ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Deen Dayal Sparsh Yojana: डाक टिकटों से कमाएं स्कॉलरशिप, भिवानी में 40 बच्चों को 6000 रुपये!

On: अगस्त 31, 2025 1:28 अपराह्न
Follow Us:
Deen Dayal Sparsh Yojana: डाक टिकटों से कमाएं स्कॉलरशिप, भिवानी में 40 बच्चों को 6000 रुपये!
Join WhatsApp Group

Deen Dayal Sparsh Yojana (भिवानी) : फिलेटली की पहुंच बढ़ाने की दिशा में अपने प्रयास को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से डाक विभाग दीन दयाल स्पर्श योजना के नाम से एक छात्रवृति योजना आरम्भ करने जा रहा है। इस योजना के तहत मेधावी छात्रों को वार्षिक छात्रवृति प्रदान करने का प्रस्ताव है। यह योजना कक्षा छठी से 9वीं के बच्चों के लिए है।

दीन दयाल स्पर्श योजना का मकसद

डाकघर के अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि फिलेटली की पहुंच बढ़ाने की दिशा में अपने प्रयास को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से डाक विभाग दीन दयाल स्पर्श योजना के नाम से एक छात्रवृति योजना आरम्भ करने जा रहा है।

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर घिरी जींद पुलिस, 'दारू' वाले पुराने बयान पर हंगामा होते ही टला कार्यक्रम | jind-police-drug-deaddiction-event-cancelled-masoom-sharma-controversy
हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर घिरी जींद पुलिस, ‘दारू’ वाले पुराने बयान पर हंगामा होते ही टला कार्यक्रम

हरियाणा डाक परिमंडल कक्षा छठी, सातवीं, आठवीं और 9वीं के 10-10 छात्रों को छात्रवृत्तियां प्रदान करेगा। छात्रवृति की राशि 500 रुपये प्रतिमाह की दर से 6000 रुपये प्रतिवर्ष होगी। छात्र मान्यता प्राप्त विद्यालय का विद्यार्थी होना चाहिए, छात्र के पास संबंधित विद्यालय के फिलेटली क्लब की सदस्यता होनी चाहिए अथवा उसका अपना फिलेटली जमा खाता हो।

कैसे करें आवेदन?

सभी इच्छुक छात्र अपनी एप्लीकेशन को संबंधित कार्यालय अधीक्षक डाक घर भिवानी मंडल में 10 सितंबर तक जमा करा सकते हैं। छात्रवृति योजना का विस्तृत विवरण व एप्लीकेशन फॉर्म हरियाणा डाक परिमंडल की वेबसाइट www.haryanapost.gov.in से डाउनलोड कर सकते है अथवा अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी प्रधान डाकघर संपर्क करें। आवश्यक होने पर दूरभाष नंबर 09813769572 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

1857 के महानायक राव तुलाराम का शहादत दिवस: हांसी से उठी राज्य स्तरीय आयोजन की मांग, जानिए इतिहास | rao-tularam-shaheedi-diwas-state-level-event-haryana-hansi
1857 के महानायक राव तुलाराम का शहादत दिवस: हांसी से उठी राज्य स्तरीय आयोजन की मांग, जानिए इतिहास

दीन दयाल स्पर्श योजना के नाम से शुरुआत

संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने कक्षा छठी से 9वीं तक के बच्चों को पुरस्कृत करने के लिए दीन दयाल स्पर्श योजना (एक शौक के रूप में टिकटों में योग्यता और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए छात्रवृत्ति) नामक एक छात्रवृत्ति योजना शुरू की है। इस योजना के तहत उन छात्रों को वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान करने का प्रस्ताव है जिनका शैक्षणिक रिकॉर्ड अच्छा है और जो फिलेटली को एक शौक के रूप में अपना रहे हैं।

इस छात्रवृत्ति का उद्देश्य छोटी उम्र में बच्चों के बीच डाक टिकट संग्रह को एक स्थायी तरीके से बढ़ावा देना है जो उन्हें तनावमुक्त करने वाला शौक प्रदान करने के साथ-साथ शैक्षणिक पाठ्यक्रम को सुदृढ़ और पूरक बना सके।

हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार | hisar-aryanagar-panchayat-bans-love-marriage-social-boycott
हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर घिरी जींद पुलिस, 'दारू' वाले पुराने बयान पर हंगामा होते ही टला कार्यक्रम | jind-police-drug-deaddiction-event-cancelled-masoom-sharma-controversy

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर घिरी जींद पुलिस, ‘दारू’ वाले पुराने बयान पर हंगामा होते ही टला कार्यक्रम

1857 के महानायक राव तुलाराम का शहादत दिवस: हांसी से उठी राज्य स्तरीय आयोजन की मांग, जानिए इतिहास | rao-tularam-shaheedi-diwas-state-level-event-haryana-hansi

1857 के महानायक राव तुलाराम का शहादत दिवस: हांसी से उठी राज्य स्तरीय आयोजन की मांग, जानिए इतिहास

हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार | hisar-aryanagar-panchayat-bans-love-marriage-social-boycott

हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया | meri-fasal-mera-byora-portal-reopens-kharif-registration-haryana-farmers

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान | haryana-medical-colleges-doctor-shortage-vacancies-assembly-data

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान

हरियाणा में 1 से 3 अक्टूबर तक दूध सप्लाई बंद: महापंचायत का बड़ा फैसला, बेचने पर 51 हजार जुर्माना | haryana-milk-strike-october-1-to-3-sirsa-mahapanchayat-adulteration-ban

हरियाणा में 1 से 3 अक्टूबर तक दूध सप्लाई बंद: महापंचायत का बड़ा फैसला, बेचने पर 51 हजार जुर्माना

Leave a Comment