ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

आरती सिंह राव का बड़ा एक्शन: गुरुग्राम के ग्रामीण इलाकों में खुलेंगे 8 नए सब सेंटर और 3 PHC

On: मई 14, 2026 2:29 अपराह्न
Follow Us:
आरती सिंह राव का बड़ा एक्शन: गुरुग्राम के ग्रामीण इलाकों में खुलेंगे 8 नए सब सेंटर और 3 PHC
Join WhatsApp Group

गुरुग्राम, 14 मई (हरियाणा न्यूज पोस्ट)। हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री आरती सिंह राव ने वीरवार को गुरुग्राम जिले के लिए विकास का पिटारा खोल दिया। उन्होंने पटौदी की विधायक बिमला चौधरी की मौजूदगी में करीब ₹2.86 करोड़ की लागत वाली विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं का लोकार्पण किया। मंत्री ने साफ किया कि गुरुग्राम प्रदेश का सर्वाधिक आबादी वाला जिला है, इसलिए यहां स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार का लक्ष्य है कि ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार के लिए अपने घर से दूर न जाना पड़े।

हेलीमंडी में खुला ‘डायग्नोस्टिक हब’

स्वास्थ्य मंत्री ने उपमंडल नागरिक अस्पताल हेलीमंडी में ₹50 लाख की लागत से नवनिर्मित ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (BPHU) का उद्घाटन किया। यह यूनिट पटौदी ब्लॉक के लिए एक बड़े डायग्नोस्टिक हब के रूप में काम करेगी। अब स्थानीय मरीजों को हीमोग्लोबिन (HB), ब्लड शुगर (RBS), डेंगू, मलेरिया और ब्लड ग्रुप जैसी महत्वपूर्ण जांचों की सुविधा इसी अस्पताल में मिलेगी। इससे न केवल मरीजों का समय बचेगा, बल्कि निजी लैब पर होने वाला खर्च भी खत्म होगा।

मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता
मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता

गांवों में तैयार हुए आधुनिक उप स्वास्थ्य केंद्र

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए तीन नए भवनों का उद्घाटन किया गया। गांव चन्दू में ₹89.45 लाख, नूरगढ़ में ₹81.89 लाख और महचाना में ₹64.83 लाख की लागत से नए उप स्वास्थ्य केंद्र बनाए गए हैं। आरती सिंह राव ने बताया कि बाघनकी में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) और घामड़ोज में नया सब हेल्थ सेंटर भी पाइपलाइन में है। इन केंद्रों के बनने से ग्रामीण इलाकों में जच्चा-बच्चा टीकाकरण और प्राथमिक उपचार की गुणवत्ता में सुधार होगा।

दौलताबाद और वजीराबाद बनेंगे CHC

सरकार ने जिले के दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड करने का फैसला लिया है। पीएचसी दौलताबाद और पीएचसी वजीराबाद को अब कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) बनाया जाएगा। अपग्रेड होने के बाद इन अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ेगी और विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा, रणसीका, रीठोज और सिधारवाली में तीन नए पीएचसी और जिले में 8 नए सब सेंटर स्थापित करने का प्रस्ताव बजट में रखा गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता उच्च स्तरीय हो और लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट
फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट

मुसीबत में ‘बिग बॉस’ विनर! 10 करोड़ की रंगदारी के बाद एल्विश यादव के घर पर पुलिस का पहरा

HPSC PGT भर्ती 2026: 17 मई को होगी कंप्यूटर साइंस की परीक्षा, आयोग ने जारी किए सख्त निर्देश

पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड
पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड

ज़मीनी हकीकत, ब्रेकिंग न्यूज़ और जिलेवार अपडेट के लिए Haryana News Post से जुड़े रहें।

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now