ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Happy Card Haryana: हैप्पी कार्ड पोर्टल 3.5 महीने से बंद, हजारों फ्री यात्रा से वंचित

On: नवम्बर 3, 2025 8:39 पूर्वाह्न
Follow Us:
Happy Card Haryana: हैप्पी कार्ड पोर्टल 3.5 महीने से बंद, हजारों फ्री यात्रा से वंचित
Join WhatsApp Group

कैथल, (Happy Card Haryana): हरियाणा रोडवेज का हैप्पी कार्ड पोर्टल पिछले साढ़े तीन महीने से बंद पड़ा है। इससे हजारों पात्र लोग योजना के फायदे से महरूम हैं। लोग अटल सेवा केंद्रों और रोडवेज दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

65K आवेदन लंबित, कार्ड न मिले

पोर्टल बंद होने से पहले जिले के 65,824 लाभार्थियों के आवेदन लंबे समय से अटके हैं। किसी को भी अब तक कार्ड नहीं मिला। ये लोग रोज रोडवेज दफ्तर जाकर जानकारी लेते हैं, लेकिन मायूसी ही हाथ लगती है।

1.54 लाख कार्ड वितरित, गांव स्तर पर भी

अब तक जिले में करीब 1,54,000 हैप्पी कार्ड बनाकर बांटे जा चुके हैं। शुरुआत में 75 हजार कार्ड आए थे, जो धीरे-धीरे डेढ़ लाख के करीब पहुंच गए। विभाग ने गांव स्तर पर टीमें बनाकर कार्ड वितरित किए हैं।

जींद की बेटी नीरू ढांडा ने रचा इतिहास: एशियन गेम्स में तोड़ा एशियाई रिकॉर्ड, जीता गोल्ड मेडल | neeru-dhanda-wins-gold-medal-asian-games-2026-womens-trap-shooting
जींद की बेटी नीरू ढांडा ने रचा इतिहास: एशियन गेम्स में तोड़ा एशियाई रिकॉर्ड, जीता गोल्ड मेडल

पुराने कार्ड भी नहीं बदले जा रहे

पुराने खराब कार्ड भी अभी बदले नहीं जा रहे। करीब 500 लोग खराब कार्ड बदलवाने रोडवेज दफ्तर पहुंच चुके हैं।

आवेदन करने दो-तीन लोग आ रहे, पोर्टल बंद

अटल सेवा केंद्र संचालक अनिल कुमार ने बताया कि पोर्टल साढ़े तीन महीने से बंद है। रोज दो-तीन लोग आवेदन के लिए आते हैं। सरकार को पोर्टल खोलना चाहिए, ताकि सब हैप्पी कार्ड के लिए अप्लाई कर सकें।

क्या है हैप्पी कार्ड योजना

हरियाणा सरकार की अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत सालाना एक लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों को ये कार्ड मिलता है। योजना मार्च 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले लॉन्च हुई। बाद में सीएम नायब सिंह सैनी ने उद्घाटन किया। कार्ड से सालाना 1000 किलोमीटर तक हरियाणा रोडवेज बसों में फ्री यात्रा। कार्ड के लिए 50 रुपये शुल्क, जबकि 79 रुपये सालाना मेंटेनेंस सरकार वहन करती है।

वीटा और अमूल की सप्लाई पर संकट: हरियाणा के पशुपालकों ने किया 1 से 3 अक्टूबर तक हड़ताल का ऐलान | haryana-milk-supply-strike-october-sirsa-farmers-vita-amul
वीटा और अमूल की सप्लाई पर संकट: हरियाणा के पशुपालकों ने किया 1 से 3 अक्टूबर तक हड़ताल का ऐलान

कार्ड के लिए पोर्टल पर आवेदन नहीं हो रहा

किठाना के मंजीत ने बताया कि अटल सेवा केंद्र पर हैप्पी कार्ड अप्लाई करने गए, लेकिन पोर्टल बंद होने से नहीं हो पाया। छह बार चक्कर काट चुके हैं। सरकार पोर्टल खोले, ताकि सब लाभ ले सकें।

पांच महीने पहले किया आवेदन, कार्ड न मिला

मूंदडी के राजन ने कहा कि पांच महीने पहले पोर्टल पर अप्लाई किया था, लेकिन कार्ड नहीं मिला। कई बार रोडवेज के चक्कर लगाए, बस यही जवाब मिलता है कि अभी आया नहीं, आते ही बताएंगे।

विभाग का जवाब

आवेदन का पोर्टल हेडक्वार्टर से चलता है, हमें जानकारी नहीं। जो कार्ड आए थे, सब बांट दिए। 1.54 लाख कार्ड बन चुके हैं। -विपुल, ट्रैफिक मैनेजर, रोडवेज कैथल

कम बारिश के बीच करनाल-कुरुक्षेत्र ने कैसे बचाई फसल, जानिए उत्पादन के पूरे आंकड़े | haryana-monsoon-2026-paddy-production-loss-drought-impact-district-wise-report
कम बारिश के बीच करनाल-कुरुक्षेत्र ने कैसे बचाई फसल, जानिए उत्पादन के पूरे आंकड़े

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment