ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

हरियाणा बजट 2026: तोशाम में बनेगी नई IMT, भिवानी को सीएम सैनी का बड़ा तोहफा

On: मार्च 3, 2026 12:42 अपराह्न
Follow Us:
हरियाणा बजट 2026: तोशाम में बनेगी नई IMT, भिवानी को सीएम सैनी का बड़ा तोहफा
Join WhatsApp Group

तोशाम (भिवानी) . मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री नायब सैनी ने हरियाणा विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट पेश कर दिया है। सरकार ने इस बार 2,23,658.17 करोड़ रुपये का रोडमैप तैयार किया है, जिसमें पिछले वर्ष के मुकाबले 10.28% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने सदन को जानकारी दी कि हरियाणा ने इतिहास में पहली बार कुल आवंटित बजट का 98% हिस्सा सफलतापूर्वक खर्च किया है। राजकोषीय घाटे को लेकर उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 से 2024 के बीच यह वृद्धि मात्र 2.75% रही है, जबकि पूर्ववर्ती कार्यकाल में यह आंकड़ा 44% तक पहुंच गया था।

भिवानी के तोशाम में बनेगी IMT

भिवानी जिले के लिए यह बजट होली के किसी बड़े उपहार से कम नहीं है। मुख्यमंत्री ने तोशाम क्षेत्र में नई इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) स्थापित करने का ऐलान किया है। इस कदम से जिले में सैकड़ों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे। तोशाम में उद्योग लगने से न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि भिवानी को राष्ट्रीय औद्योगिक मानचित्र पर एक नई पहचान भी मिलेगी। इसके साथ ही लोहारू क्षेत्र में एक नया महिला पुलिस थाना और विश्राम गृह बनाने का मसौदा तैयार किया गया है।

पानीपत आउटर पेरिफेरी रोड 5 हाईवे से जुड़ेगा, जींद-रोहतक का सफर आसान | panipat-outer-periphery-road-highway-connectivity-traffic-plan
पानीपत आउटर पेरिफेरी रोड 5 हाईवे से जुड़ेगा, जींद-रोहतक का सफर आसान

1 लाख युवाओं को AI ट्रेनिंग और खेती के लिए बड़ी योजना

तकनीकी दौर में हरियाणा के युवाओं को सक्षम बनाने के लिए सरकार ने 1 लाख युवाओं को AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की ट्रेनिंग देने का फैसला किया है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद इन युवाओं को सरकारी और निजी क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। किसानों के लिए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि भिवानी, रोहतक और गुरुग्राम सहित अन्य जिलों में 1.40 लाख एकड़ लवणीय भूमि को दोबारा खेती योग्य बनाया जाएगा। इसके लिए बजट में विशेष पुनर्जीवन प्रावधान किए गए हैं, जिससे बंजर पड़ी जमीन पर फिर से फसलें लहलहा सकेंगी।

खिलाड़ियों के लिए सिंथेटिक ट्रैक और स्कूलों में बड़ा बदलाव

खेलों के हब हरियाणा में अब हर जिलास्तरीय स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस किया जाएगा। बजट में प्रत्येक जिला स्टेडियम में सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक बनाने का प्रस्ताव है, जिससे भिवानी के उभरते धावकों को अभ्यास के लिए आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को राहत देते हुए मुख्यमंत्री ने डबल शिफ्ट में चलने वाले सरकारी स्कूलों को सिंगल शिफ्ट में बदलने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करते हुए भिवानी में कैथ लैब की स्थापना की जाएगी, जिससे हृदय रोगियों को इलाज के लिए बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

हरियाणा में 2651 नए राशन डिपो के लिए आवेदन शुरू, महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण | haryana-ration-depot-license-online-application-form-apply
हरियाणा में 2651 नए राशन डिपो के लिए आवेदन शुरू, महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण

Haryana Budget 2026: सीएम नायब सैनी ने पेश किया 2.23 लाख करोड़ का बजट, युवाओं को मिलेगी AI ट्रेनिंग

ज़मीनी हकीकत, ब्रेकिंग न्यूज़ और जिलेवार अपडेट के लिए Haryana News Post से जुड़े रहें।

सरकारी स्कूलों में पढ़ाने का मौका: हरियाणा में स्वयंसेवक शिक्षक पोर्टल शुरू, ऐसे होगा चयन | haryana-swayamsevak-shikshak-registration-portal-cm-nayab-saini
सरकारी स्कूलों में पढ़ाने का मौका: हरियाणा में स्वयंसेवक शिक्षक पोर्टल शुरू, ऐसे होगा चयन

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment