ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

हरियाणा के स्कूलों में 1 से 8वीं तक की डेटशीट जारी, 11 मार्च से शुरू होंगे पेपर

On: March 1, 2026 12:05 PM
Follow Us:
हरियाणा के स्कूलों में 1 से 8वीं तक की डेटशीट जारी, 11 मार्च से शुरू होंगे पेपर
Join WhatsApp Group

चंडीगढ़ . हरियाणा के लाखों स्कूली छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए काम की खबर है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा पहली से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। राज्य के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में 11 मार्च 2026 से परीक्षाएं शुरू होंगी और 18 मार्च 2026 को समाप्त होंगी। शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रबंधन को इसे सख्ती से लागू करने के निर्देश दे दिए हैं।

सुबह की शिफ्ट में होंगे सभी पेपर

विद्यार्थियों को परीक्षा के दिन सुबह जल्दी पहुंचना होगा। शिक्षा विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, सभी कक्षाओं के लिए परीक्षा का समय सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक तय किया गया है। स्कूल प्रबंधन को विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति और मूल्यांकन प्रक्रिया पारदर्शी रखने की सख्त हिदायत दी गई है। परीक्षाएं सुचारू रूप से कराने के लिए विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

हिसार को रेलवे की बड़ी सौगात: 12 मई से स्थायी होगी काकीनाडा-हिसार एक्सप्रेस, देखें नया शेड्यूल
हिसार को रेलवे की बड़ी सौगात: 12 मई से स्थायी होगी काकीनाडा-हिसार एक्सप्रेस, देखें नया शेड्यूल

कक्षा 1 से 5वीं और छठी का शेड्यूल

डेटशीट के अनुसार प्राइमरी कक्षाओं (पहली से पांचवीं) के लिए 13 मार्च को अंग्रेजी का पेपर होगा। इसके बाद 14 मार्च को हिंदी, 16 मार्च को गणित और 18 मार्च को पर्यावरण अध्ययन (EVS) की परीक्षा ली जाएगी। वहीं, कक्षा छठी के छात्र 11 मार्च को हिंदी और 12 मार्च को अंग्रेजी का पेपर देंगे। छठी कक्षा का 13 मार्च को संस्कृत, उर्दू व पंजाबी, 14 को विज्ञान, 16 को सामाजिक विज्ञान और अंतिम दिन 18 मार्च को गणित का इम्तिहान होगा।

7वीं और 8वीं की विषयवार तारीखें

सातवीं कक्षा की परीक्षा 11 मार्च को अंग्रेजी के पेपर से शुरू होगी। इसके बाद 12 को विज्ञान, 13 को गणित, 14 को संस्कृत, उर्दू व पंजाबी, 16 को सामाजिक विज्ञान, 17 को हिंदी और 18 मार्च को ड्राइंग व संगीत की परीक्षा होगी। आठवीं के छात्रों के लिए 11 मार्च को पहला पेपर गणित का रखा गया है। आठवीं का 12 मार्च को हिंदी, 13 को अंग्रेजी, 14 को सामाजिक विज्ञान, 16 को संस्कृत, उर्दू व पंजाबी, 17 को ड्राइंग व संगीत और 18 मार्च को विज्ञान का पेपर आयोजित होगा।

खुशखबरी! हिसार-हांसी के श्रद्धालु अब बस से सीधे पहुंचेंगे मेहंदीपुर बालाजी, मात्र 400 रुपये में सफर
खुशखबरी! हिसार-हांसी के श्रद्धालु अब बस से सीधे पहुंचेंगे मेहंदीपुर बालाजी, मात्र 400 रुपये में सफर

नई शिक्षा नीति: सप्लीमेंट्री परीक्षा से छात्रों को राहत

इस बार परीक्षा परिणाम बिगड़ने पर छात्रों और अभिभावकों को घबराने की जरूरत नहीं है। नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत शिक्षा विभाग ने एक बड़ी राहत दी है। जो विद्यार्थी वार्षिक परीक्षा में असफल होंगे या अपने अंकों में और वृद्धि करना चाहेंगे, वे अप्रैल में आयोजित होने वाली सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठ सकेंगे। इससे बच्चों का साल खराब होने से बचेगा और उन्हें अपनी कमियां सुधारने का तुरंत मौका मिल जाएगा।

हरियाणा पुलिस भर्ती: 5500 पदों के लिए मार्च में शुरू होंगे PMT-PST

फरीदाबाद से दिल्ली का सफर होगा और आसान, नई EMU शटल ट्रेन को रेल मंत्रालय की हरी झंडी
फरीदाबाद से दिल्ली का सफर होगा और आसान, नई EMU शटल ट्रेन को रेल मंत्रालय की हरी झंडी

ज़मीनी हकीकत, ब्रेकिंग न्यूज़ और जिलेवार अपडेट के लिए Haryana News Post से जुड़े रहें।

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now