ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Charkhi Dadri News: 200 बेड का होगा सिविल अस्पताल, ऑर्थो के लिए दूरबीन सहित गायनी टेबल की भेजी डिमांड

On: September 1, 2025 5:21 PM
Follow Us:
Charkhi Dadri News: 200 बेड का होगा सिविल अस्पताल, ऑर्थो के लिए दूरबीन सहित गायनी टेबल की भेजी डिमांड
Join WhatsApp Group

Charkhi Dadri News (दादरी) : सिविल अस्पताल को 100 बेड से 200 बेड की घोषणा किए लगभग 6 माह का समय बीत चुका है। जिसका अभी तक उपकरणों व चिकित्सकों के अभाव के कारण संचालित नहीं किया गया है। मुख्यालय द्वारा अब 200 बेड के अस्पताल में उपयोग में लाए जाने वाले उपकरणों की डिमांड मांगी गई है। जिसको अस्पताल प्रशासन द्वारा मुख्यालय पर भेज दिया गया है।

200 बेड के अस्पताल को लेकर वर्तमान में की जा रही कार्रवाई से प्रतीत हो रहा है आगामी कुछ माह में ही जिले के लोगों को 200 बेड वाले अस्पताल की सभी सुविधाएं मुहैया करवा दी जाएंगी। मुख्यालय द्वारा मांगी गई डिमांड के अनुसार अस्पताल प्रशासन द्वारा निम्नलिखित उपकरणों की डिमांड भेजी गई हैं। जिसमें ऑर्थो के लिए दूरबीन, गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी करवाने के लिए 2 डिलीवरी टेबल, वार्ड सहित पूरे अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे और अस्पताल व वार्ड में साफ सफाई करने के लिए डिमांड भेजी गई है।

कुछ माह पहले ही मुख्यालय ने भेजी थी लेप्रोस्कोप मशीन

फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट
फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट

वर्तमान समय में सिविल अस्पताल में लेप्रोस्कोप मशीन के आने से जिले के वो मरीज जो कि पथरी व अपेंडिक्स से पीड़ित थे, उनको लाभ मिल रहा है। लेप्रोस्कोप मशीन अस्पताल की ओटी में इंस्टाल कर दिया गया है। लेप्रोस्कोप मशीन के बाद अस्पताल प्रशासन द्वारा अब ऑथों में दूरबीन से ऑपरेशन करने के लिए दूरबीन की डिमांड भेजी गई है।

पूरी तरह सीसीटीवी लेस होगा अस्पताल

सिविल अस्पताल के प्रेस प्रवक्ता डिप्टी सीएमओ डा. राहुल अरोड़ा ने कहा कि आए दिन सिविल अस्पताल में दो पक्षों के बीच झगड़े होने के मामले सामने आते रहते हैं। कई बार चिकित्सकों के साथ भी झड़प हो चुकी है। जिन पर निगरानी रखने के लिए विभाग द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाने की सिफारिश की गई है। हालांकि अस्पताल में पहले से ही कुछ कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन वह सब पर्याप्त नहीं हैं। अब अस्पताल के मेन गेट से लेकर सामान्य वार्डों, चिकित्सकों के रूम, गैलरी, दवा स्टोर सहित सभी कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड
पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड

साफ सफाई को लेकर स्वास्थ्य विभाग रहता है चर्चा में

सिविल अस्पताल और वाडों में साफ-सफाई न होने के कारण सिविल अस्पताल काफी बार चर्चा में रह चुका है। जिसके बाद वहां पर कर्मचारियों के द्वारा सफाई कार्य किया जाता था। अब अस्पताल प्रशासन द्वारा इसका स्थाई समाधान करने के लिए मुख्यालय को तीन स्वीपिंग मशीनों की खरीदारी करने के लिए सिफारिश की है, ताकि एक वार्ड, एक ओपीडी और एक मशीन से इमरजेंसी वार्ड की सफाई की जा सके।

सिविल अस्पताल में वर्तमान समय में दो गायनी अपनी सेवाएं दे रही हैं। अक्सर देखा जाता है गर्भवती महिलाएं अस्पताल में 1 या फिर ज्यादा आ जाती हैं। लेकिन टेबल एक होने के कारण गायनी को कोई दूसरा विकल्प देखना पड़ता है।

छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, हरियाणा रोडवेज और इलेक्ट्रिक बसों में 150 KM तक का सफर बिल्कुल मुफ्त
छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, हरियाणा रोडवेज और इलेक्ट्रिक बसों में 150 KM तक का सफर बिल्कुल मुफ्त

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment