ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

हांसी-बरवाला रोड पर NHAI मेहरबान, 96 करोड़ से कायाकल्प की तैयारी; चंडीगढ़ का सफर होगा आसान

On: फ़रवरी 8, 2026 1:19 अपराह्न
Follow Us:
हांसी-बरवाला रोड पर NHAI मेहरबान, 96 करोड़ से कायाकल्प की तैयारी; चंडीगढ़ का सफर होगा आसान
Join WhatsApp Group

हांसी (हिसार): खस्ताहाल सड़कों से जूझ रहे हांसी और बरवाला क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने NH-148B के तहत आने वाले हांसी-बरवाला मार्ग के सुधार के लिए 96 करोड़ रुपये का टेंडर जारी कर दिया है। यह निर्माण कार्य हांसी बाईपास फ्लाईओवर से शुरू होकर बरवाला बाईपास फ्लाईओवर तक किया जाएगा।

चंडीगढ़ और अंबाला रूट पर सीधा असर

इस सड़क के बनने से सबसे बड़ा फायदा उन यात्रियों को होगा जो हांसी या हिसार से चंडीगढ़, अंबाला और कैथल का सफर करते हैं। वर्तमान में सड़क की हालत इतनी खराब है कि वाहन चालकों को जींद और कैथल होकर लंबा चक्कर लगाना पड़ता है, जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी होती है। सड़क चौड़ी होने के बाद यह रूट सीधा और तेज हो जाएगा, जिससे दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

रोहतक से पंडोह बांध तक हरियाणा रोडवेज की नई बस शुरू, 722 रुपये में पहुंचें हिमाचल की वादियों में | rohtak-to-pandoh-dam-haryana-roadways-new-bus-service-timetable-fare
रोहतक से पंडोह बांध तक हरियाणा रोडवेज की नई बस शुरू, 722 रुपये में पहुंचें हिमाचल की वादियों में

23 फीट से 33 फीट होगी चौड़ाई

NHAI के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह केवल मरम्मत का काम नहीं है, बल्कि सड़क की क्षमता बढ़ाई जा रही है। मौजूदा समय में सड़क की चौड़ाई 23 फीट है, जिसे बढ़ाकर अब 33 फीट (लगभग 10 मीटर) किया जाएगा। चौड़ाई बढ़ने से आमने-सामने की टक्करों में कमी आएगी और रात के समय होने वाले हादसों पर लगाम लगेगी। भाटला और चानौत गांव के पास मॉनसून में होने वाले जलभराव की समस्या को देखते हुए यहां विशेष ड्रेनेज और लेवलिंग का काम भी योजना में शामिल है।

इन गांवों की बदलेगी तस्वीर

इस प्रोजेक्ट का सीधा लाभ कुलाना, भाटला, चानौत, घिराय, सिंघवा, बधावड़, ढाणी खान बहादुर, ढाणी मीरदाद और राजली गांवों को मिलेगा। NHAI के साइट इंजीनियर राजेश पांडेय ने जानकारी दी है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही काम अलॉट कर दिया जाएगा। विभाग ने निर्माण शुरू होने के बाद इसे तीन महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा है, ताकि अगली बारिश से पहले लोगों को पक्की सड़क मिल सके।

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खत्म होगा जाम: गुरुग्राम से पचगांव तक दौड़ेगी मेट्रो, सीएम सैनी ने दी हरी झंडी | gurugram-pachgaon-new-metro-corridor-approved-haryana-delhi-jaipur-highway
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खत्म होगा जाम: गुरुग्राम से पचगांव तक दौड़ेगी मेट्रो, सीएम सैनी ने दी हरी झंडी

अंबाला: ‘परीक्षा पर चर्चा’ में हरियाणा का चेहरा बने काव्यांश, PM मोदी ने दिया सफलता का मंत्र

Hansi News में पढ़ें हांसी से जुड़ी हर बड़ी और स्थानीय खबर सबसे पहले। यहां प्रशासन, अपराध, विकास कार्य, राजनीति, ट्रैफिक और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा व सटीक जानकारी मिलती है। हांसी की ज़मीनी और भरोसेमंद खबरों के लिए Haryana News Post पर नज़र बनाए रखें।

भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार | haryana-antyodaya-dairy-subsidy-buffalo-loan-vita-milk-incentive-nayab-saini
भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment