ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

HBSE News: हरियाणा में अब तहसील स्तर पर खुलेंगे ओपन स्कूल स्टडी सेंटर, जानें पूरी योजना

On: अप्रैल 9, 2026 11:47 पूर्वाह्न
Follow Us:
HBSE News: हरियाणा में अब तहसील स्तर पर खुलेंगे ओपन स्कूल स्टडी सेंटर, जानें पूरी योजना
Join WhatsApp Group

भिवानी, 09 अप्रैल (हरियाणा न्यूज पोस्ट)। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के उन हजारों युवाओं और बच्चों के लिए राहत भरी खबर दी है, जो किसी कारणवश नियमित स्कूल नहीं जा पाते। बोर्ड अब राज्य के तहसील स्तर पर हरियाणा ओपन स्कूल के स्टडी सेंटर खोलने जा रहा है। इन केंद्रों पर उन बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी जो घरेलू परिस्थितियों या काम के चलते बीच में पढ़ाई छोड़ चुके हैं। समग्र शिक्षा अभियान के तहत अधिकारियों ने पंजाब, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश की शिक्षा प्रणाली का अध्ययन करने के बाद हरियाणा में यह मॉडल लागू करने का फैसला लिया है।

मान्यता प्राप्त स्कूलों में ही खुलेंगे सेंटर

बोर्ड ने साफ किया है कि ये अध्ययन केंद्र केवल उन्हीं स्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में खोले जाएंगे, जहां आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम पढ़ाने की पूरी व्यवस्था होगी। भिवानी बोर्ड का लक्ष्य है कि तहसील स्तर पर बच्चों को उनके घर के पास ही बेहतर शिक्षा मिले। इन केंद्रों पर केवल छुट्टी वाले दिनों में पढ़ाई होगी, ताकि कामकाजी युवाओं की नौकरी पर भी कोई आंच न आए। बोर्ड इस पूरी योजना के लिए सिलेबस ऑनलाइन जारी करेगा, जिससे छात्र कहीं भी बैठकर तैयारी कर सकेंगे।

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खत्म होगा जाम: गुरुग्राम से पचगांव तक दौड़ेगी मेट्रो, सीएम सैनी ने दी हरी झंडी | gurugram-pachgaon-new-metro-corridor-approved-haryana-delhi-jaipur-highway
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खत्म होगा जाम: गुरुग्राम से पचगांव तक दौड़ेगी मेट्रो, सीएम सैनी ने दी हरी झंडी

साइंस के छात्रों को मिलेगी लैब की सुविधा

अक्सर ओपन स्कूलिंग में छात्रों को प्रैक्टिकल और लैब की कमी खलती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, साइंस स्ट्रीम चुनने वाले विद्यार्थियों के लिए इन स्टडी सेंटर्स पर आधुनिक लैब की सुविधा अनिवार्य होगी। पूरे कोर्स के दौरान कुल 20 विशेष कक्षाएं लगाई जाएंगी, जिनमें अनुभवी शिक्षक छात्रों की शंकाओं का समाधान करेंगे। यह कदम विशेष रूप से उन ग्रामीण इलाकों के बच्चों के लिए मील का पत्थर साबित होगा जो संसाधनों के अभाव में विज्ञान की पढ़ाई नहीं कर पाते थे।

सीबीएसई छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन का मौका

इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें केवल एचबीएसई ही नहीं, बल्कि सीबीएसई (CBSE) के छात्र भी रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। यह उन छात्रों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो सीबीएसई से नियमित पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं और बोर्ड बदलना चाहते हैं। तहसील स्तर पर सेंटर होने से छात्रों को अब जिला मुख्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। बोर्ड का मानना है कि इस पहल से हरियाणा में साक्षरता दर और उच्च शिक्षा के नामांकन में बड़ा उछाल आएगा।

भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार | haryana-antyodaya-dairy-subsidy-buffalo-loan-vita-milk-incentive-nayab-saini
भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार

Train Cancelled: यात्रीगण ध्यान दें! हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, देखें रेलवे का नया शेड्यूल

ज़मीनी हकीकत, ब्रेकिंग न्यूज़ और जिलेवार अपडेट के लिए Haryana News Post से जुड़े रहें।

दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा | sonipat-gohana-abhishek-saroha-tops-hpsc-hcs-exam
दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment