ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana BPL List Update: 6 महीने राशन न लो तो बाहर, हजारों गरीब परिवारों को झटका

On: नवम्बर 14, 2025 8:54 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana BPL List Update: 6 महीने राशन न लो तो बाहर, हजारों गरीब परिवारों को झटका
Join WhatsApp Group

Haryana BPL List Update: हिसार | हरियाणा में BPL राशन कार्ड धारकों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अब 6 महीने तक गरीब परिवार यदि डिपो से राशन नहीं लेते हैं या उनका सालाना बिजली बिल 24 हजार रुपये से अधिक हो जाता है, तो उन्हें बीपीएल सूची से बाहर कर दिया जाएगा।

बीपीएल सूची से बाहर हुए ये परिवार Haryana BPL List Update

परिवार के मुखिया की मृत्यु के बाद यदि परिवार की आय शून्य हो जाती है तो उन्हें एक महीने के भीतर अपना परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) अपडेट करना होगा। अन्यथा, मुख्यालय द्वारा परिवार की आय 1 लाख 80 हजार रुपए से 3 लाख रुपये तक स्वतः दर्ज कर दी जाएगी।

गुरुग्राम में बनेगा सिंगापुर जैसा कन्वेंशन सेंटर, सीएम नायब सिंह सैनी ने 25 एकड़ के प्रोजेक्ट का किया एलान | gurugram-singapore-style-convention-centre-25-acres-cm-nayab-saini-manesar-park
गुरुग्राम में बनेगा सिंगापुर जैसा कन्वेंशन सेंटर, सीएम नायब सिंह सैनी ने 25 एकड़ के प्रोजेक्ट का किया एलान

मानव सूचना एवं संसाधन मुख्यालय ने हाल ही में परिवारों का डाटा अपडेट किया है। जिन परिवारों के बीपीएल राशन कार्ड अक्तूबर में सूची में शामिल थे, उनमें नवंबर में हजारों परिवारों की छंटनी कर दी गई है। नई हिदायतों के अनुसार, 6 माह तक राशन न लेने वाले, सालाना बिजली बिल 24 हजार से अधिक वाले, शहरी क्षेत्र में 100 वर्ग गज का प्लाट और ग्रामीण क्षेत्र में 200 वर्ग गज से अधिक संपत्ति वाले परिवारों को बीपीएल सूची से बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है।

जिलावार बीपीएल सूची से बाहर Haryana BPL List Update

नई हिदायतों के कारण अकेले भिवानी जिले में एक माह में 10,388 बीपीएल परिवार सूची से बाहर हो गए हैं। हिसार में सबसे अधिक 13,469 और दूसरे नंबर पर सिरसा में 10,825 बीपीएल परिवार सूची से बाहर हुए हैं। अब इन परिवारों के सदस्य अब मानव सूचना एवं संसाधन विभाग कार्यालय के चक्कर लगाने पर मजबूर हो गए हैं।

फटे जूते और खाली पेट 10 किमी पैदल सफर, करनाल की बहू नेहा की हॉकी में ऐतिहासिक स्वर्णिम उड़ान | asian-games-hockey-gold-karnal-neha-goyal-success-story
फटे जूते और खाली पेट 10 किमी पैदल सफर, करनाल की बहू नेहा की हॉकी में ऐतिहासिक स्वर्णिम उड़ान

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment