ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather Update: हरियाणा में कंपकंपाती ठंड: पारा 7.6°C तक लुढ़का, 16 नवंबर को 8°C

On: नवम्बर 11, 2025 9:16 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana Weather Update: हरियाणा में कंपकंपाती ठंड: पारा 7.6°C तक लुढ़का, 16 नवंबर को 8°C
Join WhatsApp Group

Haryana Weather Update 16 November Today: हरियाणा में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। तापमान तेजी से गिर रहा है, रातें अब कड़ाके की सर्द हो चुकी हैं। सुबह-शाम कंपकंपाती ठंड पड़ने लगी है। आगे मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन पारा और नीचे जा सकता है।

हरियाणा में इन दिनों मौसम का अजब खेल चल रहा है। दोपहर में धूप निकलने से गर्मी सताती है, लेकिन सुबह, शाम और रात में ठंडी हवाएं कांपने पर मजबूर कर रही हैं। रात का तापमान लगातार गिर रहा है। दिन में धूप के साथ प्रदूषण की धुंध गर्मी का अहसास कराती है।

भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार | haryana-antyodaya-dairy-subsidy-buffalo-loan-vita-milk-incentive-nayab-saini
भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार

Haryana Weather Update

ठंड का असर तेज हो गया है और कई जिलों में इस सीजन का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड हो रहा है। कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, कई जिलों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे है।

कल 10 नवंबर को पलवल में अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस था, जबकि रोहतक में सबसे कम 25.1 डिग्री सेल्सियस। आज सुबह हरियाणा का तापमान 13°C है। हवा, नमी आदि को देखते हुए ये 13°C जैसा ही फील हो रहा है। अंबाला में सुबह का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा | sonipat-gohana-abhishek-saroha-tops-hpsc-hcs-exam
दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा

मौसम विभाग के मुताबिक

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के मुताबिक 13 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन उत्तर-पश्चिमी हवाओं से दिन-रात के तापमान में गिरावट आएगी। IMD का कहना है कि आने वाले दिनों में पारा 1 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। आज 11 नवंबर को हल्की धुंध रहेगी, अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम 14°C। 12-13 नवंबर को धुंध ज्यादा, वायु गुणवत्ता खराब कैटेगरी में। तापमान में खास बदलाव नहीं। 14 नवंबर को धूप कम, ठंडी हवाएं चलेंगी, तापमान गिरेगा – अधिकतम 26°C, न्यूनतम 9°C। 15 नवंबर को मौसम साफ लेकिन AQI खराब, अधिकतम 25°C, न्यूनतम 10°C। 16 नवंबर को धूप और साफ मौसम, लेकिन तापमान ड्रॉप – अधिकतम 20°C, न्यूनतम 8°C। 17 नवंबर को तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

AQI लेवल बढ़ा

हरियाणा में AQI दिल्ली से भी बदतर हो गया है। फरीदाबाद में सुबह AQI 744 रिकॉर्ड हुआ। गुरुग्राम में 631, अंबाला में 194। दिल्ली में 452, जबकि ग्रेटर नोएडा में 764।

अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती | haryana-agniveer-government-jobs-reservation-cm-nayab-saini-police-constable
अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment