ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Rahul Fazilpuria controversies: फाजिलपुरिया संगीत से शोहरत तक, विवादों के साए में जिंदगी की कहानी

On: July 16, 2025 9:28 AM
Follow Us:
Rahul Fazilpuria controversies: फाजिलपुरिया संगीत से शोहरत तक, विवादों के साए में जिंदगी की कहानी
Join WhatsApp Group

Firing on Rahul Fazilpuria From music to fame, the story of life in the shadow of controversies: मशहूर सिंगर फाजिलपुरिया पर फायरिंग की घटना ने सबको चौंका दिया है। जानिए उनकी ज़िंदगी की फिल्मी कहानी, संघर्ष, विवाद और संगीत की बुलंदियों तक का सफर।

Rahul Fazilpuria controversies: फायरिंग से कांपी गुरुग्राम की सड़कें!

हरियाणवी रैप स्टार फाजिलपुरिया पर गुरुग्राम की सड़कों पर हुई फायरिंग ने फैन्स और पुलिस दोनों को हिलाकर रख दिया। “लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल” वाले इस सिंगर की जिंदगी हमेशा सुरों से सजी नहीं रही उसमें विवादों और मुश्किलों के भी कई काले सुर हैं। थार में बैठा ये सिंगर बाल-बाल बचा, लेकिन सवालों की गोली अब भी उसका पीछा कर रही है।

संगीत का सुल्तान, लेकिन संघर्षों से सजी कहानी

हिसार को रेलवे की बड़ी सौगात: 12 मई से स्थायी होगी काकीनाडा-हिसार एक्सप्रेस, देखें नया शेड्यूल
हिसार को रेलवे की बड़ी सौगात: 12 मई से स्थायी होगी काकीनाडा-हिसार एक्सप्रेस, देखें नया शेड्यूल

राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया ने बहुत कम उम्र में संगीत की दुनिया में कदम रखा। पिता के देहांत और मां की मौत के बाद भी उन्होंने न सिर्फ खुद को संभाला, बल्कि हरियाणवी संगीत को एक नया आयाम दिया।

पढ़ाई में रुचि कम थी, लेकिन गानों में धुनों की समझ गहरी थी। उनका “पल्लो लटके” और “तेरे पर खर्च करू करोड़” जैसे गाने लोगों के दिल में बस गए।

प्यार, शादी और फिर अलगाव… 

खुशखबरी! हिसार-हांसी के श्रद्धालु अब बस से सीधे पहुंचेंगे मेहंदीपुर बालाजी, मात्र 400 रुपये में सफर
खुशखबरी! हिसार-हांसी के श्रद्धालु अब बस से सीधे पहुंचेंगे मेहंदीपुर बालाजी, मात्र 400 रुपये में सफर

गुरुग्राम की हिमानी के साथ लव कम अरेंज मैरिज हुई तीन साल बाद दोनों अलग हो गए। वक्त की कमी और व्यस्तता रिश्तों पर भारी पड़ गई। फिलहाल फाजिलपुरिया अकेले हैं, लेकिन उनका फोकस अब पूरी तरह से करियर और संगीत पर है।

कभी मर्डर केस, कभी ईडी की जांच

राहुल का नाम विवादों से अछूता नहीं रहा। यूट्यूबर एल्विश यादव के साथ कथित सांपों के जहर के केस में पूछताछ हुई और संपत्ति भी जब्त की गई। इससे पहले एक पुराने मर्डर केस में भी उनका नाम आया, लेकिन कोर्ट ने उन्हें बा-इज्जत बरी कर दिया। राजनीति में हाथ आजमाया, लेकिन जीत नहीं मिली।

फरीदाबाद से दिल्ली का सफर होगा और आसान, नई EMU शटल ट्रेन को रेल मंत्रालय की हरी झंडी
फरीदाबाद से दिल्ली का सफर होगा और आसान, नई EMU शटल ट्रेन को रेल मंत्रालय की हरी झंडी

हरियाणवी सिंगर फाजिलपुरिया पर फायरिंग की घटना ने उनके प्रशंसकों को झकझोर दिया। फाजिलपुरिया की निजी जिंदगी, लव मैरिज, तलाक, और एल्विश यादव के साथ विवादों ने उन्हें बार-बार सुर्खियों में रखा है।

म्यूजिक इंडस्ट्री में स्टार बनने से लेकर मर्डर केस तक, उनकी कहानी रैप जितनी ही रफ्तार भरी और उतार-चढ़ाव से भरी रही है।

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now