ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather: हरियाणा में कंपकंपाती ठंड: IMD का येलो अलर्ट, 7 राज्यों में शीतलहर

On: नवम्बर 11, 2025 7:05 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana Weather: हरियाणा में कंपकंपाती ठंड: IMD का येलो अलर्ट, 7 राज्यों में शीतलहर
Join WhatsApp Group

Haryana Weather 11 November Today: चंडीगढ़ : हरियाणा में ठंड ने जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग ने हरियाणा और चंडीगढ़ के साथ कई राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी कर दिया है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट है, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पंजाब में येलो अलर्ट। दिल्ली के आया नगर स्टेशन पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

पारा लुढ़का Haryana Weather

दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम पलटा खाया और पारा गोता लगा गया। IMD की रिपोर्ट कहती है कि न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम यानी 9 डिग्री के आसपास पहुंच गया। दिन में धूप से अधिकतम तापमान 27-29 डिग्री के करीब बना हुआ है।

मौसम विभाग ने चेताया कि अगले 24 घंटों में और गिरावट आएगी। 7 राज्यों में शीतलहर की वॉर्निंग जारी है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में तापमान क्रैश होने से ऑरेंज अलर्ट लगाया गया।

फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल | haryana-roadways-ballabgarh-delhi-ambala-amritsar-new-bus-service-timetable
फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल

उत्तर-पूर्वी (रिट्रिटिंग) मानसून पर अपडेट देते हुए IMD ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के पूर्वी मध्य भाग में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है, जो दक्षिण भारत में बारिश को बिगाड़ सकता है। उत्तरी तमिलनाडु और आसपास भी एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन 3.1 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है।

पश्चिमी विक्षोभ उत्तर हरियाणा के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन की शक्ल में एक्टिव है। इससे पंजाब से दिल्ली तक और पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मौसम प्रभावित होगा। IMD ने कहा कि नए साइक्लोनिक सर्कुलेशन से आसपास के राज्यों में पारा और गिरेगा, शीतलहर चलेगी। इसी को देखते हुए अगले 24-48 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटे का हाल Haryana Weather

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में दक्षिण तमिलनाडु, दक्षिण केरल और लक्षद्वीप में हल्की-मध्यम बारिश हुई। तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी। राजस्थान, पूर्वी गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी। वहीं उत्तर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और तेलंगाना में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई।

पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय | haryana-roadways-new-bus-baijnath-palampur-delhi-gurugram-route-timing
पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों में केरल और तमिलनाडु में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड के कुछ इलाकों में कोल्ड वेव की स्थिति बन सकती है। अगले दो दिनों में पूर्वोत्तर भारत के न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की और गिरावट संभव है।

पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल | haryana-roadways-panipat-delhi-jaipur-ajmer-new-bus-service-timetable-route
पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment