ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Family ID Update: हरियाणा में विधवा और बुढ़ापा पेंशन के लिए फैमिली आईडी अपडेट जरूरी

On: नवम्बर 28, 2025 12:00 अपराह्न
Follow Us:
Family ID Update: हरियाणा में विधवा और बुढ़ापा पेंशन के लिए फैमिली आईडी अपडेट जरूरी
Join WhatsApp Group

Family ID Update: हरियाणा में विधवा और बुढ़ापा पेंशन शुरू करवाने के लिए फैमिली आईडी अपडेट अनिवार्य की गई है। नई प्रक्रिया के तहत पात्रों की पेंशन ऑनलाइन स्वत शुरू होगी। फैमिली आईडी अपडेट.

पेंशन शुरू करने के लिए फैमिली आईडी में बदलाव जरूरी Family ID Update

हरियाणा में विधवा पेंशन और बुढ़ापा पेंशन को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया गया है। अब इन दोनों पेंशनों के लिए परिवार पहचान पत्र यानी फैमिली आईडी में जरूरी जानकारी अपडेट कराना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने पर पात्र व्यक्तियों की पेंशन समय पर शुरू नहीं हो पाएगी।

हिसार में खंड विकास एवं पंचायत विभाग और हांसी लघु सचिवालय में स्थित नागरिक संसाधन एवं सूचना अधिकारी कार्यालय की टीम लगातार लोगों को इस नई प्रक्रिया को लेकर जागरूक कर रही है।

जानकारी अपडेट होते ही पेंशन खुद शुरू होगी

अधिकारियों के अनुसार फैमिली आईडी में जरूरी जानकारी अपडेट होने के बाद लाभार्थियों को किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ऑनलाइन सिस्टम खुद ही उनकी पेंशन सक्रिय कर देगा।

वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी: हरियाणा रोडवेज ने शुरू की कैथल-कटड़ा सीधी बस, देखें टाइमटेबल | kaithal-to-katra-vaishno-devi-haryana-roadways-bus-timetable-route
वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी: हरियाणा रोडवेज ने शुरू की कैथल-कटड़ा सीधी बस, देखें टाइमटेबल

कई लोग रोजाना इन ऑफिसों में विधवा और बुढ़ापा पेंशन से जुड़ी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं, लेकिन नई प्रक्रिया से यह परेशानी काफी कम हो जाएगी।

बुढ़ापा पेंशन के लिए क्या करना होगा

60 वर्ष पूरे होने पर बुढ़ापा पेंशन चालू करवाने के लिए भी फैमिली आईडी अपडेट करना जरूरी है। यह एक प्रो एक्टिव स्कीम है जिसमें पात्र व्यक्ति अपनी लॉगिन आईडी से PPP पोर्टल पर ओटीपी के माध्यम से जानकारी अपडेट कर सकता है।

सबसे पहले फैमिली आईडी पर पात्र की उम्र का 60 वर्ष होना वेरिफाई होना चाहिए। इसके लिए निम्न दस्तावेज मान्य होंगे
2019 से पहले जारी वोटर कार्ड जिसमें उम्र 60 वर्ष दर्ज हो

जन्म प्रमाण पत्र

कक्षा 10वीं की मार्कशीट
अगर शिक्षा कम है तो स्कूल में पहली या दूसरी कक्षा में दर्ज नाम का रिकॉर्ड

रोहतक से पंडोह बांध तक हरियाणा रोडवेज की नई बस शुरू, 722 रुपये में पहुंचें हिमाचल की वादियों में | rohtak-to-pandoh-dam-haryana-roadways-new-bus-service-timetable-fare
रोहतक से पंडोह बांध तक हरियाणा रोडवेज की नई बस शुरू, 722 रुपये में पहुंचें हिमाचल की वादियों में

विधवा पेंशन के लिए जरूरी अपडेट

विधवा पेंशन शुरू करवाने के लिए दो मुख्य कदम अनिवार्य हैं

पहला चरण मृतक पति का नाम हटाना
पात्र महिला को फैमिली आईडी से अपने मृतक पति का नाम कटवाना होगा। इसके लिए मृत्यु प्रमाण पत्र आवश्यक है, जिसे पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।

दूसरा चरण मैरिटल स्टेटस बदलवाना

नाम कटने के बाद महिला को अपना मैरिटल स्टेटस विवाहिता से विधवा में अपडेट कराना होगा। यह प्रक्रिया भी ओटीपी आधारित है और लाभार्थी इसे स्वयं घर बैठे कर सकते हैं।

इन दोनों चरणों के पूरा होने के बाद महिला के बैंक खाते को फैमिली आईडी से लिंक करना जरूरी होगा ताकि पेंशन सही तरीके से ट्रांसफर हो सके।

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खत्म होगा जाम: गुरुग्राम से पचगांव तक दौड़ेगी मेट्रो, सीएम सैनी ने दी हरी झंडी | gurugram-pachgaon-new-metro-corridor-approved-haryana-delhi-jaipur-highway
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खत्म होगा जाम: गुरुग्राम से पचगांव तक दौड़ेगी मेट्रो, सीएम सैनी ने दी हरी झंडी

अधिकारियों का बयान

क्षेत्रीय नागरिक संसाधन एवं सूचना अधिकारी कुलदीप जांगड़ा के अनुसार
फैमिली आईडी में जरूरी जानकारी अपडेट किए बिना विधवा और बुढ़ापा पेंशन शुरू नहीं होगी। यह पूरी तरह स्वचालित प्रक्रिया है जिसे पात्र व्यक्ति अपने मोबाइल नंबर पर ओटीपी के माध्यम से खुद कर सकता है।

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी: हरियाणा रोडवेज ने शुरू की कैथल-कटड़ा सीधी बस, देखें टाइमटेबल | kaithal-to-katra-vaishno-devi-haryana-roadways-bus-timetable-route

वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी: हरियाणा रोडवेज ने शुरू की कैथल-कटड़ा सीधी बस, देखें टाइमटेबल

रोहतक से पंडोह बांध तक हरियाणा रोडवेज की नई बस शुरू, 722 रुपये में पहुंचें हिमाचल की वादियों में | rohtak-to-pandoh-dam-haryana-roadways-new-bus-service-timetable-fare

रोहतक से पंडोह बांध तक हरियाणा रोडवेज की नई बस शुरू, 722 रुपये में पहुंचें हिमाचल की वादियों में

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खत्म होगा जाम: गुरुग्राम से पचगांव तक दौड़ेगी मेट्रो, सीएम सैनी ने दी हरी झंडी | gurugram-pachgaon-new-metro-corridor-approved-haryana-delhi-jaipur-highway

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खत्म होगा जाम: गुरुग्राम से पचगांव तक दौड़ेगी मेट्रो, सीएम सैनी ने दी हरी झंडी

भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार | haryana-antyodaya-dairy-subsidy-buffalo-loan-vita-milk-incentive-nayab-saini

भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार

दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा | sonipat-gohana-abhishek-saroha-tops-hpsc-hcs-exam

दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा

अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती | haryana-agniveer-government-jobs-reservation-cm-nayab-saini-police-constable

अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती

Leave a Comment