ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

हरियाणा के 9000 राशन डिपो पर लगेंगे 2-2 CCTV कैमरे, पारदर्शिता बढ़ेगी

On: मार्च 28, 2026 3:13 अपराह्न
Follow Us:
हरियाणा के 9000 राशन डिपो पर लगेंगे 2-2 CCTV कैमरे, पारदर्शिता बढ़ेगी
Join WhatsApp Group

पंचकूला. हरियाणा में राशन वितरण व्यवस्था को और पारदर्शी बनाने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग बड़ा कदम उठाने जा रहा है। राज्य के करीब 9 हजार राशन डिपो पर 2-2 CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। एक कैमरा स्टॉक और वितरण स्थल पर नजर रखेगा तो दूसरा गोदाम में। इससे डेढ़ करोड़ लाभार्थियों को पूरा और सही राशन मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

इस परियोजना पर करीब 150 से 200 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है। विभाग अप्रैल महीने में टेंडर जारी करेगा और अगले तीन महीनों के अंदर सभी डिपो पर कैमरे लगाने का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

पंचकूला में सफल ट्रायल

इससे पहले पंचकूला के एक राशन डिपो पर 45 दिनों तक CCTV कैमरों का सफल ट्रायल किया गया था। ट्रायल की सकारात्मक रिपोर्ट आने के बाद अब सरकार ने इस योजना को पूरे हरियाणा में लागू करने का फैसला लिया है।

फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल | haryana-roadways-ballabgarh-delhi-ambala-amritsar-new-bus-service-timetable
फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल

इन कैमरों की निगरानी सीधे मुख्यालय से की जाएगी। इससे राशन डिपो पर होने वाली किसी भी तरह की अव्यवस्था और गड़बड़ी पर तुरंत रोक लग सकेगी।

डेढ़ करोड़ लोगों को मिलता है राशन

हरियाणा में वर्तमान में करीब 39 लाख राशन कार्डों के जरिए लगभग डेढ़ करोड़ लाभार्थी राशन लेते हैं। इनमें गरीब परिवार, अंत्योदय और प्राथमिकता वाले कार्डधारक शामिल हैं।

राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि सभी डिपो पर 2-2 कैमरे लगाने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। विभाग जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू कर देगा और तय समयसीमा के अंदर इसे पूरा कर लिया जाएगा।

पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय | haryana-roadways-new-bus-baijnath-palampur-delhi-gurugram-route-timing
पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय

लाभार्थियों पर क्या असर

इस योजना से आम लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। अब डिपो मालिक मनमानी नहीं कर सकेंगे। स्टॉक की सही निगरानी होगी और लाभार्थी को अपना पूरा राशन बिना कटौती के मिल सकेगा। खासकर ग्रामीण इलाकों और छोटे शहरों में रहने वाले गरीब परिवारों को राहत मिलेगी, जहां पहले शिकायतें ज्यादा आती थीं।

सरकार का मानना है कि CCTV निगरानी से सार्वजनिक वितरण प्रणाली ज्यादा ईमानदार और प्रभावी बनेगी। इससे न सिर्फ राशन की चोरी और कालाबाजारी रुकेगी बल्कि पूरे सिस्टम में विश्वास भी बढ़ेगा।

हरियाणा परिवहन विभाग ने बढ़ाई जयपुर समेत कई पर्यटन स्थलों की बस सेवाएं

पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल | haryana-roadways-panipat-delhi-jaipur-ajmer-new-bus-service-timetable-route
पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल

ज़मीनी हकीकत, ब्रेकिंग न्यूज़ और जिलेवार अपडेट के लिए Haryana News Post से जुड़े रहें।

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment