ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Harihar Express Cancelled: हरिहर एक्सप्रेस 3 महीने रद्द! बिहार जाने वालों की मुश्किल बढ़ी

On: November 26, 2025 6:41 PM
Follow Us:
Harihar Express Cancelled: हरिहर एक्सप्रेस 3 महीने रद्द! बिहार जाने वालों की मुश्किल बढ़ी
Join WhatsApp Group

Harihar Express Cancelled: अंबाला कैंट से बरौनी तक सीधी चलने वाली हरिहर एक्सप्रेस अब दिसंबर से फरवरी तक नहीं चलेगी। रेलवे ने कोहरे का हवाला देकर ट्रेन नंबर 14523 (बरौनी-अंबाला) को 4 दिसंबर से 26 फरवरी तक और 14524 (अंबाला-बरौनी) को 2 दिसंबर से 24 फरवरी तक पूरी तरह रद्द कर दिया है।

ये खबर सुनते ही बिहार जाने वाले यात्रियों, खासकर श्रमिकों के चेहरे उतर गए। सप्ताह में दो दिन (मंगलवार-शनिवार) चलने वाली ये ट्रेन 1200 किमी का सफर 24 घंटे में पूरा करती थी। अब यात्रियों ने डीआरएम से गुहार लगाई है कि ट्रेन फिर से चलाई जाए।

Harihar Express Cancelled: श्रमिकों की पहली पसंद थी हरिहर

बिहार जाने वाले मजदूरों की ये सबसे पसंदीदा ट्रेन थी। पंजाब और हिमाचल से भी हजारों श्रमिक इसी से घर जाते थे। ट्रेन में 17 कोच होते हैं – 2 सामान कोच, 4 जनरल, 9 स्लीपर और 2 थर्ड एसी कोच। हर फेरे में 1000 से ज्यादा यात्री सफर करते थे।

फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट
फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट

अभी भी स्लीपर में 190 तक और थर्ड एसी में 50 से ज्यादा वेटिंग चल रही थी। ट्रेन रद्द होने से इन सबको भारी परेशानी होगी। अब विकल्प सिर्फ आम्रपाली एक्सप्रेस बची है, जो अमृतसर-जालंधर-लुधियाना से ही फुल होकर आती है।

100 के पार वेटिंग, फिर भी रद्द

आरक्षित स्लीपर में वेटिंग 190 के करीब और थर्ड एसी में 50 से ऊपर चल रही थी। इतनी डिमांड के बावजूद ट्रेन रद्द कर दी गई। यात्रियों का कहना है कि कोहरे में ट्रेन की स्पीड कम करके चलाई जा सकती थी, पूरी तरह बंद करने की क्या जरूरत थी?

दिसंबर से फरवरी तक और भी ट्रेनें रद्द

हरिहर के अलावा ये ट्रेनें भी रद्द रहेंगी (5 दिसंबर से 1 मार्च तक):

पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड
पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड

12207/12208 काठगोदाम-जम्मूतवी
14605/14606 ऋषिकेश-जम्मूतवी
14615/14616 लालकुंआ-अमृतसर
14617/14618 पूर्णिया-अमृतसर
19611/19614 अजमेर-अमृतसर

यात्री गुहार लगा रहे, रेलवे क्या बोला?

यात्रियों ने हरिहर एक्सप्रेस फिर से चलाने की मांग की है। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक एनके झा ने कहा, “यात्रियों से आग्रह मिले हैं। हम प्रस्ताव मुख्यालय भेज रहे हैं। हर साल कोहरे में ये ट्रेन रद्द होती है, इस बार भी यही फैसला हुआ।”

तो अब बिहार, यूपी जाने वाले यात्रियों को या तो आम्रपाली में जगह तलाशनी पड़ेगी या बस का सहारा लेना होगा। कोहरे ने एक बार फिर रेल यात्रा को मुश्किल बना दिया है।

छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, हरियाणा रोडवेज और इलेक्ट्रिक बसों में 150 KM तक का सफर बिल्कुल मुफ्त
छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, हरियाणा रोडवेज और इलेक्ट्रिक बसों में 150 KM तक का सफर बिल्कुल मुफ्त

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment