ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Road Construction: 4227 सड़कों का तोहफा, हिसार में सीएम शुरू करेंगे हरियाणा का मेगा प्लान!

On: सितम्बर 19, 2025 12:31 अपराह्न
Follow Us:
Haryana Road Construction: 4227 सड़कों का तोहफा, हिसार में सीएम शुरू करेंगे हरियाणा का मेगा प्लान!
Join WhatsApp Group

Haryana Road Construction, (सिरसा) : हरियाणा में सड़कों का जाल बिछने वाला है! सरकार ने सेवा पखवाड़ा शुरू किया है, जिसके तहत 21 सितंबर से हिसार में एक भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस मौके पर प्रदेश भर में 4227 सड़कों के निर्माण को हरी झंडी दिखाएंगे। इन सड़कों के लिए 4827 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। खास बात यह है कि इसी दिन 110 सड़कों का निर्माण कार्य एक साथ शुरू होगा। पीडब्ल्यूडी विभाग ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं, और जिला-वार सड़कों की सूची भी जारी हो चुकी है।

सेवा पखवाड़ा कई विभागों की सक्रियता

सेवा पखवाड़ा 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें विभिन्न विभाग अपने-अपने अभियान चलाएंगे। स्वास्थ्य विभाग गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) जैसे कैंसर और एनीमिया की स्क्रीनिंग करेगा। साथ ही, एंटीनेटल प्रोफाइल टेस्ट, टीबी जांच, टीकाकरण, जय वंदना कार्ड वितरण और रक्तदान शिविर आयोजित होंगे। इसके अलावा, पौधारोपण भी होगा। महिला एवं बाल विकास विभाग आंगनबाड़ी केंद्रों और सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाएगा। डोर-टू-डोर जागरूकता, कहानी सुनाने, कठपुतली शो और स्थानीय उत्पादों के प्रचार के लिए अभियान होंगे।

पानीपत आउटर पेरिफेरी रोड 5 हाईवे से जुड़ेगा, जींद-रोहतक का सफर आसान | panipat-outer-periphery-road-highway-connectivity-traffic-plan
पानीपत आउटर पेरिफेरी रोड 5 हाईवे से जुड़ेगा, जींद-रोहतक का सफर आसान

पंचायत और खेल विभाग की पहल

पंचायत विभाग महिला सांस्कृतिक केंद्रों और इनडोर सुविधाओं का उद्घाटन करेगा। योग और व्यायामशालाएं भी खोली जाएंगी। खेल विभाग 225 गांवों में फिरनी स्ट्रीट लाइट्स लगाएगा, स्वच्छ गांवों को सम्मानित करेगा और ग्रामीण स्टेडियमों में पौधारोपण के साथ खेल गतिविधियां आयोजित करेगा। युवा क्लबों के जरिए खेल उपकरण भी बांटे जाएंगे।

Haryana Road Construction: जिलावार सड़क निर्माण

21 सितंबर से शुरू होने वाली 110 सड़कों का जिला-वार बंटवारा इस तरह है: अंबाला (9), भिवानी (8), चरखी दादरी (4), फरीदाबाद (4), फतेहाबाद (4), गुरुग्राम (5), हिसार (4), झज्जर (4), जींद (8), कैथल (6), करनाल (3), कुरुक्षेत्र (8), महेंद्रगढ़ (4), नूंह (4), पलवल (6), पंचकूला (2), पानीपत (4), रेवाड़ी (4), रोहतक (9), सिरसा (4), सोनीपत (5), यमुनानगर (3)। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन कमलदीप राणा ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

हरियाणा में 2651 नए राशन डिपो के लिए आवेदन शुरू, महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण | haryana-ration-depot-license-online-application-form-apply
हरियाणा में 2651 नए राशन डिपो के लिए आवेदन शुरू, महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण

सरकारी स्कूलों में पढ़ाने का मौका: हरियाणा में स्वयंसेवक शिक्षक पोर्टल शुरू, ऐसे होगा चयन | haryana-swayamsevak-shikshak-registration-portal-cm-nayab-saini
सरकारी स्कूलों में पढ़ाने का मौका: हरियाणा में स्वयंसेवक शिक्षक पोर्टल शुरू, ऐसे होगा चयन

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment