ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Cultural fest: सोनीपत में सांस्कृतिक फेस्ट की धूम, 7.78 लाख का बजट, बच्चे दिखाएंगे कमाल!

On: सितम्बर 4, 2025 5:37 अपराह्न
Follow Us:
Cultural fest: सोनीपत में सांस्कृतिक फेस्ट की धूम, 7.78 लाख का बजट, बच्चे दिखाएंगे कमाल!
Join WhatsApp Group

Cultural fest Sonipat, सोनीपत न्यूज : राजकीय स्कूलों के विद्यार्थी कल्चरल फेस्ट में अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभा को स्कूल स्तर पर जाएगा। फेस्ट के लिए विद्यार्थियों की तैयारी कराने के लिए शिक्षा विभाग ने 212 स्कूलों को करीब 7.78 लाख रुपए का बजट जारी किया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने ब्लॉक स्तर पर होने वाले फेस्ट का शेड्यूल भी जारी किया है। ताकि फेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए विद्यार्थियों को पर्याप्त समय मिल सके। बीईओ को गुरुवार तक आयोजन स्थल फाइनल कर रिपोर्ट देनी है।

कल्चरल फेस्ट स्कूल के बाद खंड स्तर पर आयोजित किया जाएगा। फेस्ट में विद्यार्थी फोक डांस, सोलो सॉंग, स्किट और रागनी जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। विभाग ने दो कैटेगरी बनाई हैं, इसमें पांचवीं से आठवीं और 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की अलग-अलग कैटेगरी बनाई गई हैं।

हुनर को मिलेगा मंच

भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार | haryana-antyodaya-dairy-subsidy-buffalo-loan-vita-milk-incentive-nayab-saini
भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार

विभाग ने स्कूल स्तर पर प्रतिभावान विद्यार्थियों का चयन कर उनकी तैयारी करने के लिए बजट जारी किया है। उच्च विद्यालय को तीन हजार और सीनियर सेकेंडरी स्कूल को चार हजार रुपए का बजट जारी किया है। कार्यक्रम की कोआर्डिनेटर सुनीता का कहना है कि सांस्कृतिक उत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना है। विद्यार्थी अपनी प्रस्तुति देकर मनोरंजन के साथ-साथ जागरूक भी करेंगे।

स्कूलों में कार्यक्रम की तैयारियां शुरू करा दी है। ताकि विद्यार्थी श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सके। खंड स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी करेंगे जिला स्तर पर प्रदर्शन डीईओ ने सभी बीईओ को कार्यक्रम आयोजन स्थल का चयन करके इसकी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। फेस्ट एक दिवसीय होगा।

कार्यक्रम समापन के दो दिन के अंदर बीईओ को प्रत्येक इवेंट का परिणाम जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भेजने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए बीईओ को फार्मेट भी दिया है। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी इसी महीने होने वाले जिला स्तरीय फेस्ट में प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। जिला स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन प्रदेश स्तरीय फेस्ट के लिए किया जाएगा।

दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा | sonipat-gohana-abhishek-saroha-tops-hpsc-hcs-exam
दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा

फेस्ट देगा विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का मंच

डीईओ सोनीपत नवीन गुलिया ने बताया कि कल्चरल फेस्ट के लिए स्कूलों को बजट जारी किया गया है। यह बजट विद्यार्थियों की तैयारी कराने पर खर्च होगा। ब्लॉक स्तर पर फेस्ट के आयोजन का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। सभी बीईओ से कार्यक्रम स्थल की रिपोर्ट मांगी है। फेस्ट विद्यार्थियों को प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना है।

अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती | haryana-agniveer-government-jobs-reservation-cm-nayab-saini-police-constable
अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment