन्हें यह सम्मान दिलवाया है। यह सम्मान न केवल अनुराधा की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि देश की बेटियों के लिए प्रेरणा बनी है।

छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, हरियाणा रोडवेज और इलेक्ट्रिक बसों में 150 KM तक का सफर बिल्कुल मुफ्त
छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, हरियाणा रोडवेज और इलेक्ट्रिक बसों में 150 KM तक का सफर बिल्कुल मुफ्त

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment