ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

किसानों की मौज! खरीफ 2025 का 711 करोड़ का फसल बीमा जारी, सीएम सैनी ने दबाया बटन

On: मार्च 9, 2026 5:46 अपराह्न
Follow Us:
किसानों की मौज! खरीफ 2025 का 711 करोड़ का फसल बीमा जारी, सीएम सैनी ने दबाया बटन
Join WhatsApp Group

चंडीगढ़ . हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को बड़ी आर्थिक सौगात दी है। सोमवार को चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम ने बुजुर्गों, विधवाओं, किसानों और आढ़तियों के बैंक खातों में सीधे 1,884 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि ट्रांसफर की। इसके साथ ही आवारा पशुओं के हमले में जान गंवाने या घायल होने वाले लोगों को मुआवजा देने के लिए ‘दयालु योजना-2’ की शुरुआत भी कर दी गई है।

चंडीगढ़ मुख्यालय से हरियाणा के लाखों परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के 26 लाख से ज्यादा लाभार्थियों के बैंक खातों में एक क्लिक से 1,884 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि ट्रांसफर कर दी है। इस फंड में बुढ़ापा पेंशन से लेकर किसानों का फसल बीमा और गरीबों के मकान बनाने का पैसा शामिल है। सरकार के इस सीधे फैसले से पंचकूला, रोहतक और हिसार समेत पूरे प्रदेश के आम आदमी को एक बड़ा आर्थिक संबल मिला है।

बुजुर्गों और विधवाओं के खातों में पहुंची पेंशन

मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 842.92 करोड़ रुपये बांटे गए हैं। यह पैसा 26.12 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजा गया है। इसमें बुढ़ापा, विधवा और दिव्यांग पेंशन शामिल है।

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर घिरी जींद पुलिस, 'दारू' वाले पुराने बयान पर हंगामा होते ही टला कार्यक्रम | jind-police-drug-deaddiction-event-cancelled-masoom-sharma-controversy
हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर घिरी जींद पुलिस, ‘दारू’ वाले पुराने बयान पर हंगामा होते ही टला कार्यक्रम

परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) से डेटाबेस लिंक होने के कारण अब बुजुर्गों को दफ्तरों के धक्के नहीं खाने पड़ते। उम्र पूरी होते ही घर बैठे अपने आप पेंशन शुरू हो जाती है, जिससे पूरे सिस्टम में पारदर्शिता आई है और बिचौलियों का खेल खत्म हो गया है।

किसानों और आढ़तियों को मिला करोड़ों का मुआवजा

पेंशन के अलावा राज्य के किसानों को भी मुख्यमंत्री ने बड़ा तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ सीजन 2025 में खराब हुई फसलों का रुका हुआ मुआवजा जारी कर दिया गया है। प्रदेश के 1,67,460 किसानों के खातों में 711.69 करोड़ रुपये की बीमा राशि सीधे भेज दी गई है। इसके साथ ही मंडियों में काम करने वाले 11,199 आढ़तियों के बैंक खातों में भी 56.97 करोड़ रुपये की धनराशि ट्रांसफर की गई है।

मकान बनाने के लिए जारी हुए 67 करोड़ रुपये

गरीब परिवारों के लिए पक्की छत का सपना पूरा करते हुए सरकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत बड़ी राहत दी है। प्रदेश के 12,353 लाभार्थियों के खातों में मकान निर्माण के लिए 67 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। वहीं, दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालु योजना) के तहत 5,409 गरीब परिवारों को 205.42 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में पहुंचाई गई है।

1857 के महानायक राव तुलाराम का शहादत दिवस: हांसी से उठी राज्य स्तरीय आयोजन की मांग, जानिए इतिहास | rao-tularam-shaheedi-diwas-state-level-event-haryana-hansi
1857 के महानायक राव तुलाराम का शहादत दिवस: हांसी से उठी राज्य स्तरीय आयोजन की मांग, जानिए इतिहास

आवारा पशुओं के हमले पर लागू हुई दयालु योजना-2

सड़कों पर घूमने वाले आवारा कुत्तों और सांड की समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री ने एक बेहद जरूरी घोषणा की है। आवारा पशुओं के काटने, मारने से घायल होने या मौत होने की स्थिति में अब पीड़ित परिवार को सीधा मुआवजा मिलेगा। सरकार ने इसके लिए ‘दयालु योजना-2’ की आधिकारिक शुरुआत कर दी है। इस योजना का सीधा फायदा आम जनता को मिलेगा जो आए दिन सड़क हादसों और पशुओं के आतंक का शिकार होती है।

गुरुग्राम में ट्रैफिक जाम से मिलेगी परमानेंट मुक्ति, गोल्फ कोर्स रोड पर 1850 करोड़ से बनेगा नया हाईवे

ज़मीनी हकीकत, ब्रेकिंग न्यूज़ और जिलेवार अपडेट के लिए Haryana News Post से जुड़े रहें।

हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार | hisar-aryanagar-panchayat-bans-love-marriage-social-boycott
हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर घिरी जींद पुलिस, 'दारू' वाले पुराने बयान पर हंगामा होते ही टला कार्यक्रम | jind-police-drug-deaddiction-event-cancelled-masoom-sharma-controversy

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर घिरी जींद पुलिस, ‘दारू’ वाले पुराने बयान पर हंगामा होते ही टला कार्यक्रम

1857 के महानायक राव तुलाराम का शहादत दिवस: हांसी से उठी राज्य स्तरीय आयोजन की मांग, जानिए इतिहास | rao-tularam-shaheedi-diwas-state-level-event-haryana-hansi

1857 के महानायक राव तुलाराम का शहादत दिवस: हांसी से उठी राज्य स्तरीय आयोजन की मांग, जानिए इतिहास

हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार | hisar-aryanagar-panchayat-bans-love-marriage-social-boycott

हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया | meri-fasal-mera-byora-portal-reopens-kharif-registration-haryana-farmers

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान | haryana-medical-colleges-doctor-shortage-vacancies-assembly-data

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान

हरियाणा में 1 से 3 अक्टूबर तक दूध सप्लाई बंद: महापंचायत का बड़ा फैसला, बेचने पर 51 हजार जुर्माना | haryana-milk-strike-october-1-to-3-sirsa-mahapanchayat-adulteration-ban

हरियाणा में 1 से 3 अक्टूबर तक दूध सप्लाई बंद: महापंचायत का बड़ा फैसला, बेचने पर 51 हजार जुर्माना

Leave a Comment