ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Lado Lakshmi Yojana: क्यों ‘लाडो’ ने ठुकराई ‘लक्ष्मी’? हरियाणा सरकार की नई योजना पर बड़ा सवाल

On: नवम्बर 24, 2025 6:36 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana Lado Lakshmi Yojana: क्यों ‘लाडो’ ने ठुकराई ‘लक्ष्मी’? हरियाणा सरकार की नई योजना पर बड़ा सवाल
Join WhatsApp Group

Haryana Lado Lakshmi Yojana: हिसार | हरियाणा सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए “दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना” की शुरुआत की है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये सीधे उनके बैंक खाते में DBT के जरिए दिए जा रहे हैं। योजना की पहली किस्त 1 नवंबर 2025, यानी हरियाणा दिवस पर जारी की गई थी। लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब भी बड़ी संख्या में महिलाएं इस लाभ को लेने से हिचकिचा रही हैं।

हिसार में क्यूं नहीं मिल रहा वैसा रिस्पॉन्स? Haryana Lado Lakshmi Yojana

हर महीने 2100 रुपये की सीधी आर्थिक मदद देने वाली यह महत्वाकांक्षी योजना हिसार में उम्मीद के मुताबिक रजिस्ट्रेशन नहीं जुटा पा रही है। जिले में पात्र 1,47,600 महिलाओं में से अब तक सिर्फ 72,000 ने ही पंजीकरण कराया है—यानी 50% से भी कम।

अब सरकार यह समझने में जुटी है कि इतनी फायदेमंद योजना के लिए महिलाएं आगे क्यों नहीं आ रहीं।

जींद की बेटी नीरू ढांडा ने रचा इतिहास: एशियन गेम्स में तोड़ा एशियाई रिकॉर्ड, जीता गोल्ड मेडल | neeru-dhanda-wins-gold-medal-asian-games-2026-womens-trap-shooting
जींद की बेटी नीरू ढांडा ने रचा इतिहास: एशियन गेम्स में तोड़ा एशियाई रिकॉर्ड, जीता गोल्ड मेडल

सरकार खंगाल रही ‘कुंडली’: सामने आए ये बड़े कारण

सरकारी जांच में कई चौंकाने वाली वजहें सामने आई हैं:

BPL से बाहर होने का डर

कई परिवार यह सोचकर आवेदन नहीं कर रहे कि कहीं योजना लेने से उनका नाम BPL श्रेणी से बाहर न कर दिया जाए।

दस्तावेज़ों की कमी

रिहायशी प्रमाण-पत्र, दूसरे राज्यों से आए परिवारों के कागज़ और पहले से चल रही पेंशन योजनाओं के कारण भी रजिस्ट्रेशन में अड़चन आ रही है।

वीटा और अमूल की सप्लाई पर संकट: हरियाणा के पशुपालकों ने किया 1 से 3 अक्टूबर तक हड़ताल का ऐलान | haryana-milk-supply-strike-october-sirsa-farmers-vita-amul
वीटा और अमूल की सप्लाई पर संकट: हरियाणा के पशुपालकों ने किया 1 से 3 अक्टूबर तक हड़ताल का ऐलान

घर-घर जाकर पूछताछ

क्रीड विभाग की ओर से पंचायत स्तर पर ऑपरेटर घर-घर जाकर महिलाओं से पंजीकरण न कराने का कारण पूछ रहे हैं।
वे दस्तावेज़ों से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं और जागरूकता शिविर भी लगाए जा रहे हैं ताकि eligible महिलाएं इसका लाभ ले सकें।

योजना में होने वाला है बड़ा बदलाव?

कुछ दिन पहले हिसार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इस योजना में बदलाव का संकेत दिया था।

अब 2,100 रुपये हर महीने नहीं!

CM ने बताया कि अब 2,100 रुपये की राशि महिलाओं को साल में दो किस्तों में दी जाएगी।
सरकार का मानना है कि एकसाथ बड़ी राशि मिलने से महिलाएं इसे बेहतर तरीके से बचत या बड़े खर्चों में उपयोग कर सकेंगी।

कम बारिश के बीच करनाल-कुरुक्षेत्र ने कैसे बचाई फसल, जानिए उत्पादन के पूरे आंकड़े | haryana-monsoon-2026-paddy-production-loss-drought-impact-district-wise-report
कम बारिश के बीच करनाल-कुरुक्षेत्र ने कैसे बचाई फसल, जानिए उत्पादन के पूरे आंकड़े

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment