ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

DFCCIL corridor: दो नहीं, तीन मालगाड़ियों के संचालन की क्षमता रखता है डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर

On: November 11, 2025 4:50 PM
Follow Us:
DFCCIL corridor: दो नहीं, तीन मालगाड़ियों के संचालन की क्षमता रखता है डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर
Join WhatsApp Group

अंबाला (DFCCIL corridor)। 5500 करोड़ की लागत से तैयार किया गया डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर पर जरूरत अनुसार तीन मालगाड़ियों को एक साथ जोड़कर चलाया जा सकेगा। इससे पहले कॉरिडोर पर दो मालगाड़ियों के साथ जोड़कर चलाया जा चुका है। आगामी दिनों में इस मालगाड़ी के संचालन की योजना कॉरिडोर प्रबंधन तैयार कर रहा है ताकि व्यापारियों का सामान जल्द व सुरक्षित गंतव्य तक पहुंच सके।

डीएफसीसीआईएल अंबाला के मुख्य महाप्रबंधक पंकज गुप्ता ने बताया कि डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर के तहत उत्तरप्रदेश से पंजाब तक बिछाई गई रेल लाइन बेहद ही महत्वपूर्ण साबित हो रही है। इससे रेलवे को तो फायदा हुआ, वहीं व्यापारियों को भी सामान भेजने की सुविधा मिली है। अगर जरूरत पड़ी तो आगामी समय में इस रेल लाइन के दोहरीकरण का कार्य किया जा सकता है।

फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट
फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट

DFCCIL corridor: यात्री ट्रेनों का संचालन

उत्तर प्रदेश के खुर्जा से लेकर पंजाब के साहनेवाल तक बिछाए गए कॉरिडोर के ट्रैक पर इमरजेंसी के समय यात्री ट्रेनों का संचालन भी किया जा सकेगा। इसका परीक्षण दीपावली के दौरान रेलवे ने किया था और कुछ पैसेंजर ट्रेनों को दिल्ली से आगे कॉरिडोर के रेल खंड पर चलाया गया था जोकि पूरी तरह से सफल रहा था। इसी तर्ज पर सहारनपुर से आने वाली ट्रेनों को भी जरूरत अनुसार कॉरिडोर पर स्थानांतरित किया जा सकेगा।

70 किमी तक दौड़ने में सक्षम

मौजूदा समय में डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर के रेल खंड पर 35 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से मालगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है जोकि आने वाले समय में बढ़ाया जा सकता है। कॉरिडोर की लाइन को आधुनिक सिग्नल सिस्टम से लैस किया गया है। इसके अलावा जो रेल लाइन कॉरिडोर पर बिछाई गई है, उस पर 70 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से मालगाड़ियों का भी सुरक्षित संचालन किया जा सकता है। यह गति मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए रेलवे ने निर्धारित की हुई है।

पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड
पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड

दोहरीलाइन की योजना

डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर पर मौजूदा समय में 45 से 50 के करीब ट्रेनों का संचालन प्रतिदिन हो रहा है। आगामी दिनों में हिमाचल सहित पंजाब व उत्तराखंड सहित जम्म-कश्मीर से फलों के निर्यात सहित अन्य सामान की सप्लाई में बढ़ोतरी होने की उम्मीद रेलवे ने जताई है। ऐसे में कॉरिडोर की नई रेल लाइन को बिछाने की योजना भी तैयार की जा सकती है। इसकी जानकारी पिछले दिनों कॉरिडोर अधिकारियों की बैठक के दौरान दी गई थी।

छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, हरियाणा रोडवेज और इलेक्ट्रिक बसों में 150 KM तक का सफर बिल्कुल मुफ्त
छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, हरियाणा रोडवेज और इलेक्ट्रिक बसों में 150 KM तक का सफर बिल्कुल मुफ्त

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment