Delhi to katra haryana roadways bus schedule : माता वैष्णो देवी के दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए हरियाणा रोडवेज ने दिल्ली से कटरा सुपरफास्ट बस सेवा का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। यह बस दिल्ली से रोहतक और जींद के रास्ते शाम छह बजे कटरा पहुंचेगी। वापसी में बस जींद-रोहतक के बजाय अंबाला और पानीपत होकर दिल्ली लौटेगी।
Haryana roadways delhi to katra bus timing : हरियाणा राज्य परिवहन विभाग ने दिल्ली से कटरा (जम्मू) के बीच सीधी सुपरफास्ट बस सेवा की आधिकारिक समय सारिणी जारी कर दी है। रोहतक और जींद जिले के यात्रियों को अब मां वैष्णो देवी दरबार जाने के लिए सीधी और तेज बस सेवा मिलेगी। रोडवेज विभाग ने इस रूट पर मनजीत और सुदीप की ड्यूटी लगाई है। यह बस दिल्ली से सुबह रवाना होकर उसी दिन शाम को यात्रियों को कटरा पहुंचाएगी।
इस सेवा से दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कई शहरों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। ट्रेन में लंबी वेटिंग लिस्ट से जूझने वाले मुसाफिरों को बिना बस बदले कटरा पहुंचने का सीधा विकल्प मिल गया है।
दिल्ली से कटरा जाने का समय क्या है?
दिल्ली आईएसबीटी के काउंटर नंबर 42 से यह सुपरफास्ट बस तड़के 2:20 बजे कटरा के लिए रवाना होगी। दिल्ली से निकलने के बाद यह बहादुरगढ़ सुबह 3:15 बजे और रोहतक बस स्टैंड (rohtak to katra haryana roadways timetable) पर जींद काउंटर के सामने सुबह 4:00 बजे पहुंचेगी।
रोहतक से चलकर बस सुबह 5:45 बजे जींद पहुंचेगी। इसके बाद नरवाना, संगरूर होते हुए सुबह 10:00 बजे लुधियाना और 11:45 बजे जालंधर पहुंचेगी। पठानकोट और जम्मू होते हुए बस शाम 6:00 बजे कटरा बस स्टैंड पहुंचेगी।
कटरा से दिल्ली वापसी का शेड्यूल और रूट
कटरा से दिल्ली के लिए यह बस सुबह 5:00 बजे (delhi to katra bus counter number isbt) रवाना होगी। इसके बाद सुबह 6:15 बजे जम्मू बस स्टैंड के बाहर से सवारियां लेगी। दोपहर 11:45 बजे जालंधर पहुंचने के बाद यह बस दोपहर बाद हरियाणा सीमा में प्रवेश करेगी।
शाम 4:00 बजे अंबाला कैंट और शाम 6:00 बजे पानीपत होते हुए यह बस रात 8:00 बजे दिल्ली आईएसबीटी पहुंचेगी।
ये भी पढ़ें: पानीपत में 16 अक्टूबर से रुकेगी अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस: 4 लाख लोगों को रेलवे का बड़ा तोहफा
वापसी में जींद-रोहतक यात्रियों के लिए जरूरी सूचना
रोडवेज कर्मी मनजीत ने स्पष्ट किया है कि वापसी में यह बस जींद (delhi to vaishno devi roadways bus route) और रोहतक से होकर नहीं गुजरेगी। कटरा से दिल्ली लौटते समय बस को नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) रूट पर रखा गया है, ताकि वापसी का सफर तय समय में पूरा हो सके।
जींद और रोहतक के यात्रियों को वापसी यात्रा के लिए अंबाला या पानीपत से लोकल कनेक्टिंग बसें लेनी होंगी। कटरा जाने वाले मुसाफिरों को दिल्ली से जींद होकर सीधा रूट मिलेगा, जिससे स्थानीय श्रद्धालुओं का सफर काफी सुगम हो जाएगा। #HaryanaRoadways #DelhiToKatra #VaishnoDeviYatra













